शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी तक,इन स्टार की जोड़ियां बन रही 2023 में पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर

नया साल यानी 2023 बॉलीवुड के लिए खास है। क्योंकि नए साल में फैन्स को सिल्वर स्क्रीन पर ऐसी जोड़ियां भी रोमांस करती दिखेंगी, जिन्होंने पहले कभी साथ काम नहीं किया। और न ही इन्हें कभी सिल्वर स्क्रीन पर साथ देखा गया है। आइए जानते है कौन कौन सी है वो ब्लॉकबास्टर जोड़ियां जो मचाएंगी 2023 में धमाल।

सलमान खान और पूजा हेगड़े

किसी का भाई किसी की जान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की वैसे तो 2022 में कोई खास फिल्म नहीं आई है।लेकिन 2023 उनके लिए खास है। भाईजान काफी समय बाद बॉलीवुड की सिल्वर स्क्रीन पर आ रहे है।सलमान की दो फिल्में टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान रिलीज होगी। किसी का भाई किसी की जान में वह खुद से उम्र में आधी पूजा हेगड़े संग इश्क फरमाते नजर आएंगे। पूजा वैसे तो साउथ की स्टार है लेकिन उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

दीपिका पादुकोण ऋतिक रौशन

फाइटर

बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण के लिए 2022 में उनकी उपलब्धियां फिल्मों के मामले में नहीं रही। लेकीन उनके काम को लोगों ने हमेशा की तरह काफी पसंद किया है। और बॉलीवुड के हैंडसम हंट ऋतिक रौशन की फिल्मों का सभी की बेसब्री से इंतजार है।ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पहली बार फिल्म फाइटर में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होगी।

अक्षय कुमार और राधिका मदान

राधिका मदान अक्षय कुमार

अक्षय कुमार साउथ फिल्म सुरारि पोटरु के रिमेक काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वह खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। सुधा कोंगरा प्रसाद की यह फिल्म 8 जून को रिलीज हो रही है। अक्षय-राधिका पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।

शाहरुख खान और तापसी पन्नू

डंकी

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ये साल फिल्मों भरा रहेगा। इस साल में 2-3 फिल्में रिलीज हो रही है। वह राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में पहली बार तापसी पन्नू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे, जो उम्र में उनसे करीब- करीब आधी है। वहीं,शाहरुख साउथ डायरेक्टर एटली की फिल्म जवान में पहली बार नयनतारा के साथ नजर आएंगे।

वरुण धवन और जान्हवी कपूर

वरुण धवन जान्हवी कपूर

बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय वरूण धवन के लिए भी 2023 खास होने वाला है।वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार फिल्म बवाल में साथ काम करते नजर आएंगे। डायरेक्टर नितेश तिवारी की यह फिल्म अप्रैल 2023 में रिलीज होगी।

आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे

अनन्या पांडे आयुष्मान खुराना

हिट फिल्में देने वाले वार्सटाइल एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्मों का लोगो को बेसब्री से इंतजार रहता है। आयुष्मान और अनन्या पांडे पहली बार फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल में नजर आएंगे। डायरेक्टर राज शांडिल्य की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सारा अली खान और विक्की कौशल

सारा अली खान विक्की कौशल

विक्की कौशल के लिए 2022 शानदार रहने वाला है इस साल इनकी कई फिल्में रिलीज हो रही है।सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी। लक्ष्मण उटेकर की फिल्म में दोनों पहली बार साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म का नाम अभी रिवील नहीं किया किया गया है।

प्रभास और कृति सेनन

प्रभास और कृति सेनन

बाहुबली स्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेट फिल्म आदिपुरुष 2023 में आने वाली है।प्रभास और कृति सेनन मैथलॉजिकल ड्रामा आदिपुरुष में पहली बार साथ नजर आएंगे। रामायण पर बेस्ड इस फिल्म में दोनों राम-सीता के रोल प्ले कर रहे हैं। ओम राउत की यह फिल्म जून 2023 को रिलीज होगी।

रकुल प्रीत और अर्जुन कपूर

रकुल प्रीत अर्जुन कपूर

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत की जोड़ी भी नजर आने वाली है।रकुल प्रीत सिंह पहली बार अर्जुन कपूर के साथ काम करने जा रही है। दोनों फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज की यह कॉमेडी फिल्म 2023 में रिलीज होगी।

रनबीर कपूर और रश्मिका

फिल्म एनिमल

रनबीर कपूर के लिए 2022 भी खास रहा है। और 2023 भी उनके लिए खास होने वाला है।रणबीर कपूर की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी। दोनों फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

Related posts