सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
दैनिक राशिफल आपके लिए कैसा दिन होने वाला है, आपको अपनी सेहत, परिवार, करियर और वित्त से संबंधित जानकारी इस राशिफल में मिलती है। यह राशिफल आपको अपने दैनिक जीवन के लिए संबंधित जानकारी देता है।
प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने संगी को किसी बात को लेकर ज्ञान दे सकते हैं। आज आप अपने जोड़ीदार को अपनी बौद्धिक क्षमताएं दिखाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपके संगी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और वो आपको उसी तरह से देखेंगे जैसे वो आपको जानते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात आज किसी खास शख्स से हो सकती है। धन के मामले में आज आप लकी रहने वाले हैं क्योंकि आज आपको किसी प्रकार के कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के जरिए फायदा हो सकता है। हालांकि आज आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है फिर भी अपने धन का इस्तेमा सोच-समझकर करें और अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उतना ही निवेश करें कि आपके बाकी खर्चे पूरे हो जाएं और किसी तरह की समस्या ना उठानी पड़े। पारिवारिक जीवन में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बातों को जबरदस्ती अपने परिवार के लोगों पर थोपने से बचें नहीं तो मनमुटाव की स्थिति बन जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज कठिनाइयाँ आ सकती हैं। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए आप सक्षम हैं लेकिन आपकी कठिनाइयां किसी मदद से दूर हो सकती हैं। इसलिए सभी के साथ अपने रिश्ते अच्छे रखें। कारोबारी अपनी स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।
सेहत के लिहाज़ से आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रह सकता है। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी।
आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2
मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। उनकी ऐसी बातों को सुनकर आज आप भावुक हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा क्योंकि आज न चाहते हुए भी आप संभवतः कुछ ऐसा कर बैठेंगे जिसके चलते आपके ग्राहक आपको धोखा दे देंगे और आपको धन हानि होगी। आज के दिन आपके व्यवहार में बार-बार परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसके चलते आपके परिवार वालों को आपको समझने में दिक्कतें हो सकती हैं। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी बातें किसी को आहत कर सकती हैं, और ऐसा करके बाद में आपको भी बुरा लगेगा। अपने कार्य क्षेत्र में आज आपको निराशजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन परिणामों को लेकर मन दुखी भी हो सकता है। संभव हो तो आज के दिन अपने काम का सही आंकलन करें।
आज के दिन आपकी सेहत काफी बढ़िया रहेगी और आप काफी चुस्ती फुर्ती के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है और आज आप इससे दूर रहेंगे इसलिए आप फायदे में रहेंगे।
आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 2
इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज वो अपने लवमेट को किसी बात को लेकर टोक सकते हैं अगर आपकी बात सही हुई तो साथी आपकी बात को मान भी जाएगा। जो लोग अभी तक प्रेम संबंधों में नहीं पड़े हैं आज के दिन किसी से उनकी आँखें चार हो सकती हैं। आर्थिक मजबूती के लिए आज आप शेयर मार्किट और म्युचअल फण्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको विशेष सलाह दी जाती है कि आज जहाँ तक हो सके व्यर्थ चीजों पर खर्चा ना करें और पैसों का उपयोग सही दिशा में करें। निजी जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको हिम्मत नहीं हारनी है। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी आज दिन अच्छा है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपने बॉस को खुश करने के लिए खूब काम कर सकते हैं लेकिन इस काम का आपके बॉस पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में किसी भी कर्मचारी से उलझने से बचें। सेहत को लेकर आज आप खासा परेशान रह सकते हैं। पेट दर्द या गैस की समस्या आज आपको अपने चपेट में ले सकती है, बेहतर होगा की आज ज्यादा तला भुना या फिर मिर्च मसाले वाला भोजन ग्रहण ना करें।
आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 1
अपने प्रेम जीवन को लेकर इस राशि के जातक आज कश्मोकश में रह सकते हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए अपने करीबी दोस्तों से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है हल जरुर निकलेगा। धन के मामले में आज आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आज का दिन आमदनी के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा। संभव है कि किसी कारणवश परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको थोड़ी दिक्कत पेश आएं लेकिन दिन के अंत तक आपका जीवनसाथी आपको परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करेगा और आपकी सहायता करेगा। आज आपने कितना समय व्यर्थ में गंवाया इस पर सोचने की बजाय बचे हुए समय को किस प्रकार आप बेहतर बना सकते हैं इस पर विचार करेंगे तो दिन खुशगवार बीतेगा। आज अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ रखने से आपके जीवन में ख़ुशियाँ और समृद्धि आएगी तथा सुकून भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना धैर्य न खोएँ और डटकर चुनौतियों का सामना करें। ऑफिस में कोई नया टास्क मिल सकता है। इसे पूरा करने में आपको बाधा भी आ सकती है। हालांकि आप अपने सीनियर्स और सहकर्मियों की मदद से कार्य पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। इससे आपको उनका साथ प्राप्त होता रहेगा। व्यापार में आज वैसा परिणाम नहीं मिलेगा जैसा कि आप चाहते हैं। क्योंकि आज ग्रह नक्षत्र इसके अनुकूल नहीं दिखाई दे रहे हैं।
स्वास्थ आज अच्छा रहेगा खुद को फिट रखने के लिए आज आप योग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।
जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट के प्रति आकर्षण महसूस होगा। आज आप अपने संगी के साथ समय बिताने के लिए बाकी सभी कामों को पीछे छोड़ सकते हैं। अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने वाले हैं तो अपने पहनावे पर विशेष ध्यान दें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका संगी आपसे नाराज हो सकता है। आर्थिक स्थिति को देखें तो आज उसमें पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन आपको इस बात का भी पूरी तरह ध्यान रखना होगा कि पैसा की बर्बादी न आपके लिए अच्छी होगी न आपके परिवार के लिए। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके मेहनत के पैसे कही लगातार पानी की तरह तो नहीं बह रहे। क्योंकि यदि ऐसा हो रहा है तो इससे आपकी भविष्य में योजनाओं में रुकावट पैदा पैदा हो सकती है।
आपको आज कोई पारिवारिक समस्या मानसिक तनाव भी दे सकती है। आपका साथी आपकी कुछ परेशानियां दूर कर सकता है। यदि आपके कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आप आज कामयाबी जरूर प्राप्त करेंगे बस आप के लिए आवश्यक होगा कि अपने महत्वपूर्ण कदम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। उतावलापन बिल्कुल भी ना दिखाएं। आज आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी। आज के दिन स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और आप अध्यात्म की सहायता ले सकते हैं, क्योंकि मानसिक तनाव को भगाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प यही होता है। आपको यदि अपने आप को मानसिक तौर पर मजबूत बनाना है तो ध्यान और योग का सहारा लेना आपके लिए सबसे आसान और सबसे भरोसेमंद विकल्प रहेगा। इससे ना केवल आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे बल्कि आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी और आप चीजों के क्रियान्वयन में अच्छे से काम कर पाएंगे।
आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5
प्रेम जीवन में आज थोड़ी हिचकिचाहट देखने को मिल सकती है। इस राशि के कई जातक आज अपने प्रेमी से दिल की बातें छुपाते नज़र आ सकते हैं। दिल में बैठे किसी भय की वजह से आप ऐसा करेंगे। आपको ऐसा लग सकता है कि दिल में छुपी बात को अगर आपने अपने प्रेमी को बता दिया तो वो उस बात को उस तरह से नहीं समझ पाएगा जैसे आप उसे समझाना चाहते हैं। आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की राय ली जा सकती है। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं तो आज बेहद सूझ-बूझ के साथ निवेश करें या फिर चाहें तो आज निवेश करने से बच सकते हैं। धन ख़र्च होने की संभावना है। मुमकिन है कि घर पर किसी नुक्सान की खबर सुनकर आप भी उदास हो जाए। साथ ही परिवार में भी उदासी की लहार दौड़ पड़े।
कार्य के लिए समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए आज के दिन नए कार्य को करने से बचें। आज के दिन आपकी सेहत काफी बढ़िया रहेगी और आप काफी चुस्ती फुर्ती के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है और आज आप इससे दूर रहेंगे इसलिए आप फायदे में रहेंगे।
आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3
प्रेम जीवन में आज आनंद का माहौल रहेगा आज आपका साथी आपकी मनघडंत बातों को भी बड़े ध्यान से सुनेगा। आप भी अपने संगी को आज हर प्रकार से खुश करने की जुगत में रहेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपको प्रेम जीवन में आज आनंद का अनुभव हो सकता है। आज तमाम चिंताओं के बाद भी आप अपने परिवार संग खुशनुमा पल बीता पाएंगे। हालांकि दिन की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रहेगी लेकिन अंत तक सब धीरे-धीरे अपने आप सही हो जाएगा। जिससे आप अपने पारिवारिक सुखो की अनुभूति कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन की जहाँ तक बात है तो आज अपने किसी करीबी या परिवार के किसी सदस्य से ऐसी बात ना कहें जो उन्हें उदास करती हो। परिवार में आज किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप माता पिता का ध्यान अपनी तरफ एकत्रित करने में सक्षम रहेंगे। रिश्तेदारों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। कारोबारी वर्ग के लोग आज पुरानी उलझनों से बाहर आने के प्रयास कर सकते हैं और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा ले सकते हैं। नौकरीपेशा से जुड़े लोग चाहते हुए भी आज काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका मन किसी वजह से खिन्न होगा। सेहत को लेकर आपको आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा।
आज तुला राशि का शुभ अंक :- 6
प्रेमियों के लिए आज का दिन विशेषतौर से चुनौती भरा व्यतीत हो सकता है, प्रेम की डोर को मजबूत करने के लिए आपको कुछ विशेष करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आर्थिक जीवन को देखें तो आज आपको ठीक-ठाक परिणाम हाथ लग सकते हैं। जिससे आपको धन लाभ भी होगा। लेकिन इस बात पर आपको अहंकार न करते हुए खुद के विकास की और कार्यबध रहना होगा तभी आप सफलता पा सकते है। परिवार का कोई सदस्य आज आपकी गलत आदत के कारण आपको डांट सकता है। आपको उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रह सकता है। आज आपको व्यापार में मुनाफ़ा हो सकता है। लघु एवं मध्यम उद्योग से संबंध रखने वाले जातकों को आज के दिन अच्छा मुनाफ़ा हो सकता है। आज के दिन की गई व्यापारिक डील भी आपके लिए कारगर साबित होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन तभी बेहतर होगा जब आप हर स्थिति में भोजन और व्यायाम पर ध्यान देंगे।
आज वृश्चिक राशि का शुभ अंक :- 4
इस राशि के जो जातक प्रेम में पड़े हुए हैं आज वो अपने जोड़ीदार को ज्ञान दे सकते हैं। आज आप अपने संगी को यह दर्शाने की कोशिश करेंगे कि आपकी बौद्धिक क्षमता कितनी अधिक है। हालांकि आपका साथी आपसे प्रभावित होने की जगह खिन्न भी हो सकता है। जो लोग अब तक सिंगल हैं आज वो किसी ख़ास इंसान से मिल सकते हैं जो आने वाले वक्त में उनका साथी बन सकता है। आर्थिक रूप से आज आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं, किसी से ली गयी मदद भी आपके काम नहीं आएगी। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बहुत अच्छा नहीं है। यदि आप अपने परिवार से दूर रहते हैं तो आज आपको उनकी याद आ सकती है। हालाँकि फोन या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से आप उनसे बातचीत कर सकते हैं। घर में किसी सदस्य की सेहत भी गिर सकती है। ऐसे में आप उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। हालाँकि दबाव में ग़लती होने की संभावना अधिक रहती है परंतु आपको ग़लती से बचना चाहिए और धैर्य से काम लेना चाहिए। कार्यस्थल में अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि आज वे आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। कारोबार में आज आपको सुधार करने की आवश्यकता पड़ सकती है। हालाँकि बदलाव सकारात्मक ही हो, इस बात का ज़रुर ख्याल रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा व्यतीत होने वाला। आज आप स्वयं के अंदर एक अलग सी रूमानियत का अनुभव करेंगे। परिवार का कोई सदस्य आज आपके लिए कोई ख़ास तोहफा ला सकता है।
प्यार के मामले में आप हमेशा से ही काफी भाग्यशाली रहे हैं, लिहाजा आज के दिन भी प्यार के मामले में आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। आज आप आपने प्यार के खातिर समाज के सभी नियमों को तोड़ते हुए एक मिशाल खड़ी कर सकते हैं। हालाँकि समाज के विरुद्ध जाना आपको कुछ मामलों में नुकसान भी पहुंचा सकता है इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण कदम सोच समझकर ही उठाएं। आर्थिक पक्ष को देखा जाए तो आज आपको इसमें मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यानि आमदनी के साथ-साथ ख़र्च में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। पारिवारिक में आज किसी दूर के रिश्तेदार से मिलने वाली खबर रोमांच पैदा कर सकती है। इसी दौरान आज परिवार के साथ आपको किसी छोटी यात्रा पर जाने का अवसर भी मिलेगा जो आपके लिए बेहद रोमांचक रहेगा। माता पिता आज आपसे कोई ऐसी उम्मीद लगा सकते हैं जिसे पूरा कर पाना फिलहाल आपके वश में नहीं है। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है जिसकी सारी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। कारोबारी वर्ग के लोग आज सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकते हैं और समाज की भलाई के लिए कुछ दान भी कर सकते हैं। ऐसा करके आपके मन को सुकून तो मिलेगा ही साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं हो सकता है कि यह यात्रा आपके लिए सुखद न हो लेकिन जिस काम के लिए आप इस यात्रा पर गए हैं वह सफल रह सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा इसलिए आज अपने घर के छोटे सदस्यों के साथ खेलने-कूदने जा सकते हैं।
आज मकर राशि का शुभ अंक :- 5
प्रेम प्रसंग के मामलों में आज आप नए और रोमांटिक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आपके इस व्यवहार को आपका प्रेमी ख़ासा पसंद भी करेगा और इसके चलते आपको उनसे आज कुछ ज्यादा ही प्यार मिल सकता है। व्यापारियों को आज सरकारी अधिकारियों से चौकन्ना रहने की ज़रूरत होगी क्योंकि इस दौरान संभावना है कि आप किसी पचड़े में फँस जाएं जिसके चलते आपको अपना धन खर्च करना पड़े। आप जिस ख़ुशी को अपने परिवार संग बांटना चाहते थे आज वो पूरी नहीं हो पाएगी, जिससे आपका मन उदास हो जाएगा और आप अपना दिन बर्बाद सा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आज आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम को लेकर या फिर मेहनत के परिणाम को लेकर आप आज असंतुष्ट रहेंगे। इस बाबत आप अपने सहकर्मियों से भी चर्चा कर सकते हैं। परंतु आप जिस संस्थान में कार्य करते हैं उसकी बुराई न करें। बात संस्था के मुख्य लोगों तक पहुँच सकती है। इससे आपको नुकसान भी हो सकता है। निजि क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को आज अधिक काम करना पड़ सकता है। हो सकता है आज आपके पास कार्य की अधिकता रहे | स्वास्थ्य को लेकर आज आपको चिंताएं हो सकती हैं हालांकि दिन की व्यस्तता के कारण आप खुद को वक्त देने में ही असमर्थ होंगे।
आज कुम्भ राशि का शुभ अंक :- 3
प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिलकश है आज आप एक अलग अंदाज से अपने प्रेमी को आकर्षित करने की कोशिश करते नज़र आएँगे। आज आप वो बातें भी अपने प्रेमी से खुलकर कह पाएंगे जिन्हें आप अब तक छुपाकर रखते थे। जो लोग सच्चे प्यार की तलाश में हैं उन्हें अपने लवमेट का इंतज़ार अभी और कुछ दिन करना पड़ेगा। आज के दिन आपको धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन ऊपर-नीचे रहेगा। परिवार में यदि परिजनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो आज आप उसे दूर करने की ओर कार्य करेंगे तो अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का सहयोग और वरिष्ठ कर्मचारियों से मिलने वाला फेवर आपको गजब का उत्साह देगा जिससे आप हर काम को और भी बढ़िया तरीके से कर पाएंगे। इसी वजह से कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी। आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें नहीं तो आपको उसके लिए बाद में पछताना पड़ सकता है। अगर ऐसी कोई स्थिति होती है तो ठंडे दिमाग से सोचना बहुत जरूरी होगा। बात करें हेल्थ की तो आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ्य रहेंगे। हालाँकि यदि आप डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी किसी बीमारी से ग्रसित हैं तो आज अपना विशेष ध्यान रखें।
आज मीन राशि का शुभ अंक :- 8
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…