Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 15 अप्रैल 2021

महाराष्ट्र में ‘कोरोना कर्फ्यू’ से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हुए रवाना

महराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से 14 अप्रैल की रात से 15 दिन के लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। वही कोरोना कर्फ्यू लगने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दीपिका और रणवीर बंगलुरु के लिए रवाना हो गए हैं। दीपिका का परिवार बंगलुरु में रहता है। ऐसे में दीपिका अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए रणवीर के साथ रवाना हो गई हैं।

अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के बाद निधन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म ‘कोर्ट’ से चर्चा में आए अभिनेता वीरा साथीदार का कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान ही निधन हो गया है। उनका इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा था.

महाराष्ट्र में सख्त पाबंदिया लागू, फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी लगी रोक

देश में कोरोना की दूसरी लहर चरम पर आ गयी है. महाराष्ट्र में कोरोना के केस सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं इसलिए 14 अप्रैल रात 8 बजे के बाद से 15 दिनों के लिए गैर जरुरी सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है.

ब्लू बिकिनी में हॉट अंदाज मे आरती सिंह ने लगाई आग

एक्ट्रेस आरती सिंह मालदीव्स में चिल करने पहुंची हुई हैं। आरती इन इस वक्त माल्दीव्स के बीच पर अपनी हॉटनेस से आग लग रही हैं. हाल ही में आरती ने अपनी बीच पर पोज देते हुए कुछ लेटेस्ट हॉट फोटोज़ शेयर की हैं जिनमें वो ब्लू एंड ग्रीन बिकिनी मे नजर आयी.

कोरोना की वजह से सूर्यवंशी की रिलीज का बना नया प्लान

अक्षय कुमार कल ही कोरोना निगेटिव हुए हैं और लग रहा है कि उनकी सबसे बड़ी चिंता इस वक्त फिल्म सूर्यवंशी को लेकर है. लम्बे समय से इस फिल्म की रिलीज टाली जारी रहीं हैं. सूत्रों के अनुसार इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी हो रही है .

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago