राशिफल

Aaj ka Rashifal | 12 मार्च 2024 का मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का मकर राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

(जिनका नाम भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी से शुरू होता है)

आज का दिन प्रेम जीवन में पूरी तरह से लीन होने का दिन है। आपका प्रियतम आपको आज खुश करने का प्रयास करेगा। अचानक से रोमांस का मौका भी मिल सकता है, जिससे आप बहुत खुश होंगे। आप आज अपने प्रियतम का दिल बिल्कुल नहीं दुखाना चाहते और उन्हें अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान देने का प्रयास करें। आज आप अपने दोस्तों के साथ भी घर से बाहर घूमने का समय बिताएंगे। आज आपके छोटे भाई-बहन को आपसे आर्थिक सहयोग की उम्मीद होगी लेकिन आप धन के अभाव में उनकी कोई भी सहायता नहीं कर पाएंगे।

आज आपका रुझान अपने परिवार के विरुद्ध होगा, जिसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के बीच आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। अगर आप भविष्य में खुद को किसी बेहतर स्थिति में या किसी स्थान पर देखना चाहते हैं, तो आपको आज से ही सही योजना बनानी चाहिए और मेहनत की शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि वक्त का पहिया किसी की प्रतीक्षा नहीं करता है। इसलिए, अगर आप अब और अधिक समय लेते हुए इस मूल्यवान समय को बर्बाद करते हैं, तो बाद में आपको पछताना होगा, जब आपके हाथ सिर्फ मायूसी होगी। इसलिए, अब समय आ गया है कि आप वक्त की कीमत और नजाकत दोनों को समझकर अपने प्रयासों को बढ़ावा दें और ज्यादा से ज्यादा काम करने की कोशिश करें, ताकि आपका भविष्य सुधर सके। अगर हम स्वास्थ्य की चर्चा करें तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे जो आपको दूसरे दिनों से अधिक उत्साहित करेगा, जिससे आप मानसिक तौर पर भी खुश और संतुष्ट महसूस करेंगे।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य- श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार- शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 4

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशिफल, सिंह राशिफल और कन्या राशिफल पढ़े

आज का कुंभ राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम गु,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,था से शुरू होता है)

आज प्रेम संबंधों में आपको अच्छे फल मिल सकते हैं, जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे उनके रिश्तों में जमी धूल आज हट सकती है। आज आपका प्रेमी आपको अपनी मनोदशा बताएगा और आप भी अपनी मनोदशा उन्हें बताएंगे। टकरार से शुरू हुई बातचीत भी अंत में प्रेम का रूप ले सकती है। आज आप दोस्तों संग कही खाने-पीने का प्लान कर सकते हैं, जहाँ आप बातों-बातों में ज़रूरत से ज्यादा अपना धन खर्च कर बैठेंगे। परिवार के लोगों पर अपना रॉब ज़माने और उनको अपने अनुसार चलाने की आपकी प्रवृति आज आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती है क्योंकि इसकी वजह से घर में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।

आज नौकरी पेशा से जुड़े इन लोगों को ऑफिस में अधिक काम करने की आवश्यकता नहीं होगी, इसलिए आपको आज थोड़ी शांति की अनुभवित हो सकती है। आज आप कल की योजना भी बना सकते हैं। शाम को आप दोस्तों से मिलने की योजना भी बना सकते हैं। व्यापारिक योजना पर आप आज फिर से विचार कर सकते हैं। स्वास्थ को लेकर आज कोई भी लापरवाही न बरतें कोई भी समस्या आए तो डॉक्टर से परामर्श लें।

राशि स्वामी- शनि
आराध्य- श्री शिव जी
राशि अनुकूल वार- शनिवार, शुक्रवार, बुधवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का मीन राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

(जिनका नाम दी,दू,थ,झ,दे,दो,च,ची से शुरू होता है)

आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। संयम और साहस का भी ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति आज सामान्य से काफी निम्न रह सकती है, किसी काम में लागए पैसे आज डूब सकते हैं। आज के लिए परिवार का दिन खतरनाक हो सकता है हो सकता है किसी फैमिली मेंबर का कोई राज सबके सामने आ जाए। आपको अपने पिताजी का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए हो सकता है आपके परिवार का सबसे छोटा इंसान आज आपको थोड़ी खुशी दे सके। आज थोड़ा वक्त निकाल कर कुछ समय अपने परिवार के साथ भी बताएं।

अगर आज आपके काम से आप निराशाजनक परिणाम प्राप्त कर रहे हैं तो आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है। हालांकि, उदास रहने की बजाय आपको अपने मेहनत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इन दिनों आप अपना समय गलत चीजों में लगा सकते है।जिसकी वजह से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।

राशि स्वामी- बृहस्पति
आराध्य- श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 12 मार्च 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago