बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भांजे आहिल शर्मा आज अपना चौथा जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। अर्पिता खान और आयुष शर्मा के बेटे आहिल का जन्म 30 मार्च 2016 को हुआ था ।इन दिनों लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद हैं जिसके चलते आहिल के जन्मदिन पर इस बार कोई पार्टी नहीं रखी गई है। आहिल इस बार अपने परिवार के साथ ही अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
सलमान के दिल के टुकड़े आहिल का जन्मदिन उनके पनवेल वाले फॉर्महाउस पर मनाया गया इस दौरान पूरी खान और शर्मा फॅमिली वहा मौजूद थी। सलमान खान और उनका पूरा परिवार सोशल डिस्टन्सिंग के चलते पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर समय बिता रहे है।
आहिल के मौसाजी अतुल अग्निहोत्री ने उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की है जहां आहिल को शानदार बर्थडे केक काटते और अपने मामू जान को एक पिस खिलाते हुए देखा जा सकता है।इसके अलावा, मम्मी अर्पिता खान शर्मा की एक तस्वीर है जिसमें बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री के साथ खड़ी है और बेबी आयात को दूध पीला रही है।
आहिल का जन्म 30 मार्च 2016 को आयुष और अर्पिता की शादी के 2 साल बाद हुआ था। सलमान ही नहीं पूरा परिवार आहिल से बेहद प्यार करता है आहिल सभी के लाडले हैं। आहि अक्सर सलमान के साथ नजर आते हैं। हाल ही में सलमान के जन्मदिन पर भी आहिल ने सलमान के साथ उनका बर्थ डे केक कटवाया था। हर मौके पर भी सलमान और आहिल साथ में खेलते हुए नजर आते हैं।
हाल ही में क्वारंटीन के समय में सलमान और आहिल का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। जिसमे वो आहिल के साथ पनवेल स्थित फार्महाउस के गार्डन में फल तोड़ रहे थे।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…