poem on god in hindi
ईश्वर उस एहसास का नाम है
जो हमें साहस देता है
कठिनाइयों से जूझने का
उन क्षणों में जब हमारी हिम्मत टूट रही होईश्वर मित्र है बुरे दिनों का
जो पथरीली राहों पर
नहीं छोड़ता साथ
देता है प्रेरणा
भरता है आत्मविश्वासईश्वर प्रकाश है
जो विपत्तियों के अंधकार में
करता है मार्गदर्शन
खोने नहीं देता हमें
ले जाता है मंज़िल तक
सुरक्षितईश्वर की चौखट ही
सपना जैन
एकमात्र ऐसी चौखट है
जहाँ सर झुकाने पर
नहीं गिरता हमारा आत्मसम्मान
बढ़ता है मान
ऊँचा उठता है
हमारी चेतना का स्तर
ईश्वर के द्वार से नहीं आता
कभी कोई निराश लौटकर…!!
Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…
Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…
Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…
Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…
Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…
कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…