अंबानी परिवार की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट ने मनाया 28वां जन्मदिन, पहनी इतनी महंगी ड्रेस

Radhika MerchantRadhika Merchant

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन और रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट आज यानी 18 अक्टूबर को अपना 28वां जन्मदिन मना रही है। उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सोशल मीडिया पर राधिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

Radhika Merchant celebrated her 28th birthday

राधिका मर्चेंट ने अपना 28 वां जन्मदिन बेहद धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर राधिका ने सोलेस लंदन ब्रांड की हॉट पिंक मिनी स्ट्रैपलेस ड्रेस में पहनी थी जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग लगी थी। वही राधिका की इस खूबसूरत ड्रेस की कीमत 685 अमेरिकी डॉलर है यानी 56,271 रूपए है।

राधिका ने अपने घर पर जन्मदिन पार्टी रखी थी जिसमें उनके करीबी दोस्त और कुछ फिल्मी सितारे शामिल हुए थे। उनके जन्मदिन पर ख़ुशी कपूर, वीर पहाड़िया, मिज़ान जाफरी समेत कई अन्य लोगों ने शिरकत की। वही कई लोगों और फैंस ने राधिका को जन्मदिन की बधाई दी है. राधिका मर्चेंट नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने छोटे बेटे अनंत अंबानी की मंगेतर है. और अक्सर चर्चा में बनी रहती है.

Radhika Merchant wore birthday dress worth 55k

हाल ही में राधिका अपनी अरंगेत्रम सेरेमनी को लेकर चर्चा में आयी थी. मुकेश अंबानी की होने वाली बहु राधिका मर्चेंट एक क्लासिकल डांसर हैं, उनके पहली बार स्टेज पर परफॉर्म करने के लिए ये सेरेमनी नीता और मुकेश अंबानी ने आयोजित की गयी थी. वही इस सेरेमनी में आमिर खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, जैसमिन भसीन और अली गोनी सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की थी.

राधिका पिछले 8 सालों से भरतनाट्यम सिख रही थीं, उनकी गुरु सुश्री भावना ठाकर है. वही आपको बता दे कि राधिका की होने वाली सास नीता भी प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तकी हैं. नीता और राधिका बेहद खास बांड शेयर करती है. दोनों को साथ में अक्सर स्पॉट किया जाता है. वही नीता अपने कीमती ज़ेवर भीअपनी होने वाली बहु के साथ शेयर करती है.

Know about Radhika Merchant

आपको बता दे राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी है. राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं । राधिका मर्चेंट ने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है । राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है। 28 साल की राधिका को ट्रैकिंग, स्विमिंग और किताबें पढ़ना पसंद हैं।

Mukesh Amabni’s Daughter-In-Law Radhika Merchant Celebrates Her 28th Birthday

Related posts