आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 10 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल 10 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

एक बढ़िया जीवनसाथी के साथ जीवन वाक़ई अद्भुत लगता है और आज आप इस बात का अनुभव कर सकते हैं, आज आपको महसूस हो सकता है कि यदि आपका जोड़ीदार आपको समझने में सक्षम हो तो कैसे जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियां भी चुटकियों में दूर हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के लिए आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि ये यात्रा आपको थकान और तनाव तो देगी लेकिन आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक उन्नति के लिए आपके द्वारा उठाये गए कदम आपके लिए आने वाले दिनों में लाभदायक साबित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपकी माता के साथ आपकी लड़ाई हो सकती है लेकिन यदि आप उनसे प्यार से पेश आये तो उनका गुस्सा पल भर में काफूर भी हो सकता है। छोटे भाई बहन की तबीयत आज नासाज रहने की संभावना है, उनका विशेष ख्याल रखें और जरूत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। विवाह योग जातकों के लिए आज विदेश से शादी का रिश्ता आ सकता है।
अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो आज आपको अपने भागीदार को किसी योजना के लिए मानाने में काफी समय देना होगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, आपकी ये यात्रा थोड़ी हेक्टिक भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी बातें कहने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर मैं आपके स्वास्थ्य जीवन की बात करुँ तो इसमें आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपको अपच की शिकायत रह सकती है। अपनी डाइट के हिसाब से भोजन करें।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

यदि आप प्यार में हैं तो आज आपका दिन नई उम्मीदों से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में आज आपको गुलाब और केवड़े की खुशबू का अनुभव होगा और पार्टनर के साथ आज आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए घर के किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से आज आपको बातचीत करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं।
इस राशि के जातकों को आज व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए व्यापार में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। व्यापार में ईमानदारी और कस्टमर्स की संतुष्टि को ध्यान में रखकर काम करेंगे तो मुनाफ़ा निश्चित होगा। नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। बॉस आपके कार्य की तारीफ़ करेगा। यदि आपका संबंध किसी सरकारी नौकरी से है तो आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रह सकता है। इससे आपको थकान महसूस होगी। सेहत आज अच्छी रहेगी। वो लोग जिनको हड्डियों से जुडी परेशानियां हैं अपना ख्याल रखें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 8

आज का मिथुन राशिफल

आज आपको खुद को आम परिचितों से अपनी किसी भी तरह की व्यक्तिगत या प्रेम संबंधी बातें सांझा करने से रोकना चाहिए। क्योंकि कई दफा हम अपनी वो निजी बातें भावनाओं में बहकर दूसरों को बता देते हैं जिसके उजागर होने से किसी तीसरे व्यक्ति पर ऊँगली उठ जाती है। और इसका पछतावा हमे जब होता है तब तक देर हो गई होती है। इसलिए अपनी किसी भी निजी बात को दूसरों को बताने की जगह आज आपको किसी की प्यार में क़ामयाबी मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करने की ओर काम करना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। आज अप्रत्याशित रूप से आपका धन ख़र्च हो सकता है। इसके अलावा जरुरत पड़ने पर भी पैसे ख़र्च होंगे। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं।
पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है आज माता-पिता का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको भी आज के दिन अपने माता पिता का ख्याल रखने की जरूरत है। जीवन की व्यस्तता के बीच आपको अपने घर वालों को भी समय देना चाहिए। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए आज दिन थोड़ा असहज है। कारोबारी भी आज सोच-समझकर फैसले लें नहीं तो किसी बड़ी समस्या में आज आप फंस सकते हैं।
आज आप शारीरिक रूप से तो स्वस्थ्य रहेंगे लेकिन मानसिक रूप से आप आज खुद को थोड़े विचलित और तनावग्रस्त पा सकते है। ऐसे में मेरी सलाह है कि इससे बचने के लिए आप ध्यान करें और अपने ऊपर नकारात्मकता को हावी न होने दें। आज आपको अपनी सूझ-बूझ के अनुसार ही कार्य करना सही रहेगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 9

आज का कर्क राशिफल

मोहब्बत के मामले में जल्दबाज़ी में क़दम उठाने से बचें। अन्यथा आपको धोखा भी हो सकता है। आर्थिक पक्ष की मजबूती आज आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। आज के दिन आपको अपनी पैतृक संपत्ति से मुनाफा हो सकता है। परिवार में परिस्थिति आपके अनुकूल नज़र आ सकती है। घर में परिजनों के बीच प्रेम-भाव नज़र आ सकता है। हालाँकि घर की महिलाओं के बीच स्थिति जस की तस देखने को मिल सकती है। अगर परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। घर में छोटे भाई बहनों को अधिक समय तक मोबाइल यूज़ करने से रोकें। ख़ासकर यदि वह अपना अधिक समय सोशल मीडिया में बिता रहे हैं तो उन्हें इस बात के लिए अवश्य टोकें।
आज आपके द्वारा बनाये गए नए संपर्क आपको कार्यक्षेत्र में भी खासा लाभ पहुंचा सकते हैं। किसी नए काम या रोजगार की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ साबित होगा। कारोबारी आज अपने नुकसान को फ़ायदे में बदल सकते हैं। इस राशि के जातकों को आजके दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है, हो सके तो आज के दिन बाहर खाना-खाने से बचें।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 8

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

जीवन में आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताने की ज़रूरत है, ताकि आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जान व समझ सकें। आर्थिक पक्ष की बात करें तो इस मामले में आप आज काफी भाग्यशाली हैं। पैसों की तंगी होते हुए भी कभी ऐसा नहीं हुआ जब आप एक एक पाई के मोहताज़ हुए हों। आज भी आपके माता पिता आर्थिक रूप से आपकी पूरी सहायता करेंगे और आप मुसीबत की घड़ी से बाहर आने में सफल हो पाएंगे। भविष्य को ध्यान में रखते हुए अभी से अपनी आमदनी का कुछ हिस्सा सेव करना शरू कर दें। पारिवारिक जीवन आज सामंजस्यपूर्ण और सुलझा हुआ रहेगा। दिन के मध्य भाग में किसी खुशखबरी के चलते घर में ख़ुशी की लहर दौड़ सकती है। अपने बड़ों को आज आप उचित सम्मान देंगे और उनसे आपको आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
नौकरी पेशा लोगों के लिए आज दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज काम के सिलसिले में आपका ज्यादातर समय सफर करने में ही व्यतीत होगा जो आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से थका देगा। लेकिन इससे पीछे ना हटे क्योंकि आने वाले दिनों में आपको अपनी मेहनत का अच्छा ख़ासा फल मिलेगा। सुबह उठकर थोड़ी देर के लिए ध्यान अवश्य लगाएं और एक छोटी सी मॉर्निंग वॉक जरूर करें। अपने खाने में तरल पदार्थ अवश्य रखें और अधिक तला भुना, बासी, या गरम मसालों से बना भोजन ना करें।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 9

Jyotika Dilaik Bridal Entry with sister Rubina Dilaik

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आज का सूरज ढलते ढलते आपका मन किसी आकस्मिक रूमानियत की ओर बढ़ेगा और प्यार का सुरूर आपके दिलो दिमाग पर छा जाएगा। इससे आप अपने प्रियतम के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे। आज का दिन धन के मामलों में कुछ कमजोर रहेगा और ख़र्चों में वृद्धि होने से आपको वित्तीय असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आमदनी अच्छी रहेगी, बस ख़र्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। पारिवारिक मामलों के लिए आज दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है और अपने घर के ऐसे मामले जो काफी लंबे समय से लंबित पड़े हुए थे, उनको निपटाने के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। घर के हिसाब किताब से संबंधित काम भी आज आप कर सकते हैं। परिवार वाले प्रसन्नता पूर्वक रहेंगे और एक दूसरे के प्रति समन्वय की भावना बढ़ेगी।
कार्यक्षेत्र में आज किसी किसी ऐसे व्यक्ति की मदद आपको मिल सकती है जिससे कभी आपका छत्तीस का आकड़ा रहा होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। आज अगर आप चाहे तो अपने बिजनेस के विस्तार की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। लेकिन अपने साझेदारों से आज आपको सतर्क रहने की जरुरत है, कोई ऐसा है जो आपकी तरक्की से खार खाता है। बहरहाल कोई भी कदम उठाने से पहले सोच विचार कर लेना उत्तम रहेगा। आज सेहत अच्छी होने की वजह से आपको असाधारण काम करने की भी क्षमता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा होने की वजह से आज आपका मूड भी प्रसन्न रहेगा और आप हर काम को दोगुनी तेजी से कर पाएंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 5

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts