राशिफल

Aaj ka Rashifal | 02 मार्च 2024 का मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मेष राशिफल (Aries Daily Horoscope)

(जिनका नाम चु,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ से शुरू होता है)

आज की शाम के लिए एक खास योजना बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि यह ज्यादा से ज्यादा रोमांटिक हो जाए ताकि आपका प्रिय पूरी तरह से आपका मुरीद बन जाए। इससे आपका प्रेम जीवन बहुत ही खूबसूरत बन जाएगा। अपने प्रियतम को स्पेशल फील करवाएं और उनके लिए कोई अच्छा सा उपहार लेकर जाएं जो उनके दिल को छू जाए। कोई सरप्राइज़ भी प्लान कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए एकाग्रचित्त होकर शांति से आगे बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपनी बात किसी के सामने जाहिर ना करें।आर्थिक पक्ष से सम्बंधित बताने पर आज ग्रह नक्षत्र इसकी ओर इशारा कर रहे हैं कि आपको इस दिन में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। इसका मतलब है कि आज आपके पास धन आ सकता है, लेकिन उसे खर्च करने की भी जरूरत हो सकती है।आज आपके घर के सदस्य न केवल आपका सम्मान करेंगे बल्कि आपको आज उनका भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। उनके इसी सहयोग और अच्छे व्यवहार को देखते हुए ही आप आज अपनी दूसरी तकलीफे भुला दे पाने में कामयाब रहेंगे।

कारोबारियों के लिए दिन सामान्य होता है, परंतु शाम के समय अचानक मिली कोई खुशखबरी आपको आनंददायक अनुभव करा सकती है। हाल ही में नए व्यापार की शुरुआत की हैं उन लोगों को छोटी-छोटी परेशानियों से न घबराएं, शुरुआत में सब कुछ मुश्किल लगता है, लेकिन जब आप डटकर समस्याओं का सामना करते हैं, तो फैसले आपके पक्ष में आते हैं। नौकरी से जुड़े इस राशि के लोग आज कार्यक्षेत्र में अच्छा समय बिताएंगे, हालांकि आज काम का दबाव आपके ऊपर होगा, लेकिन फिर भी आप खुद को शाम तक ताजगी से रख पाएंगे। स्वास्थ्य की सबसे देखा जाए तो आज का दिन आपका सामान रहेगा जो लोग इस राशि के हैं और 40 की आयु पार कर चुके हैं उन्हें अपना ध्यान रखने की जरूरत है।

राशि स्वामी- मंगल
आराध्य- हनुमान जी
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृषभ राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

(जिनका नाम ई,उ,ए,ओ,वा,वू,वे,वो से शुरू होता है)

प्रेम के रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में यकीन और प्यार होना चाहिए। हालातों को ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। आर्थिक मामलों की बात करें तो आज आपके लिए धन प्राप्ति के योग हैं। आपके आज किए निवेश से आपकी समृद्धि बढ़ेगी और आपकी आर्थिक सुरक्षा भी मजबूत होगी। आपकी आय में भी वृद्धि की संभावना है। परंतु धन सम्बन्धी मामलों में किसी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं होगा। इससे आपको धन का नुकसान भी हो सकता है। इसलिए आपको इस बात पर गौर करना होगा। आपके पैतृक सम्पत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना है। आज आप वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं या फिर खरीद सकते हैं। घर वालों से आज आपका रिश्ता अच्छा रहेगा, लेकिन आज कोई ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसके चलते आपको किसी सदस्य को भाषण देना पड़ जाए। ऐसी स्थिति में आपको अपनी बातो पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत होगी। मेरी सलाह है कि आज आप किसी भी बहस में न पड़ें और जितना हो उतना गुस्सा करने से बचें।

आजकल आपको जल्दबाजी में किसी भी काम करने से बचना चाहिए। यहां तक कि आपकी सफलता भी पूरी तरह आपके व्यवहार और मन की शांति पर ही निर्भर करेगी। इसलिए, जब भी तनाव या परेशानी हो, ध्यान या योग का सहारा लें, तब आपको अच्छा महसूस होगा। यदि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं, तो आज आप स्वस्थ रहेंगे और पूरी ऊर्जा से भरपूर होंगे। आप हर काम को उत्साह से करेंगे और आपकी गति तेज होगी। इससे आप जो काम पहले समय लगाते थे, अब उसे आधे समय में ही पूरा कर पाएंगे। इससे आपके पास और समय बचेगा जिसे आप अपने अन्य कामों में लगा सकते हैं। हालांकि, आपको उतावलापन कम दिखाना चाहिए।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य- श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

(जिनका नाम का,की,कु,घ,छ,के,को,हा से शुरू होता है)

आपके प्यार के संबंधों में जादू सा महसूस हो रहा है। इसे खूबसूरती से महसूस करें ताकि आप अपने मन में उसे संजो सकें। आपका प्रिय भी आपके प्यार में डूबा हुआ होगा और आपको साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। इससे आपके प्यार के संबंध और भी मजबूत होंगे । यदि आपका कुछ पैसा बहुत समय से अटका हुआ था या आपने किसी को उस धन को दे दिया था और उस व्यक्ति ने आपको उस धन को वापस नहीं किया था, तो आज उस धन को प्राप्त करने का मौका हो सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आपने किसी बैंक से ऋण के लिए आवेदन किया हुआ है तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है। आज के दिन इस राशि के जातकों को परिवार के किसी सदस्य की अत्यधिक खराब तबीयत के कारण चिंताएं आ सकती हैं।

आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी बाधा से झूझना पड़ सकता है, परंतु सितारों की चाल यह दर्शा रही है कि आप अपनी समझदारी से उससे निपट सकेंगे। जिन लोगों ने अपनी तबियत को लेकर लापरवाही की है उन्हें आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। खुद को फिट रखने के लिए कोशिशें करें।

राशि स्वामी- बुध
आराध्य- श्री गणेश जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, बुधवार, शनिवार 
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 02 मार्च 2024 पर आप अपनी मेष राशि, वृषभ राशि और मिथुन राशि के अनुसार अपने राशिफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

3 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago