Saloni Daini Transformation
क्या आपको ‘कॉमिडी सर्कस महासंग्राम’ में अपनी कॉमेडी से सबका दिल जीत लेने वाली सलोनी डैनी याद है। ऑफ़कोर्स याद होगी सलोनी कॉमेडी शो में ‘गूंगबाई’ का किरदार निभाकर जो बढ़िया कॉमेडी करती थी उससे वो सुपरहिट हो गई थी।
तीन साल की उम्र में कैमरे के सामने आने वाली सलोनी अब 19 साल की हो गई हैं और पहले से काफी बदल गई हैं। बचपन में गंगू बाई बन दर्शकों का दिल जीतने वाली सलोनी इन दिनों अपने अमेजिंग ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा में हैं।
सलोनी स्टैंड अप कॉमेडियन के साथ- साथ एक्ट्रेस भी रही हैं। उन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया लेकिन बाद में पढ़ाई के चलते एक्टिंग से दूरी बना ली थी। इसी बीच सलोनी का वजन भी काफी बढ़ गया था लेकिन सलोनी ने अपनी जो लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है उनमे सलोनी का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर उनके फैंस भी हैरान रह गए ।
सलोनी की यह तस्वीरें उनकी दोस्त की बर्थडे पार्टी की है जिसमें वह काफी स्टनिंग और स्लिम लग रही हैं।सलोनी के इस स्लिम लुक को देख फैन्स के साथ-साथ उनके दोस्त भी हैरान रह गए और उनकी फोटो पर कमैंट्स कर उनके ट्रांसफॉर्मेशन की जमकर तारीफ कर रहे है।
सलोनी डैनी का जन्म 19 जून 2001 को पुणे में हुआ था। सलोनी को टीवी की सबसे कम उम्र की कमीडियन माना जाता है क्योंकि उन्होंने 3 साल की उम्र से ही कॉमिडी करनी शुरू कर दी थी इतना ही नहीं कॉमेडी शो छोटे मिया की विेजेता भी रह चुकीं है।
पिछले कई सालों से स्क्रीन से गायब रहीं सलोनी डैनी 2016 में टीवी शो ‘बड़े भैया की दुलहनिया’ से वापसी की थी। साल 2018 में शो ‘नमूने’ में दिखी थीं जिसमें उन्होंने काव्या अग्निहोत्रि का रोल निभाया था। वही हाल ही टीवी शो ‘ये जादू है जिन्न का’ में अमन की बहन के रोल में नजर आई थीं।
सलोनी टीवी शोज के अलावा फिल्म ‘नो प्रॉब्लम’ में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने डिज्नी के लिए अपना एक म्यूजिक एल्बम भी निकाला था। इतना ही नहीं, सलोनी अर्णब गोस्वामी से लेकर काजोल और सोनम कपूर तक की मिमिक्री भी अच्छी तरह कर लेती हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…