आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 5 March 2023

आज का राशिफल

दैनिक राशिफल आपके लिए कैसा दिन होने वाला है, आपको अपनी सेहत, परिवार, करियर और वित्त से संबंधित जानकारी इस राशिफल में मिलती है। यह राशिफल आपको अपने दैनिक जीवन के लिए संबंधित जानकारी देता है।

आज का मेष राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातक आज अपने संगी को किसी बात को लेकर ज्ञान दे सकते हैं। आज आप अपने जोड़ीदार को अपनी बौद्धिक क्षमताएं दिखाने की कोशिश करेंगे। हालांकि आपके संगी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और वो आपको उसी तरह से देखेंगे जैसे वो आपको जानते हैं। कुछ लोगों की मुलाकात आज किसी खास शख्स से हो सकती है। धन के मामले में आज आप लकी रहने वाले हैं क्योंकि आज आपको किसी प्रकार के कमीशन, लाभांश या रॉयल्टी के जरिए फायदा हो सकता है। हालांकि आज आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है फिर भी अपने धन का इस्तेमा सोच-समझकर करें और अगर कहीं निवेश करना चाहते हैं तो उतना ही निवेश करें कि आपके बाकी खर्चे पूरे हो जाएं और किसी तरह की समस्या ना उठानी पड़े। पारिवारिक जीवन में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बातों को जबरदस्ती अपने परिवार के लोगों पर थोपने से बचें नहीं तो मनमुटाव की स्थिति बन जाएगी। कार्यक्षेत्र में आज कठिनाइयाँ आ सकती हैं। इन कठिनाइयों को दूर करने के लिए आप सक्षम हैं लेकिन आपकी कठिनाइयां किसी मदद से दूर हो सकती हैं। इसलिए सभी के साथ अपने रिश्ते अच्छे रखें। कारोबारी अपनी स्थिति को सुधारने का प्रयास करें।
सेहत के लिहाज़ से आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रह सकता है। दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 2

आज का वृषभ राशिफल

मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। उनकी ऐसी बातों को सुनकर आज आप भावुक हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं होगा क्योंकि आज न चाहते हुए भी आप संभवतः कुछ ऐसा कर बैठेंगे जिसके चलते आपके ग्राहक आपको धोखा दे देंगे और आपको धन हानि होगी। आज के दिन आपके व्यवहार में बार-बार परिवर्तन देखने को मिलेगा। जिसके चलते आपके परिवार वालों को आपको समझने में दिक्कतें हो सकती हैं। आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी बातें किसी को आहत कर सकती हैं, और ऐसा करके बाद में आपको भी बुरा लगेगा। अपने कार्य क्षेत्र में आज आपको निराशजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इन परिणामों को लेकर मन दुखी भी हो सकता है। संभव हो तो आज के दिन अपने काम का सही आंकलन करें।
आज के दिन आपकी सेहत काफी बढ़िया रहेगी और आप काफी चुस्ती फुर्ती के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है और आज आप इससे दूर रहेंगे इसलिए आप फायदे में रहेंगे।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 2

आज का मिथुन राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं आज वो अपने लवमेट को किसी बात को लेकर टोक सकते हैं अगर आपकी बात सही हुई तो साथी आपकी बात को मान भी जाएगा। जो लोग अभी तक प्रेम संबंधों में नहीं पड़े हैं आज के दिन किसी से उनकी आँखें चार हो सकती हैं। आर्थिक मजबूती के लिए आज आप शेयर मार्किट और म्युचअल फण्ड में इन्वेस्ट कर सकते हैं। आर्थिक रूप से अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए आपको विशेष सलाह दी जाती है कि आज जहाँ तक हो सके व्यर्थ चीजों पर खर्चा ना करें और पैसों का उपयोग सही दिशा में करें। निजी जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको हिम्मत नहीं हारनी है। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आएंगे। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी आज दिन अच्छा है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपने बॉस को खुश करने के लिए खूब काम कर सकते हैं लेकिन इस काम का आपके बॉस पर बहुत कम प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन कार्यक्षेत्र में किसी भी कर्मचारी से उलझने से बचें। सेहत को लेकर आज आप खासा परेशान रह सकते हैं। पेट दर्द या गैस की समस्या आज आपको अपने चपेट में ले सकती है, बेहतर होगा की आज ज्यादा तला भुना या फिर मिर्च मसाले वाला भोजन ग्रहण ना करें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 1

आज का कर्क राशिफल

अपने प्रेम जीवन को लेकर इस राशि के जातक आज कश्मोकश में रह सकते हैं। इस स्थिति से बाहर आने के लिए अपने करीबी दोस्तों से आपको सलाह लेने की आवश्यकता है हल जरुर निकलेगा। धन के मामले में आज आपको सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आज का दिन आमदनी के मामले में थोड़ा कमजोर रहेगा। संभव है कि किसी कारणवश परिवार के सदस्यों के साथ आज आपको थोड़ी दिक्कत पेश आएं लेकिन दिन के अंत तक आपका जीवनसाथी आपको परेशानियों को दूर करने का पूरा प्रयास करेगा और आपकी सहायता करेगा। आज आपने कितना समय व्यर्थ में गंवाया इस पर सोचने की बजाय बचे हुए समय को किस प्रकार आप बेहतर बना सकते हैं इस पर विचार करेंगे तो दिन खुशगवार बीतेगा। आज अपने जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ रखने से आपके जीवन में ख़ुशियाँ और समृद्धि आएगी तथा सुकून भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अपना धैर्य न खोएँ और डटकर चुनौतियों का सामना करें। ऑफिस में कोई नया टास्क मिल सकता है। इसे पूरा करने में आपको बाधा भी आ सकती है। हालांकि आप अपने सीनियर्स और सहकर्मियों की मदद से कार्य पूरा करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। इससे आपको उनका साथ प्राप्त होता रहेगा। व्यापार में आज वैसा परिणाम नहीं मिलेगा जैसा कि आप चाहते हैं। क्योंकि आज ग्रह नक्षत्र इसके अनुकूल नहीं दिखाई दे रहे हैं।
स्वास्थ आज अच्छा रहेगा खुद को फिट रखने के लिए आज आप योग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 4

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

जो लोग प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट के प्रति आकर्षण महसूस होगा। आज आप अपने संगी के साथ समय बिताने के लिए बाकी सभी कामों को पीछे छोड़ सकते हैं। अपने लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने वाले हैं तो अपने पहनावे पर विशेष ध्यान दें अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका संगी आपसे नाराज हो सकता है। आर्थिक स्थिति को देखें तो आज उसमें पहले के मुकाबले थोड़ा सुधार देखने को मिलेगा। लेकिन आपको इस बात का भी पूरी तरह ध्यान रखना होगा कि पैसा की बर्बादी न आपके लिए अच्छी होगी न आपके परिवार के लिए। इसलिए ये सुनिश्चित करें कि आपके मेहनत के पैसे कही लगातार पानी की तरह तो नहीं बह रहे। क्योंकि यदि ऐसा हो रहा है तो इससे आपकी भविष्य में योजनाओं में रुकावट पैदा पैदा हो सकती है।
आपको आज कोई पारिवारिक समस्या मानसिक तनाव भी दे सकती है। आपका साथी आपकी कुछ परेशानियां दूर कर सकता है। यदि आपके कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आप आज कामयाबी जरूर प्राप्त करेंगे बस आप के लिए आवश्यक होगा कि अपने महत्वपूर्ण कदम को धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। उतावलापन बिल्कुल भी ना दिखाएं। आज आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वह यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी। आज के दिन स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा और आप अध्यात्म की सहायता ले सकते हैं, क्योंकि मानसिक तनाव को भगाने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प यही होता है। आपको यदि अपने आप को मानसिक तौर पर मजबूत बनाना है तो ध्यान और योग का सहारा लेना आपके लिए सबसे आसान और सबसे भरोसेमंद विकल्प रहेगा। इससे ना केवल आप मानसिक तनाव से दूर रहेंगे बल्कि आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी और आप चीजों के क्रियान्वयन में अच्छे से काम कर पाएंगे।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कन्या राशिफल

प्रेम जीवन में आज थोड़ी हिचकिचाहट देखने को मिल सकती है। इस राशि के कई जातक आज अपने प्रेमी से दिल की बातें छुपाते नज़र आ सकते हैं। दिल में बैठे किसी भय की वजह से आप ऐसा करेंगे। आपको ऐसा लग सकता है कि दिल में छुपी बात को अगर आपने अपने प्रेमी को बता दिया तो वो उस बात को उस तरह से नहीं समझ पाएगा जैसे आप उसे समझाना चाहते हैं। आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की राय ली जा सकती है। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करते हैं तो आज बेहद सूझ-बूझ के साथ निवेश करें या फिर चाहें तो आज निवेश करने से बच सकते हैं। धन ख़र्च होने की संभावना है। मुमकिन है कि घर पर किसी नुक्सान की खबर सुनकर आप भी उदास हो जाए। साथ ही परिवार में भी उदासी की लहार दौड़ पड़े।
कार्य के लिए समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए आज के दिन नए कार्य को करने से बचें। आज के दिन आपकी सेहत काफी बढ़िया रहेगी और आप काफी चुस्ती फुर्ती के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है और आज आप इससे दूर रहेंगे इसलिए आप फायदे में रहेंगे।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts