Categories: Sports News

आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने महेंद्र सिंह धोनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 39वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को एक रन से हरा दिया, चेन्नई बेशक यह मुकाबला हार गई लेकिन कप्तान माही अपने प्रदर्शन से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया।

इस मैच के जरिये धोनी आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है। धोनी ने इस मैच में 48 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए जिसमे 5 चौकों और 7 छक्के शामिल है।

बैंगलोर की तरफ से पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए उमेश यादव की दूसरी गेंद पर धोनी ने मिड विकेट के ऊपर से इतना लंबा छक्का मारा कि फैंस के साथ-साथ मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों के भी होश उड़ गए।  धोनी के इस छक्के ने इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का सबसे लंबा छक्का होने का रिकॉर्ड बनाया।

धोनी की इस शानदार पारी की लोगो ने ट्विटर तारीफ की कईयों ने तो उनके चुनाव में खड़े होने पर उनको ही वोट देने की बात भी कही।

धोनी के नाम टूर्नामेंट में 184 मुकाबलों में 203 छक्के हो गए। धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल ने 121 मैच में सबसे ज्यादा 323 और एबी डिविलियर्स ने 150 मैच में 204 छक्के लगाए हैं।

धोनी ने नाबाद 84 रन की पारी के दौरान कप्तान के तौर पर 4000 रन भी पूरे कर लिए। वे इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं। धोनी ने 166 मैच में कप्तानी की, जिनमें 4040 रन बनाए।

पार्थिव पटेल (53) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बैंगलोर ने चेन्नई को 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की।बेंगलुरु की सीजन में तीसरी जीत है। उसके छह अंक हो गए। यह चेन्नई की लगातार दूसरी हार है। इसके बावजूद वह अंक तालिका में शीर्ष पर बरकरार है।

Prachi jain

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago