Celebrity Data bank

मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली संदिग्ध स्कॉर्पियो, कार में मिला धमकी भरा पत्र

देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो कार मिलने से हड़कंप मचा हुआ है. मुकेश अंबानी के बंगले से करीब 500 मीटर दूर एक स्कॉर्पियो गाड़ी में करीब 21 जिलेटिन सिक्स बरामद हुआ.

गुरुवार रात को मुकेश अम्बानी के बंगले के पास गाड़ी में मिला जिलेटिन सिक्स वही सूत्रों के अनुसार गाड़ी में एक चिट्ठी भी मिली. इस चिट्ठी में लिखा था: ‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है, नीता भाभी, मुकेश भैया, ये तो सिर्फ एक झलक है। अगली बार सामान पूरा होकर वापस आएगा और इंतजाम पूरा हो गया है।’

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और मुंबई क्राइम ब्रांच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड फुटेज की जांच कर रही है.

Suspicious Scorpio found outside Mukesh Ambani’s house

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गामदेवी पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वाहन के नंबर प्लेट पर जो पंजीकरण नंबर है वह अंबानी की सुरक्षा में लगी एक एसयूवी के ही समान है.

वही महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक स्कॉर्पियो वैन में जिलेटिन की 20 छड़ें मिली हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है और जल्द ही जांच के नतीजे सामने आ जाएंगे।’

दक्षिण मुंबई के पेडर रोड पर उद्योगपति, राजनेता और फिल्मी हस्तियों सहित कई लोगों का आवास है। इसलिए मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार में जिलेटिन छड़ें मिलने को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। अम्बानी के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गयी है. गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर अंबानी आंदोलनरत किसानों के निशाने पर हैं। पंजाब में रिलायंस के टावर को भी निशाना बनाया गया था.

Aakanksha Sharma

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 सप्ताह ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 सप्ताह ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

1 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

1 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

3 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

3 महीना ago