फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ 27 जनवरी यानी शुक्रवार को शादी कर ली है। सत्यदीप मिश्रा और मसाबा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर इस बात को बताया था। अब शादी के बाद इस कपल की नई तस्वीरें सामने आई हैं। सत्यदीप मिश्रा और मसाबा गुप्ता शादी के बाद मीडिया और पैपराजी के सामने आए हैं। इस दौरान उन दोनों की फैमिली के लोग भी नजर आए। दोनों ने इस खुशखबरी के मौके पर मिठाई भी बांटी।
पूर्व इंडियन क्रिकेटर एमएस धोनी अब फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में उतर आए हैं। उनके प्रोडक्शन बैनर धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के तहत बनने वाली पहली तमिल फिल्म का आज ऐलान हुआ। इस फिल्म का नाम लेट्स गेट मैरिड है। जिसमें हरीश कल्याण लीड रोल निभाने वाले हैं।
बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का ट्रेंड चल रहा था। जिसके चलते तमाम फिल्में फ्लॉप हो रही थीं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी का नाम लिए बिना कहा था कि किसी को भी फिल्मों को लेकर नहीं बोलना चाहिए। वहीं, अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बेवजह के बयानों से फिल्मों को नुकसान होता है इसलिए ऐसा नहीं होना चाहिए। हमारी फिल्में आज पूरी दुनिया में नाम बना रही हैं।
बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी आने वाली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को लेकर काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर बीते दिनों विवेक अग्निहोत्री ने बताया था की साउथ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ फिल्म में नजर आएंगी। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी शेयर की है कि फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आएंगे।
बॉबी देओल ने मीडिया के लोगों और अपने फैंस के बीच केक काटा है। केट काटने के दौरान बॉबी देओल की मुस्कुराहट ने फैंस का दिल जीत लिया है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…