Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 10 December 2021

कटरीना कैफ ने रचाई विक्की कौशल संग शादी

Vicky Kaushal and Katrina Kaif are officially husband and wife

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की कौशल के साथ शादी रचा ली है। 9 दिसम्बर के दिन इन दोनों ने घरवालों के सामने 7 फेरे लिए. शादी के बाद इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ भी शेयर की जो शेयर करते ही वायरल हो गयी.

कंगना रणौत ने बॉम्बे हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Kangana Ranaut moves Bombay High Court seeking to quash FIR over ‘anti-Sikh’ comment

बॉलीवुड की पंगा गर्ल कंगना रणौत ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कंगना ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने की मांग की। कंगना पर मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को लेकर दिए गए खालिस्तान वाले बयान के बाद मामला दर्ज किया था।

लगातार दूसरे दिन ईडी के सामने पेश हुईं जैकलीन

Jacqueline Fernandez being questioned by ED

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सुकेश चंद्रशेखर और अन्य से जुड़े मनी लॉड्रिंग जांच मामले में लगातार दूसरे दिन यानी गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुईं। इससे पहले जैकलीन से बुधवार को भी एजेंसी ऑफिस में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की और मामले में कई सत्रों में उनका बयान भी दर्ज किया गया.

बादशाह के ‘पानी पानी’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज

Bhojpuri version of Badshah’s ‘Pani Pani’ songs released

बादशाह का गाना ‘पानी पानी’ इतना हिट हुआ की अब उसका भोजपुरी वर्जन रिलीज किया गया है। ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। गाने में खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह नजर आई.

‘Tadap’ ने एक हफ्ते बाद पार किया इतने करोड़ का आंकड़ा

‘Tadap’ crosses so many crores after a week

‘तड़प’ फिल्म ने रिलीज होते ही फैंस के दिलों में जगह बना ली है. इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है. ये फिल्म 3 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी और अब तक इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. 

Akansha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago