Entertainment News

आज के बॉलीवुड समाचार: 21 अप्रैल 2021

‘सन्नाटा’ का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना से हुआ निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा के चर्चित अभिनेता किशोर नांदलस्कर का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया है। किशोर को कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद ठाणे के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां मंगलवार दोपहर को उनका निधन हो गया.

सुशांत सिंह राजपूत की बायोपिक पर प्रतिबंध की मांग

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर आधारित बायोपिक बनाने वाले निर्माताओं को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के पिता केके सिंह ने इस उनके बेटे पर बन रही बायोपिक पर रोक लगाने की मांग की है.

हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

एक्ट्रेस हिना खान के पिता का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पिता के निधन के वक्त हिना खान उनके करीब नहीं थीं। वो शूटिंग के चलते कश्मीर गई हुई थीं. हिना अपने पापा से बेहद करीब थीं.

खुद कोरोना पॉजिटिव होकर भी लोगों की मदद कर रहे हैं सोनू सूद

कोरोना काल में सोनू सूद जो कर रहे हैं, वह किसी भी सरकार या प्रशासन के लिए एक सीख है. सोनू सूद एक ट्वीट पर 15 मिनट में अस्‍पताल में बेड और 30 मिनट में जरूरतमंदों तक इंजेक्‍शन पहुंचवा रहे हैं। वह भी तब, जब सोनू सूद खुद कोरोना पॉजिटिव हैं और क्‍वॉरंटीन में हैं.

‘मेरा चैन वैन सब उजड़ा’ गाने पर जान्हवी कपूर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

जान्हवी कपूर ने फिल्मफेयर से जुड़ा अपना एक रील शेयर किया है। वीडियो में जान्हवी आराम से सोफे पर पैर ऊपर किए बैठी दिख रही हैं। इसी दौरान उन्हें याद आता है कि फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर पहनने वाला ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रहा। इसके बाद जान्हवी फिल्म ‘बंटी और बबली’ से ‘मेरा चैन वैन सब उजड़ा’ गाने पर मजेदार ऐक्ट करती दिखी.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

2 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

3 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

2 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago