Bollywood News

शाहरुख खान को फैंस ने पठान की रिलीज के पहले बड़ा तौफा दिया,फर्जी का ट्रेलर रिलीज

50 हज़ार लोग देखेंगे पठान की स्क्रीनिंग

पठान

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। हालांकि ‘पठान’ की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान को उनके फैंस ने एक बड़ा तोहफा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के फैन क्लब ने पूरे भारत में 50 हजार लोगों के लिए ‘पठान’ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो की स्क्रीनिंग का आयोजन किया है|

फिल्म कुत्ते हुई फ्लॉप

कुत्ते

अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म ‘कुत्ते’ ने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की।इस फिल्म ने पहले दिन केवल 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कलेक्शन एक मल्टी स्टारर फिल्म के लिए बेहद ही कम है। हालांकि यह तो केवल शुरुआती आंकड़ें हैं। अभी ‘कुत्ते’ की पहले दिन की कमाई के आधिकारिक आंकड़ें सामने आना बाकी है।

डायरेक्टर गौतम तिन्नुरी के साथ काम। करेंगे विजय देवकोंडा

लाइगर के बुरी तरह से फ्लॉप होने के बाद एक्टर विजय देवरकोंडा लोगों की नजरों से गायब हो गए। विजय देवरकोंडा ने अपनी 12वीं फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि वो जर्सी निर्देशक गौतम तिन्नुरी की अगली फिल्म में काम करेंगे।

श्रद्धा कपूर हुई क्यूट लुक में स्पॉट

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में श्रद्धा एक्टर रणबीर कपूर के साथ पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। लव रंजन द्वारा निर्देशित श्रद्धा कपूर की यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज होगी। अब हाल ही में श्रद्धा कपूर मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुईं, जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इन फोटोज में श्रद्धा कपूर बेहद ही क्यूट लग रही हैं।बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और राशी खन्ना स्टारर राज एंड डीके की वेब सीरीज फर्जी का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

फर्जी का ट्रेलर हुआ रिलीज

फर्जी

इस ट्रेलर का धमाकेदार अंदाज में मेकर्स ने आज जारी किया। जहां वेब सीरीज की पूरी टीम मुंबई में आयोजित हुए एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान इन सितारों ने अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर दिया। यहां विजय सेतुपति ने एक्टर शाहिद कपूर के साथ स्टेज पर रंग जमाया। इन सितारों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं।

Kanchan Sanodiya

Recent Posts

Women’s Day Wishes | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

Women's Day Wishes: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं…

1 महीना ago

Mahashivratri Wishes 2025: भोले की भक्ति में खो जाओ, हर हर महादेव कहते जाओ, दुख- दर्द सब मिट जाएंगे…

Maha Shivratri Wishes: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर, भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते…

2 महीना ago

Chitragupt ji Aarti | श्री चित्रगुप्त जी की आरती

Chitragupt Aarti: सभी भक्तों को श्री चित्रगुप्त महाराज के चरणों में सादर प्रणाम। न्याय के…

2 महीना ago

Kunj Bihari ji Aarti | श्री कुंज बिहारी की आरती

Kunj Bihari Aarti: जय श्री कृष्ण! प्रेम और भक्ति के सागर, हमारे प्यारे बांके बिहारी,…

3 महीना ago

Krishna ji Aarti | श्री कृष्ण जी की आरती

Krishna ji Aarti: जय श्री कृष्ण! आइए, आज की इस आरती में प्रेम, भक्ति और…

4 महीना ago

अनंत अंबानी – राधिका मर्चेंट से नागा चैतन्य-शोभिता तक, 2024 में इन कपल्स ने रचाई शादी

कई सेलिब्रिटीज के लिए 2024 बेहद खास रहा. बॉलीवुड से लेकर कई टीवी स्टार्स इस…

4 महीना ago