मकर संक्रांति पर करे ये 10 दान मिलेगा भगवान सूर्य और शनिदेव का आशीर्वाद

makar sankranti daan and muhurat

मकर संक्रांति का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग स्नान, दान, पूजा, और पाठ करते हैं, जिससे वे विशेष लाभ प्राप्त करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल (2024) मकर संक्रांति 15 जनवरी को सोमवार को मनाया जाएगा। शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा करना अत्यंत आवश्यक है। पूजा-उपासना करके साधक कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

15 जनवरी को पुण्य काल सुबह 07:15 मिनट से लेकर शाम 5:44 मिनट तक चलेगा। इसके अलावा, महा पुण्य काल सुबह 07:15 से सुबह 09:00 तक रहेगा। मकर संक्रांति का विशेष क्षण दोपहर 02:55 पर होगा। रवि योग सुबह 07:15 से सुबह 08:07 तक रहेगा।

मकर संक्रांति पर दान करने के विशेष लाभ

मकर संक्रांति पर तिल बराबर दान करने से भी पुण्य की वृद्धि होती है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया दान कभी भी समाप्त नहीं होता। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन वस्तुओं का दान करने से जीवन के सभी कष्ट, दुःख-दर्द और परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में खुशियाँ बढ़ती हैं। आइये जानते हैं किन किन चीजों का करना चाहिए मकर संक्रांति पर दान, ताकि सूर्य भगवान और शनिदेव का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे। वैसे तो आमतौर पर लोगव् तिल, गुड़, खिचड़ी का ही दान करते हैं, लेकिन आप नीचे बताए गए 10 वस्तुओं का भी दान करके भी अपने पुण्य में वृद्धि सुख की प्राप्ति कर सकते हैं।

1. ऐसा कहा जाता है की मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का दान करने से घर में सुख और शांति बानी रहती है ।

2. मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ के दान को भी विशेष महत्व दिया गया है। इनके दान करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होती है और धन की प्राप्ति भी होती है। अगर आपकी कुंडली में सूर्य और शनि अच्छी स्थिति में नहीं हैं, तो इस दिन गुड़ और तिल का दान करने से इन ग्रहों की स्थिति को सुधारा जा सकता है।

3. यदि आपको शनि की साढ़ेसाती या ढैया का प्रभाव है, तो आप मकर संक्रांति के दिन काले तिल को तांबे के पात्र में डालकर किसी ब्राह्मण या फिर किसी गरीब व्यक्ति को अवश्य दान करें। इस प्रकार करने से आपको शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

4. शिव पुराण के अनुसार, मकर संक्रांति पर नए वस्त्रों का दान करने से शुभ फल मिलता है। ऐसा करने से हमारी सेहत भी सुधरती है और हम स्वस्थ रहते हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी हो, तो वस्त्रों का दान करने से समस्या में कमी आती है।

5. मकर संक्रांति के दिन नमक का दान विशेष माना जाता है क्योंकि इससे अनिष्टों का नाश होता है। ऐसा करने से आपका बुरा वक्त टल जाता है इसलिए मकर संक्रांति के दिन नमक का दान जरूर करना चाहिए

6. मकर संक्रांति के दिन अनाज का दान भी शुभ माना जाता है। जब आप ब्राह्मण या किसी गरीब व्यक्ति को सात प्रकार के अनाज दान करते हैं, तो मां अन्नपूर्णा को यह बहुत प्रसन्न करता है। इससे आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है।

7. मकर संक्रांति पर जो घी का दान करते है उनको यह श्रेष्ठ फल प्राप्त कराता है. माना जाता है कि घी का दान करने से शरीर स्वस्थ रहता है और साथ ही देवी महालक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है.

8. जिन लोगो के घर धन की कमी रहती है और काफी पुरुषार्थ के बाद भी धन की प्राप्ति नहीं होती है तो आप मकर संक्रांति के दिन चावल, दूध और दही का दान अवश्य करें. ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी. आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी.

9. मकर संक्रांति के दिन काले कंबल का दान किसी जरुरतमंद को करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से आपको सभी ग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त होगा, विशेषकर भगवान शनिदेव की। ऐसे में मकर संक्रांति के दिन काले कंबल का दान अवश्य करें।

10. मकर संक्रांति के दिन सरसों को तांबे के बर्तनों में दान करना भी काफी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकार से भी कुछ प्राप्त हो सकता है।

Related posts