आज के बॉलीवुड समाचार | Today’s Bollywood News: 26 November 2022

Today's bollywood news

Today’s Bollywood News:26 नवंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कई दिलचस्प और हैरान करने वाली खबरें सामने आई हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है. यहां आपको 26 नवंबर की पांच बड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

एक्टर अर्जुन रामपाल बना रहे हैं अपना 50 वां जन्मदिन, जानें इन से जुड़ी बातें

Arjun Rampal
Arjun Rampal birthday news

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अर्जुन रामपाल आज अपना 50वां का जन्मदिन मना रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में आई फिल्म प्यार इश्क और मोहब्बत से की थी। अर्जुन रामपाल एक एक्टिव होने के साथ-साथ एक अच्छे मॉडल और फैशन डिजाइनर भी रह चुके हैं। अर्जुन रामपाल ने अपने फिल्मी करियर में ओम शांति ओम, हाउसफुल, रॉक ऑन जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

अर्जुन रामपाल को अपनी एक्टिंग के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है। बात करें इनके निजी जीवन की तो साल 1998 में इन्होंने एक मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे इनकी दो बेटियां माहिका और मायरा है। साल 2019 में इन दोनों का तलाक हो चुका है और अब अर्जुन रामपाल का नाम दक्षिण अफ़्रीकी मॉडल ग्रैबिएला से जोड़ा जा रहा है, जिनसे इनका एक बेटा भी है।

उर्वशी रौतेला ने पिंक गाउन पहनकर बढ़ाई फैंस की बेकरारी, देखें तस्वीरें

urvashi rautela
urvashi rautela latest picture

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आए दिन अपने निजी जीवन और फिल्मी करियर को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी रहती है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की खूबसूरती भी हमेशा लोगों के दिल दिमाग पर चढ़ी रहती है। इसी कड़ी में उर्वशी रौतेला की हाल ही में कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह कलर की गाउन पहने हुए हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि वह कोई प्रिंसेस है। उर्वशी रौतेला ने इस पिंक गाउन के अलावा अपने सिर पर क्राउन भी लगाया हुआ है, जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।

कियारा आडवाणी के आइटम सॉन्ग से मचाई धूम, हर कोई कर रहा तारीफ

Kiara item song bijali
Kiara item song bijali news

हाल ही में गोविंदा मेरा नाम ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। जिसमें अभिनेता विक्की कौशल, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को करण जौहर के निर्देशन में किया गया है। जिसका एक आइटम सॉन्ग बिजली आज रिलीज हो गया है, जिस गाने को नेहा कक्कड़ और मीका सिंह ने गाया है। इस गाने में कियारा आडवाणी का लुक हर किसी को काफी पसंद आ रहा है, और इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है।

बिपाशा वसु ने फैन्स के साथ शेयर की बेटी की फोटो, लोगों ने दी बधाईयां

Vipasha vasu or karan grover daughter
Vipasha vasu or karan grover daughter photo news

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा बिपाशा वसु पिछले कुछ दिन पहले ही मां बनी थी। जिसके बाद अब उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है, ऐसे में जब देवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। तब उन दोनों के फैंस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी, हालांकि अभी उन्होंने अपनी बेटी के चेहरे को ठीक तरह से लोगों को नहीं दिखाया है, लेकिन बेटी की तस्वीर को डालते हुए उन्होंने अपनी खुशी को अपने फैंस के साथ जाहिर किया है।

मनोज बाजपाई ने शेयर किया भीकू म्हात्रे का वीडियो, फैंस की धड़कनें बढ़ी

Manoj bajpai news
Manoj bajpai news update

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मनोज बाजपेई की फिल्म सत्या ठेकेदार के बारे में तो आप सब ने सुना ही होगा। इस फिल्म में उन्होंने मुंबई का किंग को कौन…भीकू म्हात्रे का किरदार निभाया था, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इस फिल्म से मनोज बाजपाई के करियर को एक रोमांचक मोड़ हासिल हुआ था। इसी कड़ी में मनोज बाजपेई ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है,

जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, द रिटर्न ऑफ भीकू म्हात्रे। जिससे जनता और उनके फैंस यह क्या लगा रहे हैं कि जल्द ही सत्या 2 पर्दे पर आने वाली है। आपको बता दें कि सत्य फिल्म 1998 में सिनेमा में आई थी, जिसमें भीकू म्हात्रे के किरदार को मुख्य किरदारों से भी ज्यादा पापुलैरिटी मिली थी, जिसके कारण अब लोग मनोज बाजपाई से भी इसी तरह की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Related posts