Today’s Bollywood News in hindi
Today’s Bollywood News: 21 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 21 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी मशहूर अदाकारा मोनालिया से आप सब परिचित ही होंगे। जोकि आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। मोनालिसा के फिल्मी करियर की बात करें, तो वह अब तक 100 से अधिक हिंदी, बंगला और कन्नड़ फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी ये अपनी खुबसूरती के जलवे बिखेर चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा का अफेयर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बताया जा रहा था, जिसे बाद में मोनालिसा ने गलत बताया। उधर, 18वीं सदी में अपनी अदाकारी से फिल्म जगत में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री हेलन भी अपना 84वां जन्मदिन मना रही हैं।
भारत के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में मां बनी है, जिन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जिनकी शादी साल 2018 में बड़े व्यापारी अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ बेहद धूमधाम से हुई थी।
अब शादी के चार साल बाद ईशा अंबानी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें से ईशा अंबानी ने अपने बेटे का नाम कृष्णा और बेटी का नाम आदिया रखा है। बच्चों के जन्म पर अंबानी परिवार में बधाई देने वालों का तांता लग गया है।
दृश्यम 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन अपने फैन्स के बीच दुबारा भौकाल मचाने आ गए हैं। जिनकी फिल्म भोला का पोस्टर कल सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। जिसमें अजय देवगन का नया लुक फैन्स को काफी भा रहा है। भोला फिल्म में अजय देवगन लीड रोल निभा रहे हैं, जिसमें वह एक शिव भक्त बने हैं। इस फिल्म में तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा भी आपको नज़र आने वाले हैं। हालांकि ये फिल्म साल 2023 की 31 मार्च को सिनेमा घरों में आएगी।
गोवा में चल रहे फिल्म फेयर अवार्ड में अभिनेता चिरंजीवी को पर्सनलिटी ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। चिरंजीवी ने हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्म जगत को कई सारी शानदार हिट फिल्में दी हैं। जिसके लिए उन्हें इससे पहले भी 10 फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुके हैं। चिरंजीवी फिल्म जगत के साथ राजनीति में भी काफी सक्रिय रहते हैं।
बॉलीवुड की चर्चित शिल्पा और राज कुंद्रा की जोड़ी एक बार फिर चर्चा में है। राज कुंद्रा जोकि बॉलीवुड की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं, पिछले दिनों उनके ऊपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिस मामले में एक बार फिर मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा समेत शर्लिंन चोपड़ा, मीता झुनझुनवाला (निर्माता), राजू दुबे (कैमरामैन) और पूनम पांडे के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। जिन पर स्टार होटलों में जाकर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा है,
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…