Travel

कौनसा है भारत का सबसे बड़ा नेशनल हाईवे, और किस स्टेट में कौनसा हाइवे जाता है।

आप भारत में रहते है तो आप सड़क के रास्ते सफर करते होंगे।आपने देखा होगा की जब भी आप सफर करते है तो सड़क पर कई इंडिकेटर लगे होते है,जो बताते है की आप कौनसे हाईवे से गुजर रहे है, जिनमें से कुछ हाईवे के नाम तो आपको पता भी होंगे।भारत में नेशनल हाईवे का जाल बुना हुआ है। जो देश के लगभग हर बड़े शहर को जोड़ते है। यह हाईवे न सिर्फ बड़े शहरों को बल्कि ये देश की लंबी-चोड़ी सड़कों को भी जोड़ते हैं। इन सड़कों की कुल लंबाई करीब 66 लाख किलोमीटर है। आइए जानते है भारत के 10 बड़े नेशनल हाईवे के बारे में।

एनएच-44(7)

NH 7

लगभग 3,745 किलोमीटर लंबा एनएच 44 को पहले एनएच 7 के नाम से जाना जाता था। यह देश का सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे देश के लगभग 21 प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ता है। यह हाईवे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू एंड कश्मीर के श्रीनगर में खत्‍म होता है। यह उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है।

एनएच- 27

लगभग 3,507 किलोमीटर लंबा एनएच 27 देश का दूसरा सबसे बड़ा हाईवे है। यह हाईवे लगभग 7 राज्यों और लगभग 27 शहरों से होकर गुजरता है। यह गुजरात के पोरबंदर से शुरू होकर असम के सिलचुर में समाप्‍त होती है। यह गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और असम को जोड़ता है।

एनएच-48

एनएच-48

वहीं देश के तीसरा सबसे बड़ा नेशनल हाईवे का खिताब एनएच-48 के पास है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 2,807 किलोमीटर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से शुरू होकर दक्षिण भारत के चेन्नई में जाकर समाप्‍त होमी है। यह हरियरणा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु आदि राज्य से होकर गुज़रता है।

एनएच-52

एनएच-52

देश का चौथा सबसे लंबा हाईवे एनएच-52 है। यह करीब 2,317 किलोमीटर लंबा है। इस हाईवे को इससे पहले एनएच-17 के नाम से जाना जाता था। लेकिन, अब एनएच-52 है। यह पंजाब के संगुरु से शुरू होकर अंकोला होते हुए कर्नाटक तक जाती है।

एनएच-30

देश के सबसे बड़े हाईवे में पांचवें स्थान पर एनएच-30 है। इसे पहले एनएच- 221 के नाम से जाना जाता था। इस हाईवे की लम्बाई लगभग 2,040 किलोमीटर है। यह हाईवे उत्तराखंड, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश से होकर गुज़रता है।

एनएच-6

एनएच-6

वहीं लगभग 1,873 किलोमीटर लम्बा एनएच-6 देश का छठां सबसे लंबा नेशनल हाईवे है। यह हाईवे जोराबाट, मेघालय, मिजोरम, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, झारखण्ड आदि शहरों और राज्यों को जोड़ने का काम करता है।

एन एच 53

एन एच 53

देश के सबसे लंबे हाईवे की लिस्‍ट में सातवें नंबर पर एनएच-53 है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,949 किलोमीटर है। यह गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ आदि शहरों को आपस में जोड़ने का काम करता है। इसे पहले एनएच-46 के नाम जाना जाता था।जिसने दिया गणित और खगोल विज्ञान

एनएच-16

एन एच -16

आबादी के हिसाब से देश के 10 सबस बड़े शहरों में से 4 को जोड़ने वाले एनएच-16 पहले एनएच-5 के नाम से जाना जाता था। यह देश का आठवां सबसे बड़ा हाईवे है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,711 किलोमीटर है। यह पूर्वी तट पश्चिम बंगाल से चेन्नई और तमिलनाडु को जोड़ने का काम करता है। जिसके बीच में मुंबई, पुणे, बेंगलुरू और चेन्‍नई जैसे शहर आते हैं।

एनएच- 66

एनएच- 66

पनवेल से कन्‍याकुमारी को जोड़ने वाले एनएच-66 देश का नौवां सबसे लंबा हाईवे है। इसकी लंबाई लगभग 1,622 किलोमीटर है। हालांकि, इससे पहले इसे एनएच-17 के नाम से भी जाना जाता था। यह हाईवे अन्य कई सड़कों के मुकाबले अधिक दर्शनीय है। यह हाईवे महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल से गुजरता है।

एनएच-19

एनएच-19

इस लिस्‍ट में 10वें और आखिरी नंबर पर एनएच-19 स्थित है। इस हाईवे की कुल लम्बाई लगभग 1,435 किलोमीटर है। यह दिल्ली और कोलकाता को मुख्य रूप से जोड़ने का काम करता है। इसे पहले एनएच-20 के नाम से भी जाना जाता था।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

3 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago