राशिफल

Aaj ka Rashifal | 02 मार्च 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

आज आप अपने प्रिय के प्यार से लबालब महसूस करेंगे। इसलिए आज का दिन बेहद खूबसूरत होगा। आज आप एक टीम का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में होंगे और लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे। आज आप किसी पूर्व योजना का क्रियान्वयन कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया रहेगा और आपका मन इतना खुश होगा कि आप अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों पर भी खूब दिल खोल कर खर्च करेंगे और उनके साथ समय बिताना आपको विशेष आनंद देगा। इससे आपका निजी जीवन शानदार रहेगा।

यह राशि वालों के लिए आज का दिन चाहे जैसा भी हो, लेकिन शाम आपके लिए यादगार होगी, क्योंकि आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं और अपनी थकान दूर कर सकते हैं। वहीं, व्यापारियों को आज अपनी पूंजी के लाभ-हानि की गणना करनी होगी, और अनियमितताओं के कारण उनके खातों में कोई उलझन हो सकती है। आप आज अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएँगे और पूरे दिन नए ऊर्जा से भर जाएँगे। जो कुछ भी काम आप आज करेंगे, उसमें आप सफलता प्राप्त करेंगे।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य- श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

आज प्रेम में पड़े जातकों को थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा। आप आज धन की कमी का सामना करेंगे, जिसके कारण आपको अपने प्रियतम के लिए कुछ करने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस होगी। लेकिन आपको तनाव लेने की बजाय याद रखना चाहिए कि आपका प्रेमी धन के लिए नहीं, बल्कि आपके साथ है क्योंकि वह आपके प्रेम के चलते आपके साथ है। अगर उनका रुझान आपके धन की ओर है तो यह प्यार नहीं है। इस बात को जितनी जल्दी समझ जाएंगे, उतना ही आपके लिए बेहतर होगा। जो भी जातक अभी तक जिस भी कार्य में मेहनत कर रहे थे आज आपको उस काम के बदले नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आप अपने पिता की किसी वाक्य को निराशाजनक तरीके से स्वीकार सकते हैं और उन पर गुस्सा भी कर सकते हैं। हालांकि, जब आप अपनी गलती के बारे में अवगत होंगे, तब आप अपने पिता से क्षमा भी मांग सकेंगे।

इस राशि के व्यापारी आज के दिन कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए सबसे बड़े रिस्क को उठाने से भी घबराएंगे नहीं। हालांकि, मेरी आपको सलाह है कि किसी भी कदम को उठाने से पहले एक बार उसके फायदे और नुकसानों के बारे में जान लें। इस राशि से संबंधित नौकरी वाले जातक आज अपने घर में अच्छा समय बिता सकते हैं। आप अपने दिन को बच्चों को कहानी सुनाकर या उनके साथ खेलकर सुंदर बना सकते हैं। आप यदि बाहर का खाना नहीं खायेंगे तो आपका स्वास्थ ठीक रहेगा और आपको पेट को लेकर कोई बीमारी भी नहीं होगी।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य- श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 1

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

मैं आज इस राशि के प्रेमी जातकों को सलाह देना चाहती हूं कि प्यार की नाजुक डोर को स्वार्थ और अहम से बचाएं। प्रेम की शुरुआत तो बहुत खूबसूरत होती है, लेकिन वक्त की धूल कई बार उस खूबसूरती को धुंधला कर देती है। ऐसे में गलतफहमियां जन्म लेती हैं जो अच्छा नहीं होता। इसलिए, रिश्ते में ताजगी लाने के लिए आपको कुछ पुरानी यादों को ताजा करने की कोशिश करनी चाहिए। यह आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से “न” कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों। आज संभावना है कि किसी दूर के रिश्तेदार से आपको कोई दुखद समाचार मिले जिसे सुनकर परिवार में गम का माहौल छा जाए।

आपके कार्यक्षेत्र में आज के अच्छे काम की प्रशंसा आपको ऑफिस में उच्च अधिकारियों से लेकर आपके बॉस तक मिलेगी। दूसरी ओर, नौकरी ढूंढ़ रहे लोगों को आज राहत मिल सकती है। आज आपका काम खोजा जाएगा और आप अपने पसंदीदा पद पर एक बड़ी कंपनी में कार्यरत होंगे। बैंक और डिफेंस में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों को आज काम का दबाव अधिक होगा। दूसरी ओर, व्यापार से जुड़े लोगों के लिए, आपका साथी आपको आज धोखा दे सकता है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहें और सभी कामों में अपनी उपस्थिति जरूर दर्ज करवाएं। नए व्यापार की शुरुआत करने वालों के लिए, आज का दिन चुनौती भरा साबित होगा। किसी भी व्यापार में निवेश करने से पहले उससे संबंधित विशेषज्ञों की सलाह लेना आपके हित में होगा।जय नक्षत्रों के हिसाब से आज आपको स्वास्थ्य में पूरा लाभ मिल सकता है। यदि आप डायबिटीज से पीड़ित है तो आपको शक्ति से प्रवेश करना पड़ेगा। आजा पूरे दिन आप ऊर्जावान रहेंगे। आप अपनी फिटनेस से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं लेकिन अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें।

राशि स्वामी- बृहस्पति
आराध्य- श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 2

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 02 मार्च 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

4 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

1 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

2 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago