सोनू सूद बने प्रवासी मजदूरो के हीरो, बसों से की मुंबई से कर्नाटक भेजने की वयवस्था

sonu sood help workers

बॉलीवुड स्टार सोनू सूद ने एक बार फिर से मुसीबत में फसे हजारो लोगो की मदद की है। पहले जुहू स्थित अपना छह मंजिला होटल शिव सागर को डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा के लिए उपलब्ध कराने और रोजाना हजारों बेसहारा और गरीब लोगों को खाना खिलाने के बाद अभिनेता सोनू सूद ने अब प्रवासी मजदूरों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया है।

लॉकडाउन के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर (Migrant Workers) दूसरी शहरों में फंस गए हैं. जिसके कारण उनके सामने लगातार खाने और रहने की समस्या आ रही हैं। इसके चलते मजदूर अपने घरों का सफर पैदल चलकर तय करने पर मजबूर हैं।हालांकि, सरकार भी लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्न कर रही है।

sonu sood

इसी बीच सोनू सूद ने आज मुम्बई से सटे ठाणे इलाके में प्रवासी मजदूरों को कई बसों के जरिये कर्नाटक के गुलबर्ग इलाके के‌ लिए रवाना किया। इसके लिए उन्होंने बाकायदा कर्नाटक और महाराष्ट्र सरकार से अनुमति भी ली है।

सोनू सूद ने कुल 10 बसों में करीब 350 मजदूरों को उनके घर भेजने की वयवस्था की है।प्रत्येक बस के लिए 80,000 रुपये के हिसाब से सोनू सूद ने 8 लाख रुपये की रकम खुद चुकाई है. इसके अलावा, उन्होंने सभी प्रवासियों के गंतव्य तक पहुंचने तक उनके खाने-पीने का इंतजाम भी खुद ही किया

इस दौरान सोनू सूद खुद मजदूरों की मदद के लिए मौजूद रहे और उन्हें गुड बॉय कहा. बता दें, एक्टर ऐसा करके पहले भारतीय सेलेब्रिटी बनें हैं, जो प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं.

इसके अलावा सोनू सूद ने हाल में ही पंजाब के डॉक्टर्स को 1,500 पीपीई किट्स भी दान दिए हैं। भिवंडी के हजारों प्रवासी मज़दूरों को खाना खिलाने के लिए उनके लोग वहां भंडारा भी कर रहे हैं।

Related posts