Today's Bollywood News: 25 February 2021
टीवी एक्टर नमन शॉ के फैंस के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। नमन की पत्नी नेहा मिश्रा ने बेटे को जन्म दिया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीजर बुधवार को जारी कर दिया गया है। टीजर में आलिया का अवतार देखने लायक है। वह मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की मालकिन बनी हुई हैं। पूरे टीजर में सिर्फ आलिया ही छाई हुई है और उनके बेहतरीन डायलॉग्स सुनने को मिलते हैं। यह फिल्म 30 जुलाई, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की बर्थ एनिवर्सरी पर फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में कंगना रनौत जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का एक छोटा टीजर भी शेयर किया है। साथ ही बताया कि फिल्म 23 अप्रैल, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘चेहरे’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने की तारीख की घोषणा करने के लिए एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में फिल्म के लगभग सभी मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, अनु कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, रघुवीर यादव और धृतिमान चक्रवर्ती नजर आ रहे हैं। लेकिन, इस फिल्म का अहम हिस्सा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को पोस्टर में जगह नहीं मिली। इस फिल्म को 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा.
प्रभास स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ रामायण की कहानी पर बन रही है. इस भव्य फिल्म में प्रभास भगवान राम की जबकि सैफ अली खान लंकेश रावण की भूमिका निभाने वाले हैं। अब इस फिल्म की कास्ट में एक और कलाकार शामिल हो गया है। माना जा रहा है कि फिल्म में लक्ष्मण का किरदार ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम सनी सिंह निभाने जा रहे हैं।
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…