Bollywood News

2022 में बॉलीवुड ने लता मंगेशकर से लेकर केके तक,इन अनमोल सितारों को खोया

2022 में बॉलिवुड ने कौनसे अपने अनमोल सितारों को खोया है।2022 खत्म होने को आया है और यह साल कुछ कड़वी और मीठी यादें छोड़कर जाएगा। साथ ही उन लोगों की यादों के सहारे हमें छोड़कर जाएगा जो इस साल हमें छोड़ कर चले गए हैं।अपनी कला,अभिनय और अपने गीतों से हमारा मनोरंजन करने वाले कई सेलिब्रिटी इस साल नहीं रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन कौन से सेलिब्रिटी हमें इस साल छोड़कर गए हैं।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर

जिनकी आवाज ही जिनकी पहचान थी। जिन्होंने आजादी के वक्त अपने गीतों से भारत के प्रधानमंत्री तक को रुला दिया था। जो हिंदी तमिल से लेकर अन्य सभी भाषाओं में अपनी आवाज की धुन से सबका मनोरंजन करती थी। संगीत को जिन्होंने दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई।वो स्वर कोकिला भारत रत्न लता दीदी हमें 6 फरवरी 2022 को छोड़कर चली गई।उन्होंने 13 साल की उम्र में साल 1942 की मराठी फिल्म किती हसाल के लिए अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद 1947 में आप की सेवा में से बॉलीवुड में की शुरुआत की थी। इन्होंने अपने जीवन काल में 6650 गाने गए । लता दीदी का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक ऐसी क्षति है जो कभी नहीं भर पाएगी। उनके चाहने वालों के जेहन में वह हमेशा याद रहेंगी।

राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव

कहते इस दुनिया में किसी को रुलाना बहुत आसान है लेकिन किसी को हंसाना उतना ही मुश्किल है। इस दुनिया से एक ऐसा शख्स इस साल चला गया है जिसने अपनी कॉमेडी के जरिए सभी को हंसाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं।एक लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन, अभिनेता और राजनेता राजू श्रीवास्तव की जो अब हमारे बीच नहीं हैं।राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त 2022 को पर दिल का दौरा पड़ा और उन्हें नई दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने 21 सितंबर 2022 को अंतिम सांस ली।

केके

यह साल म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे खराब साल में से एक माना जाएगा क्योंकि इस साल इस इंडस्ट्री ने अपने अनमोल सितारों को खोया है।प्यार के पल’ और ‘यारों’ जैसी कई हिट फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर काम करने वाले सिंगर केके इस दुनिया को अलविदा कह चुके है। केके ने कई फेमस गाने गाए हैं। 31 मई 2022 को जब कोलकाता की गुरदास कॉलेज में केके परफॉर्म कर रहे थे। तब स्टेज पर ही उन्हें हार्ड अटैक आ गया और उनकी डेथ हो गई।नए दौर के लोगों को केके की कमी हमेशा खलेगी।

बप्पी लहरी

बप्पी लहरी

बॉलीवुड में डिस्को कल्चर और पॉप कल्चर के लिए म्यूजिक देने वाले बप्पी लहरी भी इस साल हमें छोड़ कर चले गए हैं।उन्होंने भारतीय फिल्म संगीत को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया। बप्पी दा ने न केवल बॉलीवुड बल्कि बंगाली, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट फिल्में दी थीं। उनके गाने इक्कीसवीं सदी में भी लोकप्रिय रहे। इस साल 15 फरवरी, 2022 को मुंबई में ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की वजह से बप्पी लाहिरी का निधन हो गया है।

पंडित शिवकुमार

पंडित शिवकुमार

संगीत से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले पंडित शिवकुमार शर्मा भी इस साल इस दुनिया से चले गए हैं।उन्होंने बहुत कम उम्र में संतूर बजाने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल की थी।1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1991 में पद्मश्री और 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इन्होंने ने 10 मई 2022 को कार्डियक अरेस्ट से 84 वर्ष की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago