Bollywood News

हावड़ा जंक्शन से लेकर मुगल सराय रेलवे स्टेशन तक, ये हैं देश के बड़े रेलवे स्टेशन आप सभी ने ट्रेन से सफर तो किया होगा।

हर ट्रेन सफर की एक मंजिल होती है और वो मंजिल होती है,एक अगला रेलवे स्टेशन।हर रेलवे स्टेशन अपनी कहानी खुद बयां करता है। जहां दुनियां के कोने कोने से लोग आते है। आपको बता दें भारत में 8838 रेलवे स्टेशन्स है। जिसमें कई छोटे बड़े रेलवे स्टेशन है। आइए आज आपको बता ते है भारत के 10 बड़े रेलवे स्टेशन के बारे में।

हावड़ा जंक्शन कोलकाता

हावड़ा जंक्शन कोलकाता

कोलकाता का हावड़ा जंक्शन भारत के सबसे प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन में से एक है।इस स्टेशन की शुरुआत 1854 मे हुई थी। जिसके कारण इसे भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन मे भी गिना जाता है। यह भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन है। प्रतिदिन यहां से 10 लाख लोग सफर करते है।इस स्टेशन पर 23 प्लैटफॉर्म है। अंग्रेजों के शासन के दौरान सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला रेलवे स्टेशन यही था।

न्यू देहली रेलवे स्टेशन

न्यू देहली रेलवे स्टेशन

न्यू देहली देश की राजधानी दिल्ली बड़ा रेलवे स्टेशन यह भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है।लेकिन यात्रियों और ट्रेन के आधार पर यह दूसरे स्थान पर आ जाता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को 1864 में शुरू किया गया था। जो आज भारत का दूसरा सबसे बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन बन गया है। इस रेलवे स्टेशन से हर रोज 350 ट्रेनें गुजरती है और यहां से हर रोज सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 5 लाख है।

कल्याण रेलवे स्टेशन

कल्याण रेलवे स्टेशन

मुंबई देश की माया नगरी और आर्थिक राजधानी मुंबई का कल्याण रेलवे स्टेशन भी बड़ा रेलवे स्टेशन है।यह बहुत ही प्रसिद्ध है और काफी व्यस्त रेलवे स्टेशन भी है। इस रेलवे स्टेशन की भीड़ भाड़ और लगातार यहाँ से सफर करना साधारण सी बात है। कल्याण रेलवे स्टेशन मे 8 प्लेटफार्म मौजूद है। यहाँ 8 लाख से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

वडोदरा रेलवे स्टेशन

वडोदरा रेलवे स्टेशन

गुजरात का वडोदरा जो अपने आप में खास है,इस क्षेत्र से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आते है। वडोदरा रेलवे स्टेशन भी देश के बड़े रेलवे स्टेशन में से एक है।बड़ोदरा स्टेशन की शुरुआत 1861 मे हुई थी। यह रेलवे स्टेशन गुजरात को भारत के हिस्सों से जोड़ता है। इस स्टेशन में 7 प्लेटफॉर्म है। यहाँ से 237 ट्रेन गुजरती है। यहां लगभग 709 ट्रेन निकलती है और रूकती है।

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल

छत्रपति शिवाजी टर्मिनल

मुंबई लोगों के सपनों का शहर मुंबई, हर दिन यहां लांखो लोग आते है। छत्रपति शिवाजी टर्मिनल मुंबई का बड़ा रेलवे स्टेशन यहां से कई लोग काम के सिलसिले मे और अन्य कारणों से सफर करते ही रहते हैं। और यह एक बेहद खूबसूरत और बारीकी से बनाया गया रेलवे स्टेशन है।

पटना
पटना रेलवे स्टेशन

रेलवे स्टेशन पटना स्टेशन भारत के सबसे व्यस्त और प्रसिद्ध रेलवे स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन को 1862 मे शुरू किया गया था जो दिल्ली और कोलकाता को एक साथ जोड़ता है। यह कई रेलवे से जुड़ा हुआ है।यहाँ 10 प्लेटफॉर्म मौजूद है जिसे हर रोज लगभग 176 ट्रेन निकलती हैं। पटना स्टेशन काफी बड़ा रेलवे स्टेशन है जिसमें 500 यात्रियों के ठहरने का स्थान मौजूद है।

कानपुर रेलवे स्टेशन

कानपुर रेलवे स्टेशन

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन भारत के पांच Central Railway Station मे से एक है। इस स्टेशन की शुरुआत 1928 मे हुई थी। इसे भी लखनऊ स्टेशन के जैसा ही बनाने के लिए सोचा गया था। लेकिन इसे उस जैसा बनाना काफी महंगा था। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन 10 प्लेटफार्म मौजूद है और यहां हर रोज 372 ट्रेन गुजरते हैं। और इन ट्रेन के जरिए 15 लाख से भी ज्यादा लोग सफर करते हैं। इस स्टेशन पर हर रोज 872 ट्रेन रुकती और गुजरती है। इस स्टेशन से 1580 रेलवे स्टेशन जुड़े हुए हैं। इसलिए यह भारत का सबसे अधिक लाभदायक रेलवे स्टेशन है।

चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन

चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन

चेन्नई एगमोर रेलवे स्टेशन चेन्नई में मौजूद एक बेहद बड़ा और व्यस्त रेलवे स्टेशन है। इस रेलवे स्टेशन को 1906 से 1908 के बीच बनाया गया था। इसे चेन्नई के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में एक माना जाता है। दक्षिण भारतीय रेलवे में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाला रेलवे स्टेशन मे से दूसरे स्थान पर है। इसमे 11 प्लेटफोर्म बने हुए हैं और इस स्टेशन के दो हिस्से हैं। यह भारत का बेहद सुरक्षित और सम्मानित रेलवे स्टेशन है।

प्रयागराज जंक्शन

प्रयागराज जंक्शन

यह स्टेशन काफी व्यस्त रहता है। जंक्शन पर कुल 15 प्लेटफार्म है जिनसे हर रोज 187 ट्रेने गुजरती है।और हर दिन 717 ट्रेंस यहाँ से निकलती हैं और रुकती है। यहाँ से हर 6 मिनट में एक ट्रेन गुज़रती है। यहाँ से लगभग हर जगह के लिए आपको ट्रेन मिल जाती है
Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

1 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

2 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago