Today's Bollywood News: 22 December 2021
आइडली प्राइड, स्टार ब्लेज़र्स 2202 और कन्वीनियंस स्टोर बॉयफ्रेंड्स में वॉयस-ओवर के लिए मशहूर जापानी एक्ट्रेस सयाका कांडा का निधन हो गया है, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी दी गई है। वह महज 35 साल की थीं। बताया जा रहा है कि होटल की 22वीं मंजिल से गिरने की वजह से उनकी मौत हुई है। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन साथ ही पुलिस साजिश के नजरिए से भी जांच करेगी.
करिश्मा तन्ना ने मंगलवार (21 दिसंबर) को अपना 38वां जन्मदिन मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ मनाया। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उनके मंगेतर ने उनके लिए इस दिन को खास बनाया है और उन्होंने इस पोस्ट के जरिए उनका शुक्रिया अदा किया है.
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शिल्पा शेट्टी के अगले शो की तारीख का ऐलान कर दिया है। 15 जनवरी को शिल्पा शेट्टी देश भर से मुंबई मे जुटे अलग अलग हुनरमंदों को जज करती नजर आएंगी। उनके साथ इस कार्यक्रम में मशहूर अभिनेत्री किरण खेर भी होंगी.
पिंकविला’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन और सुकेश का केस डॉक्युमेंट्री या फिर सीरीज के लिए एकदम परफेक्ट है। कुछ प्रड्यूसर्स इस बात पर डिस्कशन कर रहे हैं कि इसे किसी फिल्म या वेब शो में कैसे तब्दील किया जाए।
बॉलिवुड ऐक्टर रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ’83’ की रिलीज का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अब फाइनली यह फिल्म 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के महत्व को देखते हुए इसे टैक्स फ्री किए जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है और यह दिल्ली से हुआ हैं। दिल्ली सरकार ने मंगलवार 21 दिसंबर 2021 को यह घोषणा की है कि ’83’ को दिल्ली में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यानी इस फिल्म पर दिल्ली सरकार कोई मनोरंजन टैक्स नहीं लेगी.
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…