बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने बीती 23 जनवरी को शादी की थी। इसके बाद ये एक कपल अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज फैंस के लिए शेयर कर रहा है। इसी बीच अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बाद पब्लिक प्लेस पर में साथ में नजर आए हैं। अथिया शेट्टी और केएल राहुल की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशर्म’ रंग’ काफी विवादों में रहा है। अब फिल्म भी रिलीज हो चुकी है और अच्छी कमाई कर रही है। इस तरह से विवाद का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसी बीच सिंगर सोना महापात्रा ने गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर रिएक्शन दिया है। सोना महापात्रा ने कहा है कि गाना ‘बेशर्म रंग’ औसत दर्जे का है और इस गाने पर हुई बहस ने इसका प्रमोशन किया है। ये बहस बेकार का मुद्दा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इलियाना डिक्रूज ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दी है। इसके साथ ही इलियाना डिक्रूज ने उनकी चिंता करने वालों फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा है कि वह सभी के प्यार की सरहना करती हैं और सभी को भरोसा दिलाती है कि वह अब ठीक हैं। उन्हें सही समय पर इलाज मिल गया था।
ग्रैमी अवॉर्ड्स का 65वे संस्करण का आयोजन लॉस एंजेलिस में 5 फरवरी को किया जाएगा। इस आयोजन में भारतीय मूल की सितार वादक अनुष्का शंकर परफॉर्मेंस देंगी। अनुष्का शंकर ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। बताते चलें कि ये तीसरा मौका होगा जब अनुष्का शंकर ग्रैमी अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगी। इससे पहले वह दो बार इस बड़े मंच पर परफॉर्म कर चुकी ।
कपिल शर्मा जल्द ही मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं। दोनों का इससे जुड़ा पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका स्वैग देखने लायक रहा। गुरु रंधावा और कपिल शर्मा के इस गाने का नाम ‘अलोन’ है। सॉन्ग के पोस्टर ने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ा दी है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…