आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 10 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल 10 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं, आज आपको महसूस हो सकता है कि यदि आपका जोड़ीदार आपको समझने में सक्षम हो तो कैसे जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां भी चुटकियों में दूर हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के लिए आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि ये यात्रा आपको थकान और तनाव तो देगी लेकिन आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक उन्नति के लिए आपके द्वारा उठाये गए कदम आपके लिए आने वाले दिनों में लाभदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपकी माता के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है लेकिन यदि आप उनसे प्यार से पेश आये तो उनका गुस्सा पल भर में काफूर भी हो सकता है। छोटे भाई बहन की तबीयत आज नासाज रहने की संभावना है, उनका विशेष ख्याल रखें और जरूत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। विवाह योग जातकों के लिए आज विदेश से शादी का रिश्ता आ सकता है।
अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो आज आपको अपने भागीदार को किसी योजना के लिए मानाने में काफी समय देना होगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, आपकी ये यात्रा थोड़ी हेक्टिक भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी बातें कहने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर मैं आपके स्वास्थ्य जीवन की बात करुँ तो इसमें आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको अपच की शिकायत रह सकती है। अपनी डाइट के हिसाब से भोजन करें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

यदि आप प्यार में हैं तो आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में आज आपको गुलाब और केवड़े की खुशबू का अनुभव होगा और पार्टनर के साथ आज आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए घर के किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से आज आपको बातचीत करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। व्यापार में ईमानदारी और कस्टमर्स की संतुष्टि को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो मुनाफ़ा निश्चित होगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। बॉस आपके कार्य की तारीफ़ करेगा। यदि आपका संबंध किसी सरकारी नौकरी से है तो आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रह सकता है। इससे आपको थकान महसूस होगी। सेहत आज अच्छी रहेगी। वो लोग जिनको हड्डियों से जुडी परेशानियां हैं अपना ख्याल रखें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

आज आपको खुद को आम परिचितों से अपनी किसी भी तरह की व्यक्तिगत या प्रेम संबंधी बातें सांझा करने से रोकना चाहिए। क्योंकि कई दफा हम अपनी वो निजी बातें भावनाओं में बहकर दूसरों को बता देते हैं जिसके उजागर होने से किसी तीसरे व्यक्ति पर ऊँगली उठ जाती है। और इसका पछतावा हमे जब होता है तब तक देर हो गई होती है। इसलिए अपनी किसी भी निजी बात को दूसरों को बताने की जगह आज आपको किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करने की ओर काम करना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज अप्रत्याशित रूप से आपका धन ख़र्च हो सकता है। इसके अलावा जरुरत पड़ने पर भी पैसे ख़र्च होंगे। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं।
पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है आज माता-पिता का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको भी आज के दिन अपने माता पिता का ख्याल रखने की जरूरत है। जीवन की व्यस्तता के बीच आपको अपने घर वालों को भी समय देना चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा असहज है। कारोबारी भी आज सोच-समझकर फैसले लें नहीं तो किसी बड़ी समस्या में आज आप फंस सकते हैं।
आज आप शारीरिक रूप से तो स्वस्थ्य रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से आप आज खुद को थोड़े विचलित और तनावग्रस्त पा सकते है। ऐसे में मेरी सलाह है कि इससे बचने के लिए आप ध्यान करें और अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी न होने दें। आज आपको अपनी सूझ-बूझ के अनुसार ही कार्य करना सही रहेगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कर्क राशिफल

मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। अन्यथा आपको धोखा भी हो सकता है। आर्थिक पक्ष की मजबूती आज आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। आज के दिन आपको अपनी पैतृक संपत्ति से मुनाफा हो सकता है। परिवार में परिस्थिति आपके अनुकूल नज़र आ सकती है। घर में परिजनों के बीच प्रेम-भाव नज़र आ सकता है। हालाँकि घर की महिलाओं के बीच स्थिति जस की तस देखने को मिल सकती है। अगर परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। घर में छोटे भाई बहनों को अधिक समय तक मोबाइल यूज़ करने से रोकें। ख़ासकर यदि वह अपना अधिक समय सोशल मीडिया में बिता रहे हैं तो उन्हें इस बात के लिए अवश्य टोकें।
आज आपके द्वारा बनाये गए नए संपर्क आपको कार्यक्षेत्र में भी खासा लाभ पहुंचा सकते हैं। किसी नए काम या रोजगार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कारोबारी आज अपने नुकसान को फ़ायदे में बदल सकते हैं। इस राशि के जातकों को आजके दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, हो सके तो आज के दिन बाहर खाना-खाने से बचें।

आज का सिंह राशिफल

जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस मामले में आप आज काफी भाग्यशाली हैं। पैसों की तंगी होते हुए भी कभी ऐसा नहीं हुआ जब आप एक एक पाई के मोहताज़ हुए हों। आज भी आपके माता पिता आर्थिक रूप से आपकी पूरी सहायता करेंगे और आप मुसीबत की घड़ी से बाहर आने में सफल हो पाएंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा सेव करना शरू कर दें। पारिवारिक जीवन आज सामंजस्यपूर्ण और सुलझा हुआ रहेगा। दिन के मध्य भाग में किसी खुशखबरी के चलते घर में ख़ुशी की लहर दौड़ सकती है। अपने बड़ों को आज आप उचित सम्मान देंगे और उनसे आपको आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज काम के सिलसिले में आपका ज्यादातर समय सफर करने में ही व्यतीत होगा जो आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका देगा। लेकिन इससे पीछे ना हटे क्योंकि आने वाले दिनों में आपको अपनी मेहनत का अच्छा ख़ासा फल मिलेगा। सुबह उठकर थोड़ी देर के लिए ध्यान अवश्य लगाएं और एक छोटी सी मॉर्निंग वॉक जरूर करें। अपने खाने में तरल पदार्थ अवश्य रखें और अधिक तला भुना, बासी, या गरम मसालों से बना भोजन ना करें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 9

Jyotika Dilaik Bridal Entry with sister Rubina Dilaik

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आज का सूरज ढलते ढलते आपका मन किसी आकस्मिक रूमानियत की ओर बढ़ेगा और प्यार का सुरूर आपके दिलो दिमाग पर छा जाएगा। इससे आप अपने प्रियतम के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे। आज का दिन धन के मामलों में कुछ कमजोर रहेगा और ख़र्चों में वृद्धि होने से आपको वित्तीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आमदनी अच्छी रहेगी, बस ख़र्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक मामलों के लिए आज दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है और अपने घर के ऐसे मामले जो काफी लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे, उनको निपटाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर के हिसाब किताब से संबंधित काम भी आज आप कर सकते हैं। परिवार वाले प्रसन्नता पूर्वक रहेंगे और एक दूसरे के प्रति समन्वय की भावना बढ़ेगी।
कार्यक्षेत्र में आज किसी किसी ऐसे व्यक्ति की मदद आपको मिल सकती है जिससे कभी आपका छत्तीस का आकड़ा रहा होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज अगर आप चाहे तो अपने बिजनेस के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। लेकिन अपने साझेदारों से आज आपको सतर्क रहने की जरुरत है, कोई ऐसा है जो आपकी तरक्की से खार खाता है। बहरहाल कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार कर लेना उत्तम रहेगा। आज सेहत अच्छी होने की वजह से आपको असाधारण काम करने की भी क्षमता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा होने की वजह से आज आपका मूड भी प्रसन्न रहेगा और आप हर काम को दोगुनी तेजी से कर पाएंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आज का तुला राशिफल

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन ज़रा नाज़ुक है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य न करें, जो आपके रिश्ते को खराब करने वाला सिद्ध हो। विशेष रूप से किसी अन्य व्यक्ति की आपके रिश्ते में दख़लअंदाज़ी के कारण आप और आपके प्रियतम के रिश्ते में समस्या खड़ी हो सकती हैं और आप दोनों एक-दूसरे से दूर हो सकते हैं। यदि आपने किसी बैंक या अन्य आर्थिक संस्थान में लोन के लिए आवेदन किया है तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। आज यदि आप अपने माता-पिता को अनदेखा करते हुए अपने ही कामों में व्यस्त रहते हैं तो इतना समझ लें कि आप अपने भविष्य की सभी संभावनाओं को खुद ही ख़त्म कर रहें हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यदि बुरा समय ज्यादा दिनों तक नहीं रहता है तो अच्छा वक़्त भी ज्यादा समय नहीं टिकता। आखिर में इंसान के कर्म ही उसके साथ जाते हैं। आत्मा के शरीर छोड़ने के बाद आप दुनिया में अपने कर्म से ही जाने जाते हैं। यहाँ ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हम जो बोते हैं वहीं पाते हैं।
आज आपको अपने कार्य से निराशाजनक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में मन थोड़ा उदास रह सकता है। लेकिन उदास रहने से अच्छा है कि आप अपने मेहनत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित तो अवश्य रहते हैं लेकिन सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप मेहनत करने में कोताही बरतते हैं ऐसा न करें।

आज तुला राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृश्चिक राशिफल

प्रेम जीवन में अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। प्रियतम आज आपके दिन को ख़ास बना सकता है। आज आपको आर्थिक क्षेत्र में कामयाबी हासिल हो सकती है। ज़मीन जायदाद से जुडे किसी मामले का फैसला आज आपके हक़ में आ सकता है। पैतृक संपत्ति में भी वृद्धि होने की संभावना दिखाई दे रही है। आज आपको रुका हुआ या फिर अटका हुआ पैसा आपके पास वापस आ सकता है। परिवार का वातावरण अनुकूल रहेगा। घर में परिजनों के साथ आप कहीं बाहर जा सकते हैं। यदि परिवार में कोई शख़्स शादी योग्य है तो उसके रिश्ते की बात चल सकती है। घर के बड़े लोगों की सेवा और उनका सम्मान करें।
कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लिहाजा आज किसी भी काम को करने से पहले अपने सहकर्मी या फिर उच्च अधिकारियों की राय अवश्य लें। दिन की शुरुआत जहाँ एक तरफ आपके लिए परेशानी भरी रहेगी वहीं दिन का अंत आपको नई उम्मीदों से सराबोर कर देगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज संभलकर चलने की आवश्यकता है, यदि आप बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं तो आज के दिन इस दिशा में कोई प्रयास ना करें। आज आपके द्वारा किये गए सभी प्रयास बिजनेस के लिहाज से नुकसानदेह साबित होंगें। आज आपकी सेहत कुछ नाजुक रह सकती है। लेकिन आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने से अच्छा महसूस होगा।

आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 6

आज का धनु राशिफल

प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है। आज अपने दिल की बातों को अपने पार्टनर के साथ साझा कर पाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। इसके साथ ही यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो आज आपके जीवन में किसी ऐसे ख़ास का आगमन होगा जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक पक्ष आपका आज मजबूत दिखाई दे रहा है। इसलिए आपको आज धन लाभ के योग हैं। आवश्यक कार्यों में ख़र्चा हो सकता है। यदि आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। आज आपके घरेलू जीवन में परिजनों के साथ संवाद स्थापित होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं अथवा घर वालों के साथ आप कहीं लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं।
इस राशि के वो जातक जो व्यापार से संबंध रखते हैं उनके लिए दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन ध्यान रहे, आपकी कोई भूल आपको आर्थिक नुकसान की ओर धकेल सकती है। लिहाज़ा पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंसान अपने कर्मों से महान बनता है। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसे दिल लगाकर करें। आज नहीं तो कल आपको उसमें कामयाबी ज़रुर मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि यदि आप आज के दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपको अपने ज़ेहन में रचनात्मक विचारों को पैदा करना होगा। आज अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहें। किसी समस्या को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है।

आज का मकर राशिफल

प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है। आज अपने दिल की बातों को अपने पार्टनर के साथ साझा कर पाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। इसके साथ ही यदि आप प्यार की तलाश में हैं तो आज आपके जीवन में किसी ऐसे ख़ास का आगमन होगा जिसके साथ आप अपनी पूरी जिंदगी बिताने के लिए तैयार रहेंगे। आर्थिक पक्ष आपका आज मजबूत दिखाई दे रहा है। इसलिए आपको आज धन लाभ के योग हैं। आवश्यक कार्यों में ख़र्चा हो सकता है। यदि आपने बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया है तो उसमें आपको सफलता हासिल हो सकती है। आज आपके घरेलू जीवन में परिजनों के साथ संवाद स्थापित होगा। आप अपने परिजनों के साथ किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं अथवा घर वालों के साथ आप कहीं लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं।
इस राशि के वो जातक जो व्यापार से संबंध रखते हैं उनके लिए दिन अच्छा बीतेगा। लेकिन ध्यान रहे, आपकी कोई भूल आपको आर्थिक नुकसान की ओर धकेल सकती है। लिहाज़ा पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंसान अपने कर्मों से महान बनता है। आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसे दिल लगाकर करें। आज नहीं तो कल आपको उसमें कामयाबी ज़रुर मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि यदि आप आज के दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो मेहनत करनी होगी। इसके लिए आपको अपने ज़ेहन में रचनात्मक विचारों को पैदा करना होगा।
आज अपनी सेहत को लेकर भी सावधान रहें। किसी समस्या को लेकर मन चिंताग्रस्त रह सकता है।

आज मकर राशि का शुभ अंक :- 6

Rubina Dilaik ने बहन Jyotika Dilaik Rajat Sharma के Reception में जमकर किया पहाड़ी डांस

आज का कुम्भ राशिफल

आज आपको एहसास होगा कि आपका जीवनसाथी किसी फरिश्ते से कम नहीं और आपने अपने जीवन में जिस साथी की कल्पना की थी आपका जीवनसाथी लगभग वैसा ही है और उनके रहते आपको किसी अन्य की कोई आवश्यकता ही नहीं। ऐसी सोच के साथ आपका दांपत्य जीवन प्यार से भरा रहेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। पैसों की इम्पोर्टेंस कितनी है ये इंसान को बुरे समय में पता चलता है। पैसा कमाने से ज़्यादा मुश्किल होता है पैसे को संभाल कर रखना। बड़ों को कहते हुए सुना है कि यह भी एक कला है जो सभी के पास नहीं होती। लेकिन आज के इस समय को पैसों को सहेज कर रखना बेहद ज़रूरी होता है। क्योंकि मुश्किल समय में कोई साथ दे न दे पास रखा हुआ पैसा ही साथ देता है। इसीलिए आज मेरी यही सलाह है कि पैसों को सेव करना सीखें न कि फिजूल की चीज़ों में उसे खर्च करना।पारिवारिक जीवन में घर वालों के सहयोग से आप आज किसी महत्वपूर्ण घरेलू कार्य को पूरा कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को भलिभांति निभा सकते हैं। संभव हो तो आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल गुज़ारें।
करियर को देखें तो नौकरों और सहकर्मियों से आज आप थोड़ा परेशान रह सकते है। ऐसे में ज़रूरी है किसी भी स्थिति में अपनी वाणी या भाषा पर अपना नियंत्रण न खोते हुए इस स्थिति को सुधारने की ओर काम करें। आज आपको अपने बॉस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ सकता है या ऐसा भी हो सकता है कि वो आपको जानकर या अनजाने में ज्यादा काम दे दें। ऐसी स्थिति में भी आपको मेहनत करते रहना होगा। इसका फल आपको आगे चलकर ज़रूर मिलेगा। व्यवसाय पेशा लोगों को आज टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत होगी। अगर आपने अभी तक किसी भी गैरकानूनी तरीके से अपना टैक्स बचाया है या उसमें कोई भी झोल किया है तो आपको इसे रोकते हुए आज इसमें सुधार करने की और कदम उठाने होंगे। क्योंकि इसके चलते संभावना है कि आप किसी तरह के कानूनी पचड़े में फस जाएं जिसका पछतावा आपको उम्र भर हो। आज कोई भी ऐसे काम में अपनी माथा-पच्ची न करें जिसका विपरीत प्रभाव आपकी सेहत या दिमाग पर पड़े। संभव है कि आज आप खुद को किसी ऐसी स्थिति में डाल देंगे जिसका प्रभाव आपको शारीरिक और मानसिक दोनों पीड़ाएं देगा। अगर आप आज ज़रा भी कमजोरी महसूस कर रहे हैं तो इस बात को नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि ऐसे योग बन रहे है कि आप आज बीमार हो सकते हैं जिससे आपके आने-वाले २-3 दिन भी बर्बाद हो जाएंगे।

आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मीन राशिफल

प्रेम जीवन की बात करें तो आज किसी बात को लेकर आपका शक अपने पार्टनर के प्रति बढ़ जाएगा। आपका ये रवैया आपके रिश्ते में कडवाहट पैदा कर सकती है। इसलिए शक को अपने रिश्ते के बीच ना आने दें, पार्टनर पर विश्वास करें और आपसी तालमेल से किसी भी समस्या का हल निकलने की कोशिश करें। आर्थिक तौर पर देखें तो आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होने की संभावना है। निवेश करने की सोच रहें है तो आज आपके लिए शेयर मार्किट और म्यूच्यूअल फण्ड में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा आर्थिक स्तर पर आज आपको किसी करीबी मित्र या रिश्तेदार की मदद भी प्राप्त हो सकती है। दूसरी तरफ पैसों के लेन -देन के मामलों में आज आपको सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें।
काम के सिलसिले में आज कोई यात्रा हो सकती है। आज के दिन की गई यात्राएं काफी आनंददायक साबित होंगी और भविष्य में आप के लिए बहुत फायदे का सौदा साबित होंगी। आज आपको अपने कार्यालय में काफी सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आज का दिन आपके करियर के लिए बढ़िया दिन नहीं है। बेहतर यही होगा कि आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएँ और व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। ना ही किसी के खिलाफ बोलें और ना ही किसी के खिलाफ कोई काम करें क्योंकि ऐसा करना आपके विरुद्ध जा सकता है और आप के वरिष्ठ अधिकारी आपके विरुद्ध कोई एक्शन ले सकते हैं।याद रखिए आपका अच्छा काम हर मौके पर आपको जीत दिलाता है। इसलिए अपने काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। यदि स्वास्थ्य की बात की जाये तो आज के दिन आपका स्वास्थ्य तरोताजा रहेगा और आप भरपूर ऊर्जा शक्ति में रहेंगे। हर काम को पूरे जोशो ख़रोश से करेंगे और आप की तेजी देखते ही बनेगी। इसका परिणाम यह होगा कि जिस काम को करने में आप अभी तक जो समय लगाते थे, आज के दिन वह काम उस से आधे समय में ही पूरा हो जाएगा। इससे आपके पास अन्य कामों को करने के लिए पूरा समय होगा। हालाँकि हद से ज़्यादा उतावलापन दिखाने से भी आपको बचना होगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 2

Related posts