Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 19 अप्रैल 2021

मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश का 84 साल की उम्र में निधन

शक्तिमान’ शो के मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना के बड़े भाई सतीश खन्ना का निधन हो गया। सतीश खन्ना का कोरोना संक्रमण से जुड़ी परेशानियों के बाद आए हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो 84 साल के थे।

आशुतोष राणा के बाद रेणुका शहाणे और उनके बच्चे भी हुए कोरोना संक्रमित, घर में हुए आइसोलेट

एक्ट्रेस रेणुका शहाणे और उनके दोनों बच्चे भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता और उनके पति आशुतोष राणा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हैरानी की बात ये है कि आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने कुछ दिनों पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया मजेदार वीडियो

दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में दीपिका के अलग- अलग अंदाज नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपिका कभी शूट करते दिख रही हैं तो कभी अपनी कॉफी पीते नजर आ रही हैं। दीपिका के अलग अंदाज के साथ ही उनकी मुस्कान भी फैन्स का दिल जीत रही है. 

इलियाना डिक्रूज का ट्विटर हुआ हैक, बोलीं- ‘ट्वीट या मैसेज इग्नोर करें’

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस इलियाना डिक्रूज का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और इस बात की जानकारी खुद इलियाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी है। इलियाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- ‘हैलो दोस्तों… मैं अपना ट्विटर अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रही हूं और मुझे लगता है कि वो हैक हो गया है। उससे हुआ कोई भी ट्वीट या मैसेज इग्नोर करें।’

सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा रही हैं सामंथा अक्किनेनी की दिलकश अदाएं

हाल ही में साउथ ऐक्ट्रिस सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में ग्रीन रंग का गोल्डन गाउन पहने पोज देते हुए सामंथा बेहद हॉट लग रही हैं.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago