Travel

नैनीताल से लेकर रानीखेत तक सर्दियों में उत्तराखंड में घूमने वाली जगह

सर्दियों के मौसम में सभी लोग अपनी फैमिली, दोस्तों, प्यार के साथ घूमने का प्लान बनाते हैं। अक्सर आप डेस्टिनेशन को लेकर कन्फ्यूज रहते है। लेकिन आप परेशान मत होइए।आज हम आपको ऐसी खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन के बारें में बताने जा रहे है,जिसके बारे में जानकर आप कहेंगे यहां तो जाना ही चाहिए।दरअसल, सर्दियों के मौसम को पूरी तरह इंजॉय करने के लिए उत्तराखंड सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यहां की खूबसूरत पहाड़ियां, झीलें, झरने और नदियां आपका मनमोह सकती हैं।आप यहां बर्फबारी का आनंद उठा सकते हैं या एडवेंचरस एक्टिविटीज जैसे पैराग्लाइडिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं।इसीलिए आज हम आपके लिए सर्दियों में उत्तराखंड घूमने की कुछ शानदार टूरिस्ट प्लेसिस लेकर आए हैं. 

नैनीताल(Nainital)

नैनीताल एक अटरैक्टिव हिल स्टेशन है

नैनीताल एक अटरैक्टिव हिल स्टेशन है जो उत्तराखंड में कुमाऊं पर्वतमाला की ढलानों पर है। आप नैनीताल फैमिली, दोस्तों के साथ जा सकते है। यह आश्चर्यजनक पहाड़ी शहर सात पहाड़ियों (अयारपाटा, देवपाटा, हांडी-बांडी, नैना, अल्मा, लारिया-कांटा और शेर-का-डांडा) से घिरा हुआ है। भव्य पहाड़ और नैनी झील का चमकता पानी शहर कीसुंदरता को बढ़ाता है। सर्दियों के मौसम में, इस जगह पर भारी बर्फबारी होती है और यह एक सफेद वंडरलैंड में बदल जाता है। यही कारण है कि यह टूरिस्ट के लिए एक फेमस प्लेस है.

औली(Auli)

औली अपने स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए भी जानी जाती है

अगर आपको सच में बर्फ का कोई असली मजा चाहिए तो एक बार उत्तराखंड की मशहूर जगह औली जरूर जाएं। ये जगह अपने स्कीइंग डेस्टिनेशन के लिए भी जानी जाती है, आप जब भी यहां जाएंगे तो ढेरों लोगों को ये एक्टिविटी करते हुए पाएंगे। बर्फ के बीच सर्दियों के दौरान इसकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता के अलावा, औली में गंडोला राइड और कैम्पिंग का मजा भी जरूर लें। औली अपनी आर्टिफिशियल झील, त्रिशूल चोटी और रोपवे के लिए भी काफी मशहूर है।

चोपता(Chopta)

सर्दियों में चोपता भी मनाली या शिमला से कम नहीं लगता

सर्दियों में चोपता भी मनाली या शिमला से कम नहीं लगता, यहां की बर्फबारी को देखने के लिए भी लोग यहां सर्दियों में जरूर जाते हैं। विंटर्स में यहां पहाड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं और तो और हरियाली भी सफेद पेंट की तरह दिखने लगती है। यहां का आकर्षण देखते हैं लोगों का दिल खुश हो जाता है। प्रकृति के सामने बनाए गए यहां के रिजॉर्ट में रहना भी किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है। कार्तिक स्वामी मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, चंद्रशिला ट्रेक और देवरिया ताल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

चमोली(Chamoli)

चमोली उत्तराखंड की संस्कृतिक विरासत है

अगर आपको संस्कृति और विरासत देखने वाली जगहों से बेहद प्यार है, तो उत्तराखंड की ये जगह आप ही के लिए बनी है। ये जगह ने न केवल एक छोटी ऑफबीट डेस्टिनेशन है, बल्कि इस मौसम में मंत्रमुग्ध कर देने वाला नजारा भी पेश करती है। यहां के प्रमुख आकर्षण जैसे जायके की घाटी, बद्रीनाथ, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और गोपेश्वर चमोली जाना बिल्कुल भी मिस न करें।

धनोल्टी(Dhanaulti)

धनोल्टी एक जादुई हिल स्टेशन है

गढ़वाल हिमालय श्रृंखला की तलहटी में मौजूद धनोल्टी एक जादुई हिल स्टेशन है। यह भारत की राष्ट्रीय राजधानी के करीब है और समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप ऊंचे-ऊंचे हिमालय के खूबसूरत नजारों का भरपूर मजा ले सकते हैं। दिसंबर और जनवरी में बर्फबारी का मजा लेने के लिए एक बार आपको धनोल्टी भी जरूर जाना चाहिए।

रानीखेत(Ranikhet)

कैंपिंग और ट्रेकिंग के लिए बेस्ट प्लेस

स्थानीय दर्शनीय स्थलों की यात्रा से लेकर पैराग्लाइडिंग और आसपास के अद्भुत नज़ारों का आनंद लेने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ रानीखेत जा सकते हैं। कैंपिंग और ट्रेकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए ये जगह भी काफी एडवेंचरस है। झूला देवी मंदिर, भालू बांध और सेब का बगीचा यहां के सबसे प्रसिद्ध स्थान हैं।

बिनसार(Binsar)

बिनसर वन्यजीव अभयारण्य यहां का लोकप्रिय पिकनिक स्थल है

बर्फ के बीच ट्रैकिंग करने का अपना अलग ही मजा होता है और वो मजा आपको उत्तराखंड की एक और जगह बिनसार में आपको मिल सकता है। हाइकिंग के दौरान पड़ती खूबसूरत जगह, बर्फ से ढके पहाड़, आकर्षक घाटियाँ और लगभग जमी हुई झीलें हर किसी को अपने आकर्षण में डुबो देती हैं। बिनसर वन्यजीव अभयारण्य यहां का लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। इसके अलावा, जीरो पॉइंट से आप आसपास के दृश्य भी देख सकते हैं, सर्दियों के दौरान लोग बिनेश्वर महादेव मंदिर और परियादेव पाषाण में सबसे ज्यादा घूमने आते हैं।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago