राशिफल

Aaj ka Rashifal | 24 अप्रैल 2024 का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

आज का तुला राशिफल (Libra Daily Horoscope)

(जिनका नाम रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ये से शुरू होता है)

यदि आप प्यार में हैं तो आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरपूर होगा। आपको प्रेम जीवन में आज गुलाब और केवड़े की खुशबू का अनुभव होगा और आपका दिन पार्टनर के साथ बहुत अच्छी तरह बीतेगा। आज लोन या कोई बैंक से कर्जा लेना चाहते हैं तो आज आपको परिणाम अपने विपरीत नज़र आएगा। मतलब आज आपको किसी कारण वश लोन नहीं मिल पायेगा।फैमिली के सदस्यों के साथ समय बिताकर आज आप अच्छा महसूस करेंगे। घर के किसी मेंबर की बातों को सुनकर आपके चरित्र में कोई सकारात्मक परिवर्तन आ सकता है।

कारोबार की स्थिति को सुधारने के लिए, आपको अपने आचरण में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए। आपको अपने नीचे काम करने वाले लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान भी रखना चाहिए। इस धनराशि में जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। ऑफिस में होने वाली राजनीति से खुद को दूर रखने पर भला होगा।आप शराब, सिगरेट और भी बुरी आदतें है उनसे आप दूरी बना के रखें।किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें ।

राशि स्वामी- शुक्र
आराध्य- श्री दुर्गा जी
राशि अनुकूल वार- शुक्रवार, शनिवार, बुधवार  
आज मेष राशि का शुभ अंक – 2

Aaj ka Rashifal मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल पढ़े

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

(जिनका नाम मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे से शुरू होता है)

अपने रोमांटिक ख्यालों को हर किसी से बताने से बचें। इससे आपका साथी आपसे नाराज भी हो सकता है। आज यदि आप गोल्ड, एंटीक और प्रॉपर्टी में निवेश करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सुख और समृद्धि पाने के लिए आज आपको जिंदगी बहुत से मौके देगी, आपको उन्हें पहचानने की जरुरत है।आज आपको अपने घर-परिवार से संबंधी अपनी जिम्मेदारियों को समझने की ज़रूरत होगी, जिसके चलते आप हड़-बड़ाहट में कोई बड़ी गलती कर बैठेंगे।

कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा होने की संभावना है, लेकिन यही दिन आपको खूब भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, इस भागदौड़ ने आपको थकान नहीं देगी, बल्कि जैसे-जैसे आपके काम बढ़ते जाएंगे, आपमें और ऊर्जा आएगी। नौकरी वाले लोगों के लिए यह दिन थोड़ा अलग हो सकता है क्योंकि घर के किसी झगड़े के कारण आज आपका मन कार्यस्थल में उखड़ा रह सकता है। हालांकि, दिन बिताने के बाद आपको अपनी परेशानियों का समाधान मिल जाएगा और रात अच्छे से बितेगी।सेहत की बात करें तो आज शारीरिक रूप से थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं। हालांकि इस शारीरिक दिक्कत की वजह आपका मानसिक तनाव भी हो सकता है। अक्सर कार्य का अतिरिक्त बोझ और घर में चल रहे अजीबो-गरीब मसले हमे मानसिक रूप से थोड़े विचलित और तनावग्रस्त कर देते है। जिसका सीधा-सीधा असर हमारे चेहरे और काम पर नज़र आ सकता है। इसलिए इनसे बचने के लिए आपको किसी भी चीज को आज अपने ऊपर हावी होने से न केवल रोकना होगा बल्कि अपनी सूझ-बूझ के अनुसार ही चीजों का प्रबंध करना भी होगा।

राशि स्वामी- मंगल
आराध्य- श्री हनुमान जी
राशि अनुकूल वार- मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 8

Aaj ka Rashifal: मेष राशिफल, वृषभ राशिफल और मिथुन राशिफल पढ़े

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

(जिनका नाम ये,यो,भा,भी,भू,धा,फा,ढ,भे से शुरू होता है)

यह राशि से जुड़े जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए भी आज का दिन फलदायी होगा। अगर आपका प्रेमी आपसे कुछ मांगता है और आप उसे देने के लिए तैयार नहीं हैं, तो उसे सीधे मना न करें बल्कि उसे समझाने की कोशिश करें कि वह चीज अभी आपके सामर्थ्य के बाहर है और आने वाले समय में आप उसे वह चीज जरूर देंगे।आज आपके आर्थिक जीवन में सुधार होगा। आपको पैसा मिलेगा। हालांकि, आप उस पैसे को कैसे खर्च करना चाहते हैं यह आपकी मर्ज़ी पर निर्भर होगा। आपके निवेश से आर्थिक लाभ होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि की संभावना अधिक है। ससुराल या ननिहाल पक्ष से भी आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। आप अपनी दैनिक ज़रूरतों को पूरा करने में पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको रुका हुआ धन मिलेगा और आपके आर्थिक हालात में सुधार होगा।पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप अच्छी अनुभूतियों के चलते घर के सदस्यों का दिल जीत पाएंगे। हालांकि उनके कुछ सुझाव आपको परेशान कर देंगे लेकिन बावजूद इसके परिवार का सुख मिल सकेगा जिससे आपको तरो-ताज़गी का एहसास होगा। घर के छोटे सदस्य के लिए कुछ मीठा जैसे चॉक्लेट या टॉफी लेकर जाएं। जब भी हम अपने घर के छोटों को उपहार देते हैं तब उनके चेहरे पर आ रही मुस्कान देखने भर से ही हम दफ़्तर की थकान भूल जाते है।

आज का दिन कार्य और व्यवसाय के लिए बहुत अनुकूल नहीं है, इसलिए आपको अपने कार्यों की देखभाल करके करने की सलाह दी जाती है।आज आपको पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। इसलिए खाने के ज्यादा लालच में न आए। ताजा और शुद्ध खाना ही खाएं।

राशि स्वामी- बृहस्पति
आराध्य- श्री विष्णु नारायण
राशि अनुकूल वार- बृहस्पतिवार, रविवार, मंगलवार
आज मेष राशि का शुभ अंक – 9

आज का तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु राशिफल पढ़े

Aaj ka rashifal: 24 अप्रैल 2024 का राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल और धनु दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, व पारिवारिक। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

3 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago