Sports News

विराट कोहली से हार्दिक पंड्या तक जानिए क्या करती हैं इन भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां

भारतीय क्रिकेटर अपने शानदार खेल के चलते फैंस के बीच काफी चर्चा में रहते है. वही ये खिलाड़ी अपने खेल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते है. फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के बारे में सब जानना पसंद करते है. तो आइये आज जानते है भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में, जानते है भारतीय क्रिकेटर्स की वाइफ क्या करती है.

विराट कोहली (Virat Kohli)

Know Virat Kohli’s wife Anushka sharma’s occupation

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते है. विराट कोहली ने साल 2017 में  बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी. अनुष्का शर्मा बॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस है. अनुष्का ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम किया है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Know Rohit Sharma’s wife Ritika Sajdeh’s occupation

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने रितिका सजदेह से साल 2015 में शादी कर ली थी। रितिका ग्रेजुएशन के बाद स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में काम कर चुकी है। साल 2008 में एक शूटिंग के दौरान रितिका और रोहित की र मुलाकात हुई थी। जिसके बाद करीब 6 साल तक कपल ने डेट किया और फिर शादी रचाई।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

Know Jasprit Bumrah’s wife Sanjana Ganesan’s occupation

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मार्च 2021 में संजना गणेशन से शादी की। संजना गणेशन एक मॉडल और स्पोर्ट्स टीवी एंकर है। वो एक साफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। संजना SIT की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। संजना एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो स्प्लिट्सविला में भी हिस्सा ले चुकी हैं। आज के समय में संजना एक फेमस स्पोर्ट्स प्रेजेंटर हैं।

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

Know Yuzvendra Chahal’s wife Dhanashree Verma’s occupation

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में धनश्री वर्मा संग सात फेरे लिए थे। चहल की पत्नी धनश्री एक डेंटिस्ट, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। धनश्री डेंटिस्ट की पढ़ाई करके डॉक्टर बनीं लेकिन बाद में उन्हें डांस से लगाव हो गया और इसके बाद उन्होंने डांस सिखा और अब वो अपनी डांस एकेडमी चलाती हैं और पॉपुलर डांस कोरियोग्राफर है।

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)

Know Ravichandran Ashwin’s wife Prithi Narayanan’s occupation

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन जितने सफल है उनकी पत्नी प्रिथी नारायणन भी सफल हैं। अश्विन की पत्नी प्रिथी एक इंजीनियर हैं। खबरों के अनुसार प्रिथी और अश्विन दोनों ने साथ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। 

सुरेश रैना (Suresh Raina)

Know Suresh Raina’s wife Priyanka Chaudhary’s occupation

सफल क्रिकेटर रहे सुरेश रैना ने साल 2015 में अपने बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से शादी रचाई थी। प्रियंका नीदरलैंड में एक बैंक के लिए आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम कर चुकी है। इसके सिवा वो एक एनजीओ चलाती हैं और रेडियो पर टॉक शो भी कर चुकी हैं।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

Know Ajinkya Rahane’s wife Radhika Dhopavkar’s occupation

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में राधिका धोपावकर से शादी की है। रहाणे की पत्नी राधिका पेशे से एक डिजाइनर हैं। अजिंक्य की डिजाइन भी उनकी पत्नी राधिका ही हैं।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya)

Know Hardik Pandya’s wife Nataša Stanković’s occupation

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने साल 2020 में नताशा स्टेनकोविक से शादी की थी। नताशा एक सर्बियन एक्ट्रेस, मॉडल और डांसर हैं। नताशा प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी है। फिलहाल वो फिल्म इंडस्ट्री से दूर है। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago