जानिए साल 2024 में किस महीने कौनसा त्यौहार आने वाला है

दिपावली के बाद त्यौहारों का दौर थोड़ा थम सा जायेगा. फिर 2024 में जनवरी के बाद से त्यौहारों की फिर से शुरूआत होगी. और नवम्बर तक ये सिलसिला यूं ही जारी रहेगा. हर साल ये त्यौहार अलग-अलग तारीख को आते हैं.यहां हम आपको बताएंगे की साल 2024 में कौनसा त्यौहार किस दिन पड़ने वाला है. आइए जानते हैं,साल 2024 में पड़ने वाले त्योहारों के बारे में.

जनवरी 2024 व्रत त्योहार(january 2024 festivals)

साल 2024 की जनवरी में भी सर्दी के साथ त्योहारों का उत्साह बना रहेगा। इस मास में एकादशी, प्रदोष के साथ मकर संक्रांति, पोंगल , तिल चौथ पड़ेगा

15 जनवरी सोमवार को मकर सक्रांति पड़ेगी

7 रविवार सफला एकादशी
9 मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 गुरुवार पौष अमावस्या
15 सोमवार पोंगल, उत्तरायण, मकर संक्रांति
21 रविवार पौष पुत्रदा एकादशी
23 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 गुरुवार पौष पूर्णिमा व्रत
29 सोमवार संकष्टी चतुर्थी

फरवरी 2024 व्रत त्योहार(february 2024 fast festival)

साल 2024 के फरवरी में सरस्वती पूजा, एकादशी और मास प्रदोष मनायेंगे

14 फरवरी बुधवार को बसंत पंचमी पड़ेगी

6 मंगलवार षटतिला एकादशी
7 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
9 शुक्रवार माघ अमावस्या
13 मंगलवार कुम्भ संक्रांति
14 बुधवार बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
20 मंगलवार जया एकादशी
21 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 शनिवार माघ पूर्णिमा व्रत
28 बुधवार संकष्टी चतुर्थी

मार्च 2024 व्रत त्यौहार(march 2024 fast and festival)

जब सर्दी अपने जाने की तैयारी कर रही होगी और बसंत का आगमन हो चुका होगा, शिवरात्रि , होली जैसे त्योहार मार्च 2024 की रौनक बढ़ाने का काम करेंगे।

8 मार्च शुक्रवार को महाशिवरात्रि पड़ेगी

6 बुधवार विजया एकादशी
8 शुक्रवार महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 रविवार फाल्गुन अमावस्या
14 गुरुवार मीन संक्रांति
20 बुधवार आमलकी एकादशी
22 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 रविवार होलिका दहन
25 सोमवार होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
28 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

अप्रैल 2024 के व्रत त्यौहार(fasts and festivals of april 2024)

अप्रैल 2024 में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे बड़े त्योहार के साथ बंगाली नववर्ष ,हिंदू नवर्ष और मराठी गुड़ी पड़वा की शुरुआत इसी माह होगी

9 अप्रैल मंगलवार को चैत्र नवरात्रि है

5शुक्रवार पापमोचिनी एकादशी
6 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 रविवार मासिक शिवरात्रि
8 सोमवार चैत्र अमावस्या
9 मंगलवार चैत्र नवरात्रि, उगाडी, घटस्थापना, गुड़ी पड़वा
10 बुधवार चेटी चंड
13 शनिवार मेष संक्रांति
17 बुधवार चैत्र नवरात्रि पारणा, राम नवमी
19 शुक्रवार कामदा एकादशी
21 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 मंगलवार हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
27 शनिवार संकष्टी चतुर्थी

मई 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of May 2024)

मई 2024 में मोहिनी एकादशी के साथ अक्षय तृतीया, और वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनायेंगें।

9 मई रविवार को मोहिनी एकादशी है

4 शनिवार वरुथिनी एकादशी
5 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 सोमवार मासिक शिवरात्रि
8 बुधवार वैशाख अमावस्या
10 शुक्रवार अक्षय तृतीया
14 मंगलवार वृष संक्रांति
19 रविवार मोहिनी एकादशी
20 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 गुरुवार वैशाख पूर्णिमा व्रत
26 रविवार संकष्टी चतुर्थी

जून 2024 व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of jun 2024)

जून यानि ज्येष्ठ मास जब सूर्य की तपिश चरम पर रहती है। उस वक्त निर्जला एकादशी प्रदोष व्रत पड़ेंगे।

15 शनिवार मिथुन संक्रांति

2 रविवार अपरा एकादशी
4 मंगलवार मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 गुरुवार ज्येष्ठ अमावस्या
15 शनिवार मिथुन संक्रांति
18 मंगलवार निर्जला एकादशी
19 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 शनिवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
25 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

जानें आपका आने वाला साल कैसा होगा

जुलाई 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of july 2024)

होली के बाद त्योहारों की धीमी रफ्तार के बाद एक बार फिर से साल 2024 में त्योहारों की शुुरुआत आषाढ़ माह से होने लगती है । जो दिसंबर क्रिसमस तक जाकर थमती है। इस साल जुलाई में 14 जुलाई से सावन की शुरुआत हो जाएगी।

16 मंगलवार कर्क संक्रांति

2 मंगलवार योगिनी एकादशी
3 बुधवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
4 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
5 शुक्रवार आषाढ़ अमावस्या
7 रविवार जगन्नाथ रथ यात्रा
16 मंगलवार कर्क संक्रांति
17 बुधवार देवशयनी एकादशी, अषाढ़ी एकादशी
18 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
21 रविवार गुरु-पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
24 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
31 बुधवार कामिका एकादशी

अगस्त 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of august 2024)

2024 में अगस्त में राखी , नाग पंचमी, कजरी तीज, जन्माष्टमी, हरतालिका तीज जैसे बड़े त्योहार इस माह की रौनक बढ़ायेंगे।

7 बुधवार हरियाली तीज

1 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
2 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि
4 रविवार श्रावण अमावस्या
7 बुधवार हरियाली तीज
9 शुक्रवार नाग पंचमी
16 शुक्रवार श्रावण पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति
17 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
19 सोमवार रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
22 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज
26 सोमवार जन्माष्टमी
29 गुरुवार अजा एकादशी
31 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)

सिंतबर 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of september 2024)

इस माह में 2024 में हरतालिका तीज होगी

6 शुक्रवार हरतालिका तीज

2 सोमवार भाद्रपद अमावस्या
6 शुक्रवार हरतालिका तीज
7 शनिवार गणेश चतुर्थी
14 शनिवार परिवर्तिनी एकादशी
15 रविवार प्रदोष व्रत (शुक्ल), ओणम/थिरुवोणम
16 सोमवार कन्या संक्रांति
17 मंगलवार अनंत चतुर्दशी
18 बुधवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
21 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
28 शनिवार इन्दिरा एकादशी
29 रविवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 सोमवार मासिक शिवरात्रि

अक्टूबर 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of October 2024)

अक्टूबर 2024 में विजयदशमी , करवाचौथ मनाया जायेगा

11 शुक्रवार दुर्गा महा नवमी पूजा

2 बुधवार अश्विन अमावस्या
3 गुरुवार शरद नवरात्रि, घटस्थापना
9 बुधवार कल्परम्भ
10 गुरुवार नवपत्रिका पूजा
11 शुक्रवार दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
12 शनिवार दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
13 रविवार दुर्गा विसर्जन
14 सोमवार पापांकुशा एकादशी
15 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 गुरुवार अश्विन पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति
20 रविवार संकष्टी चतुर्थी, करवा चौथ
28 सोमवार रमा एकादशी
29 मंगलवार धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 बुधवार मासिक शिवरात्रि
31 गुरुवार नरक चतुर्दशी

नवंबर 2024 के व्रत त्यौहार(Fasts and festivals of November 2024)

नवंबर में कार्तिक पूर्णिमा, मार्गशीष मास और देवउठनी एकादशी पड़ेगी। साथ में शादी की शुरुआत होगी।

1 शुक्रवार दिवाली

1 शुक्रवार दिवाली, कार्तिक अमावस्या
2 शनिवार गोवर्धन पूजा
3 रविवार भाई दूज
7 गुरुवार छठ पूजा
12 मंगलवार देवुत्थान एकादशी
13 बुधवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
16 शनिवार वृश्चिक संक्रांति
18 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
26 मंगलवार उत्पन्ना एकादशी
28 गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 शुक्रवार मासिक शिवरात्रि

दिसंबर 2024 के व्रत त्यौहार(fasts and festivals of december 2024)

दिसबंर में क्रिसमस के साथ पौष मास की शुरुआत भी इस माह पडेगी। यानि इस साल कड़ाके की सर्दी नवंबर दिसबंर पड़ने लगेगी।

1 रविवार मार्गशीर्ष अमावस्या

1 रविवार मार्गशीर्ष अमावस्या
11 बुधवार मोक्षदा एकादशी
13 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
15 रविवार धनु संक्रांति, मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
18 बुधवार संकष्टी चतुर्थी
26 गुरुवार सफला एकादशी
28 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
29 रविवार मासिक शिवरात्रि
30 सोमवार पौष अमावस्या

Related posts