जानिए आने वाले दिनों में कौन-कौन सी सेलिब्रटी बनने वाली है मां ?

मां बनना दुनियां का सबसे खुबसूरत एहसास होता है। एक औरत तभी पूर्ण मानी जाती है, जब वह मां बनती है। तो फिर इस एहसास से हमारी सेलिब्रिटी कैसे पीछे रह सकती है। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दीपिका के बाद भी कई सेलिब्रिटी बच्चे को जन्म देने वाली हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में.

सना सैयद(Sana Syed)

टीवी की फेमस एक्ट्रेस सना सैयद मां बनने वाली हैं। सना ने साल 2021 में इमाद शामसी से निकाह किया था। अब अपनी शादी के 3 साल बाद उन्होंने फैंस को गुड न्यूज दी है। सना ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनकी मेटर्निटी फोटोशूट की हैं। जिनमें उन्हें अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। फोटोज में सना को पति इमाद शामसी के साथ रोमांटिक पोज देते भी देखा जा सकता है।

श्रद्धा आर्या(Shraddha Arya)

कुंडली भाग्य’ की प्रीता अब रियल लाइफ में भी मम्मी बनने वाली हैं।श्रद्धा आर्या ने हाल ही में फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। ‘ श्रद्धा ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। शादी के 3 साल बाद श्रद्धा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपनी लाइफ में अपने लिटिल वन का वैलकम करेंगी।

सोनाली सेहगल(Sonali Sehgal)

प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल भी मां बनने वाली हैं।सोनाली सहगल ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करते हुए यह खुशखबरी सुनाई थी। सोनाली की लव लाइफ और शादी की बात करें तो एक्ट्रेस ने 7 जून 2023 को आशीष सजनानी के साथ शादी की थी. सोनाली और आशीष ने एक दूसरे को करीब पांच साल तक डेट किया था. हालांकि दोनों ने इसकी खबर किसी को नहीं लगने दी थी. कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज शेयर करता रहता है।

दृष्टि धामी(Drashti Dhami)

फेमस टीवी एक्ट्रेस और मधुवाला फेम दृष्टि धामी के घर भी जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।एक्ट्रेस शादी के कई साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी.
दृष्टि ने साल 2015 में नीरज खेमका से शादी की। शादी के 9 साल बाद उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर दी।

देवोलीना भट्टाचार्जी(Devoleena Bhattacharjee)

साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी के घर भी जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है।
एक्ट्रेस ने 15 अगस्त को इस बात का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। इसके बाद फैंस उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। देवो ने प्रेग्‍नेंसी में नॉन वेज खाना बिल्‍कुल बंद कर दिया है।

युविका चौधरी(Yuvika Chaudhary)

टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला भी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। शादी के छह साल बाद दोनों ने गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की । यह खबर सुनते ही उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे। आपको बता दें युविका और प्रिंस की लव स्टोरी बिग बॉस से स्टार्ट हुई थी। जिसके बाद इन्होंने शादी कर ली थी।

मसाबा गुप्ता(Masaba Gupta)

नीना गुप्ता और पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी फर्स्ट बेबी को जन्म देने वाली हैं। मसाबा ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज अप्रैल में फैंस से शेयर की थी। साल 2023 में उन्होंने एक्टर सत्यदीप मिश्रा से दूसरी शादी की थी।

Related posts