Yug Devgn planting trees on his birthday
काजोल और अजय देवगन के लाडले बेटे युग देवगन आज10 साल के हो गए हैं। अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने एक बेहद खास काम किया है।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर युग की तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें वो पेड़ लगाते नजर आ रहे हैं। अजय देवगन ने बताया कि 10वें जन्मदिन पर युग ने पेड़ लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कल को हरा भरा बनाने के लिए काम जारी है। इससे ज्यादा मत पूछिए। हैप्पी बर्थडे युग।’
वही काजोल ने भी बेटे युग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया है। जिसमें युग पूल में नजर आ रहे हैं। काजोल ने लिखा कि ‘मैं कुछ नहीं जानता मैं सब कुछ जानता हूं- युग देवगन- 10वें जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें कितना याद कर रही हूं ये बता नहीं सकती।’
युग ने जन्मदिन मासी तनीषा मुख़र्जी और नानी तनुजा मुख़र्जी के साथ सेलिब्रेट किया। काजोल और अजय देवगन के दोनों बच्चे न्यसा और युग लाइमलाइट से दूर ही रहते हैं। न्यसा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं जबकि युग अभी मुंबई में पढ़ रहे हैं।
बता दें कि काजोल इन दिनों बेटी न्यसा को लेकर सिंगापुर में हैं। लॉकडाउन लगने से पहले न्यसा भारत आ गई थीं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर न्यसा फिर से सिंगापुर पढ़ाई के लिए चली गई हैं। ऐसे में काजोल बेटे युग को बहुत याद कर रही हैं। अनलॉक के दौरान युग कई बार साइकिलिंग करते हुए नजर आते रहते है
वैसे आपको बता दे युग अभी से ही अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते है अजय ने युग का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमे लिटिल देवगन स्टंट्स दिखाते हुए नजर आ रहे है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…