मुकेश अम्बानी ने अनंत की गर्लफ्रेंड राधिका का नए साल पर रिलायंस परिवार में किया स्वागत

Ambani family celebrated New yearAmbani family celebrated New year

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी ने हर साल की तरह इस साल भी नए साल की शुरवात अपने पुरे परिवार और रिलायंस फ़ैमिली के साथ जामनगर गुजरात में की। 

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मोके पर मुकेश अम्बानी  ने अपनी पत्नी नीता अम्बानी, बेटे आकाश, अनंत और बेटी ईशा अम्बानी के साथ रिलायंस फ़ैमिली के सभी मेंबर्स को नए साल की बधाई दी। नए साल के मोके पर मुकेश जी ने अपने परिवार के दो नए सदस्य आकाश अम्बानी की पत्नी श्लोका मेहता अम्बानी और ईशा अम्बानी के पति आनंद पिरामल का भी अपनी फ़ैमिली में स्वागत किया ।

इस दौरान मुकेश अम्बानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अम्बानी की गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट को भी सबसे इंट्रोडूस करवाया। अनंत और राधिका वैसे तो हर फ़ैमिली फंक्शन्स और आउटिंग्स पर साथ दिखाई देते है मगर मुकेश अम्बानी का न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर राधिका को  सब से इंट्रोडूस करवाना इनके रिश्ते पर ऑफिशियली मोहर लगता है। 

आपको बता दे मीडिया में राधिका को मुकेश अंबानी की ‘छोटी बहू’ के नाम से भी जाना जाता है । हर छोटे-बड़े ईवेंट में राधिका, अंबानी परिवार के साथ नजर आती हैं । ईशा आनंद की शादी हो या आकाश-श्लोका की शादी राधिका अम्बानी परिवार के सदस्य की तरह ही सबके साथ नजर आई ।नीता अम्बानी भी राधिका को काफी पसंद करती है और हर बड़े मोके पर उन्हें अपने साथ ही रखती है। सुनने में आया था की मई 2018 में अनंत और राधिका ने सगाई कर ली थी लेकिन अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया था कि ये खबर झूठी है ।

राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं । वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं ।  राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया । इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं । राधिका मर्चेंट ने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है । राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है।

Related posts