Today's Bollywood News: 05 February 2021
एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और टूट शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शाजा मोरानी संग सात फेरे लिए. पिछले साल 9 दिसंबर, 2020 में दोनों ने शादी की एप्लीकेशन मैरिज रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दी थी। वही कल यानी 4 फरवरी को दोनों ने मुंबई मे सात फेरे लिए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस भले ही अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर हों, लेकिन वो भारत में भी काफी लोकप्रिय हैं. हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिस पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने बड़ा मज़ेदार कमेंट कर कहा: ‘ओहो जीजू.. डोले शोले’। इसपर देसी गर्ल ने रिप्लाई कर कहा: ‘LOL’.
एक्ट्रेस सोनक्षी सिन्हा भले ही फिल्मों से थोड़ा दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर मिरर वर्क टॉप और ब्लैक कलर की स्कर्ट पहने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सोनाक्षी के फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
करीना कपूर खान इसी महीने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है, करीना की प्रेग्नेंसी के नौ महीने पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने अपने फैंस के साथ एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया जो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. करीना ने इस वीडियो के साथ एक दमदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 9 महीने पूरे हुए और मैं काफी स्वस्थ महसूस कर रही हूं।
प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ के सेट पर मुंबई में कुछ समय पहले आग लग गई थी तो वही अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सलार’ के क्रू मेंबर्स की कार का तेलंगाना के गोदावरीखानी में रोड एक्सीडेंट हो गया हैl इसके चलते उन्हें चोटें भी आई हैl इसके बाद उन्हें तुरंत तेलंगाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…