Kamya Punjabi Shalabh dang reception
काम्या पंजाबी और शलभ डांग की रॉयल शादी के बाद वेडिंग रिसेप्शन मंगलवार रात मुंबई के होटल बैरल मेंशन में हुआ। इस मौके के लिए काम्या ने जहां ग्रे कलर का लहंगा पहना तो वहीं शलभ ब्लैक इंडो वेस्टर्न में नजर आए। वेन्यू के अंदर जाने से पहले काम्या और शलभ ने फोटोग्राफर को पोज दिए ढोल की थाप पर जम कर डांस भी किया।
इन दोनों की शादी 10 फरवरी को थी जिसके बाद दोनों ने 11 फरवरी को मुंबई में काम्या के इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। इस पार्टी में टेलीविजन की कई दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं।
इन सितारों में मानिनी मिश्रा, रुबीना दिलैक, विंदू दारा सिंह, सुचित्रा पिल्लई, पूजा सिंह, अमृता प्रकाश के अलावा अमन वर्मा पत्नी वंदना लालवानी के साथ पहुंचे।
इसके अलावा मशहूर फैशन डिजाइनर रोहिल वर्मा, संभावना सेठ, पराग त्यागी, गूफी पेंटल, कॉमेडियन राजीव ठाकुर और ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास की’ सीरियल में काम्या की पोती का किरदार निभा रही जिग्यासा सिंह भी इस रिसेप्शन में स्पॉट हुईं।अमिता प्रकाश, मानिनी मिश्रा, प्रिया मलिक, मेहरजान माजदा सहित कई सेलेब्स ने भी रिसेप्शन में शिरकत की। काम्या के शानदार वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
काम्या और शलभ ने सोमवार को गुरुद्वारे में शादी की थी। प्राइवेट सेरेमनी में हुई इस शादी में फैमिली मेम्बर्स के अलावा उनके करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। 40 साल की काम्या की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता सिर्फ 10 साल ही चल पाया था। 2013 में कपल का तलाक हो गया। बंटी से काम्या की एक बेटी (आरा) है, जो अब उनके साथ ही रहती है।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…