Today Bollywood News
टीवी एक्ट्रेस, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और खतरों के खिलाड़ी 12 की कंटेस्टेंट रही जन्नत जुबैर को करण जौहर के साथ काम करने का मौका मिला है। जन्नत जुबैर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक क्लिप शेयर की जिसमें एक ब्लैक मग दिखा, और उसपर DHARMA 2.0 लिखा था। खबरों के अनुसार जन्नत फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का हिस्सा बनने वाली हैं।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद एक्टर अपनी सुरक्षा को लेकर काफी सावधान हो गए है। हाल ही में सलमान खान ने गन लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। वही अब खबर है कि उन्हें गन लाइसेंस मिल गया है। इसके साथ ही अब सलमान बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर कार से सफर करेंगे।
स्टार प्लस का दमदार शो ‘अनुपमा’ एक ओर काफी धमाल मचा रहा है। वही दूसरी ओर इस शो से कई लोगो की छुट्टी हो रही है। बीते सप्ताह शो में समर शाह की भुमिका निभाने वाले अभिनेता पारस कलनावत की छुट्टी हो गई थी। वही अब शो में एक्टर सागर पारेख पारस कलनावत को रिप्लेस कर रहे हैं और उन्होंने शो शूटिंग भी शुरु कर दी है।
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अगली फिल्म सत्यनारायण की कथा का नाम बदल दिया गया है। दरअसल इस नाम को काफी विरोध का सामना करना पड़ा था किसके बाद इसे बदल कर ‘सत्यप्रेम की कथा’ कर दिया गया है।
बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम’ के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वही हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म का अपडेट दिया है। रोहित शेट्टी ने सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर दिया है वही अगले साल अप्रैल में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…