Bollywood News

इन स्टार्स का नाम ही काफी है, फिल्में सुपर हिट करने के लिए,जानिए राजनीकांत से लेकर धनुष तक का स्टारडम

साउथ सिनेमा ने पिछले कुछ सालों से दुनियां में धूम मचा रखी है। बाहुबली से आरआरआर तक दुनिया में साउथ की फिल्मों ने कामयाबी का झंडा लहराया है। जहां 2022 में बॉलीवुड पूरा फ्लॉप रहा। वहीं टॉलीवुड और कॉलीवुड धूम मचा दी। लोग इन इंडस्ट्रीज के सेलिब्रिटी को सिर्फ एक्टर या एक्ट्रेस नहीं मानते है, बल्कि उनको भगवान की तरह पुजते है। इनके नाम से ही फिल्में चल जाती है। इसी वजह से कई साउथ सितारे अपनी ही फिल्मों का प्रमोशन नहीं करते। आइए जानते है किन किन साउथ स्टार्स को प्रोमोशन की जरूरत नहीं पड़ती है।

रजनीकांत

रजनीकांत

साउथ इंडस्ट्री के भगवान और सुपर स्टार रजनीकांत का तो नाम ही काफी है, कोई भी फिल्म हो जिसमें रजनीकांत हो वह सुपरहिट होती ही है। राजनीकांत अपनी किसी भी फिल्म को प्रमोट नहीं करते हैं। रजनीकांत ने सालों पहले ही प्रमोशन करना छोड़ दिया था। न ही वह कोई इंटरव्यू देते नजर आते है।सुपरस्टार का क्रेज आज भी फैंस में काफी ज्यादा है।

नयनतारा

नयनतारा

रजनीकांत ही नहीं, तमिल सिनेमा की लेडी सुपरस्टार नयनतारा भी खुद को फिल्मों के प्रमोशन से दूर रखती हैं। नयनतारा ने तो बकायदा अपनी फिल्मों को साइन करते वक्त नो प्रमोशन का क्लॉज लिखवाया हुआ है। बावजूद इसके नयनतारा के नाम पर बॉक्स ऑफिस पर भीड़ उमड़ जाती है।

थलापति विजय

थलापति विजय

थलापति विजय जिनका नाम ही काफी है, फिल्म में। सुपरस्टार थलापति विजय भी खुद को फिल्मों के प्रमोशन से दूर रखते हैं। उन्हें फिल्मों का प्रमोशन करना बिल्कुल पसंद नहीं है। मुश्किल से ही वो मीडिया में अपने इंटरव्यूज देते हैं। बावजूद भी इसके इनकी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है।

अजित कुमार

अजित कुमार

साउथ इंडस्ट्री में अजीत कुमार को आईडल माना जाता है,वो फिल्म का कोई भी कैरेक्टर हो अपने डिसेंट लुक से सभी का दिल जीत ही लेते है। इन्हे भी फिल्म प्रोमोशन का कोई शौक नहीं है।वो अपनी किसी भी फिल्म को प्रमोट नहीं करते। बावजूद इसके उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग लेती हैं।

विजय सेतुपति

विजय सेतुपति

मास्टर और विक्रम जैसी दमदार फिल्मों से पैन इंडिया स्तर पर लोगों को अपना दीवाना बना चुके एक्टर विजय सेतुपति भी खुद को प्रमोशन से दूर रखते हैं। मास्टर और विक्रम जैसी फिल्मों के वक्त भी सुपरस्टार प्रमोशन से गायब दिखे थे। और किसी भी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में वो भाग नहीं लेते है।

धनुष रांझणा

धनुष रांझणा

स्टार धनुष बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों में काम कर चुके है। धनुष रजनीकांत के एक्स दामाद है, इनकी पॉपुलैरिटी भी कम नहीं है, बॉलीवुड में भले ही इनका सिक्का न चला हो लेकिन ये टॉलीवुड में धमाल मचाते है।धनुष भी प्रमोशन से बचते हैं। वो बेहद कम ही अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए उतरते हैं। धनुष को भी प्रमोशन करना पसंद नहीं है।

फहाद फासिल

फहाद फासिल

पुष्पा के भवंर सिंह शेखावत और विक्रम के एजेंट अमर उर्फ फहाद फासिल भी खुद को फिल्मों के प्रमोशन से दूर रखते हैं। फहाद फासिल मलयालम सिनेमा के बड़े सितारे हैं। जो अपने नाम के दम पर फैंस को थियेटर खींचकर लाने का दम रखते हैं।
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

3 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago