ईश्वर उस एहसास का नाम है
जो हमें साहस देता है
कठिनाइयों से जूझने का
उन क्षणों में जब हमारी हिम्मत टूट रही होईश्वर मित्र है बुरे दिनों का
जो पथरीली राहों पर
नहीं छोड़ता साथ
देता है प्रेरणा
भरता है आत्मविश्वासईश्वर प्रकाश है
जो विपत्तियों के अंधकार में
करता है मार्गदर्शन
खोने नहीं देता हमें
ले जाता है मंज़िल तक
सुरक्षितईश्वर की चौखट ही
सपना जैन
एकमात्र ऐसी चौखट है
जहाँ सर झुकाने पर
नहीं गिरता हमारा आत्मसम्मान
बढ़ता है मान
ऊँचा उठता है
हमारी चेतना का स्तर
ईश्वर के द्वार से नहीं आता
कभी कोई निराश लौटकर…!!
ईश्वर | Poem on Ishwar

