टेलीविज़न एक्ट्रेस काम्या पंजाबी जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग संग शादी करने जा रही हैं। काम्या और शलभ की शादी 10 फरवरी को है। काम्या के घर शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही हैं। शादी के कार्ड्स भी बट चुके है इसी बीच काम्या ने अपनी गर्ल्स गैंग के साथ बचेलोरेट्टे पार्टी एन्जॉय की ।
ये पार्टी उनकी दोस्तों ने उनके लिए थ्रो की थी। इस पार्टी में काम्या ने रेड एंड ब्लैक कलर का ड्रेस पहना था जिसके साथ नोज रिंग और गले में गोल्डन हार पहना था । काम्या और उनकी गर्ल्स गैंग ने बालो में गजरा लगा रखा था। इस दौरान काम्या काफी मस्ती के मूड में नजर आई।
आपको बता दे शादी के पहले के फंक्शन्स हल्दी, महेंदी और संगीत 9 फ़रवरी को होंगे जानकारी के अनुसार दोनों की शादी मुंबई में होगी और 11 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन होगा। शादी भव्य पैमाने पर होगी जिसमे परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे ।
बता दें कि काम्या पंजाबी की ये दूसरी शादी है। काम्या की पहली शादी बिजमेसमैन बंटी नेगी से 2003 में हुई थी। लेकिन लंबे समय तक ये शादी चल न सकी। । शादी के 10 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। उनकी एक 9 साल की बेटी भी है। वहीं, शलभ दांग, दिल्ली के रहने वाले हैं और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े हैं। शलभ की भी यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा भी है।
काम्या और शलभ की मुलाकात फ़रवरी 2019 में एक शादी में हुई थी। एक या डेढ़ महीने बाद शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन उन्होंने शलभ को हां कहने के लिए काफी समय लिया क्योकि वो दूसरी शादी करने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन शलभ की वजह से उनका प्यार और शादी में फिर से विश्वास कामय हुआ है।
काम्या ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’, ‘मर्यादा- लेकिन कब तक’ और ‘शक्ति- अस्तित्व के एहसास की’ जैसे टीवी शोज़ से काफी पॉपुलर हुई थीं. इसके अलावा वो रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुकी हैं
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…