Bollywood News

तारा सुतरिया ने किया आदर जैन से ब्रेकअप से लेकर, सिंघम 3 का रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने किया ऐलान

बॉलीवुड के तमाम स्टार्स ने अपने देश में तो कई ने विदेश में न्यू ईयर का जश्न मनाया है। वहीं, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने नए साल का स्वागत एक साथ गोवा में किया है। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों किस करते नजर आ रहे हैं।

विजय और तमन्ना

मनीषा कोइराला ने कार्तिक आर्यन को लेकर कहा की ‘मुझे लगता है कि कार्तिक बहुत टैलेंटेड, हार्ड-वर्किंग और विनम्र व्यक्ति हैं. वो किरदार को समझते है।और कुछ नया लेकर आते हैं. उन्होंने जिस तरह की फिल्में चुनी हैं वो भी मुझे बहुत अच्छा लगता है. इंडस्ट्री में उनका फ्यूचर बहुत ब्राइट है।

मनीषा कोइराला और कार्तिक आर्यन

तृप्ति डिमरी ने हाल ही में अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा संग रोमांटिक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की. फोटो को पहले कर्णेश शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के एसोसिएट प्रोड्यूसर ने शेयर किया था, जिसे तृप्ति ने हार्ट इमोजी के साथ री-शेयर किया. फोटो में तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा एक दूसरे को प्यार से हग करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए दिखे।

तृप्ति डिमरी और कर्णेश शर्मा

अजय देवगन ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो रोहित शेट्टी के साथ खड़े दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा, ‘नए साल की काफी अच्छी शुरूआत हुई है, मैंने ‘सिंघम अगेन’ की स्क्रिप्ट सुनी, जो काफी शानदार है। ये फिल्म हम दोनों की 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।’ इस ट्वीट के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।

अजय देवगन और रोहित शेट्टी

तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। तारा सुतारिया और आदर जैन ब्रेकअप के बाद एक अच्छे दोस्ती की तरह एक-दूसरे के संपर्क में हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप की तरह ब्रेकअप की खबरों पर भी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

तारा सुतरिया और आदर जैन
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago