टेलीविज़न के सबसे क्यूट कपल दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते है।दोनों टेलीविजन के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं और दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। रमजान के पाक महीने में दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम और ससुराल वालो के साथ रोजा रख रही थी और उनके इस काम ने फैंस के दिल में उनके लिए और भी सम्मान बढ़ा दिया। इस दौरान की कई तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है पूरे रमजान को दौरान दीपिका और शोएब की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा में रही।
ईद के मोके पर भी दीपिका और शोएब की जोड़ी ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया ।लॉकडाउन के बीच दीपिका और शोएब ने पुरे परिवार के साथ घर पर ही ईद मनाई। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सभी को ‘ईद मुबारक’ कहा है। तस्वीर में दीपिका गुलाबी रंग का कॉटन का सूट पहने हाथों में मैचिंग चूडियां पहने नजर आ रही हैं। दीपिका इस सिंपल से लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इसके अलावा दीपिका ने शाम के समय की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमें वो काले रंग का सूट पहने हुए नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपनी शादी में पहने इस सूट के दुपट्टे पर खुद घर पर लैस लगाकर और कसीदे का काम कर के इसे ईद के मौके के लिए तैयार किया। वही दीपिका के पति शोएब भी काले रंग का पठानी पहने नजर आ रहे हैं।
दोनों की मैचिंग ड्रेस में प्यार भरी यह तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। आपको बता दे शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने सीरियल ससुराल सिमर का में साथ काम किया था। यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों ने साथ में नच बलिये में पार्टिसिपेट किया और यही शोएब ने दीपिका को शादी के लिए प्रपोज़ किया। दीपिका का तलाकशुदा होना और दोनों का अलग धर्म का होना भी इनके प्यार में रुकावट नहीं बन सका और दोनों 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। आपको दीपिका कक्कड़ इब्राहिम और शोएब इब्राहिम की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके जरुर बताइए।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…