Entertainment News

दिशा पटानी बनना चाहती थी पायलट पर आज है बॉलीवुड का जाना माना नाम, करोड़ों की है मालकिन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी आज यानि 13 जून को अपना 30 वा जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पटानी का जन्म बरेली में हुआ था। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत ऐड से की थी और आज वो बॉलीवुड का जाना माना नाम है। आइए आज दिशा के जन्मदिन पर जानते है उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है।

दिशा ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में बायोटेक की पढ़ाई की, पढ़ाई के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू की थी। दिशा हमेशा से पायलट बनना चाहती थी लेकिन उन्होंने एक बार मुंबई के एक कॉन्टेस्ट में भाग लिया और उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया और उन्हें सेलेक्ट किया गया जिसे बाद उन्होंने मॉडलिंग और ऐड फिल्म करनी शुरू कर दी थी।

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा पटानी ने साल 2015 कैडबरी डेयरी मिल्क के एक एड से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद दिशा ने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की फिल्म लोफर में काम किया था। बॉलीवुड मे दिशा ने क्रिकेटर एमएस धोनी की बायोपिक एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी से किया था हालांकि फिल्म में उनका रोल छोटा था।

Disha Patani’s net worth, car collection, career, property

रिपोर्ट के अनुसार दिशा की कुल नेटवर्थ 90 करोड़ रुपए है। दिशा पाटनी के पास मुंबई के बांद्रा में एक घर है। जिसकी कीमत पांच करोड़ है। दिशा की ज्यादातर कमाई फिल्मों से होती हैं, एक फिल्म के लिए दिशा 6 करोड़ रुपए के आस पास चार्ज करती हैं वहीं दिशा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 1 करोड़ रुपए लेती हैं।

वही दिशा को गाडियों का काफी शौक है उनके कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास BMW 5 Series कार है। इसकी कीमत 52 लाख रुपए हैं। इसके अलावा उनके पास Audi A6 है, जिसकी कीमत करीब 54 लाख रुपए है। इसके अलावा दिशा के पास Mercedes E220 और Jaguar F-Pace है जिसकी कीमत 56 लाख रुपए है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिशा पटानी आखिरी बार सलमान खान की फिल्म राधे में नजर आई थी।

Disha Patani Birthday Special
Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago