आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 1 March 2023

आज का राशिफल

दैनिक राशिफल पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

इस राशि के जो लोग प्रेम संबंधों में हैं आज वो अपने संगी की विश्वसनियता पर शक कर सकते हैं। आपको लग सकता है कि आपका साथी आपसे ज्यादा किसी और को वक्त दे रहा है। यह आपके मन का वहम भी हो सकता है लेकिन इसको लेकर अपने लवमेट से बात करने में आप कतराएंगे।आज कहीं से धन मिलने की भी संभावना है। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेशक हैं तो उसके लिए भी यह दिन अच्छा है। इस राशि के कई जातकों को आज के दिन गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपको परिवार के लोगों के साथ सोच-समझकर बातें करने की जरूरत है। अगर घर के किसी सदस्य की बातों से आपको परेशानी है तो इस बारे में सीधे उस सदस्य से बात करें, किसी तीसरे से बात करके आप रिश्तों को और उलझा सकते हैं।व्यापारियों को आज अपने कर्मचारियों से कारोबार को लेकर सम्पर्क साधने की जरूरत है। कई बार जो चीजें आप नहीं सोच पाते वो आपके कर्मचारी सोच लेते हैं। इसलिए आज के दिन जितना हो सके अपने कर्मचारियों की सलाह लेने की कोशिश करें आपको फायदा होगा। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में आशातीत प्रदर्शन कर पाएंगे। आज अगर कोई आपके काम की तारीफ़ नहीं भी करता तब भी आप खुश रहेंगे क्योंकि आज आप और लोगों को खुश रखने के लिए नहीं बल्कि अपनी आत्म संतुष्टि के लिए काम करेंगे।स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मजबूत दिख रहा है। आज आप अपनी पूरी एनर्जी में रहेंगे।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 9

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन प्रेमियों के लिए काफी खुशगवार रहने वाला है और आज के दिन आप चाहेंगे कि आप अपने प्रियतम के साथ पूरा वक्त बिताएं। यह आपके प्रेम जीवन को और भी मजबूत बनाएगा और आप दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ेगा। आज प्रेमी या प्रेमिका के साथ जाकर किसी फिल्म का लुत्फ़ उठाएं या फिर किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएँ। आज आप कोई खूबसूरत सा गिफ्ट अपने प्रियतम को भेंट करें और देखें उनके चेहरे पर जो खुशी आती है वह आपको भी खुशी देगी। कोशिश करें कि आप अपने प्रियतम को कुछ स्पेशल फील कराएं। फिर आप देखेंगे कि आपका प्रिय खुद आपका ध्यान रखेगा।आज आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने आर्थिक फायदे के लिए अपनी नैतिकता और ईमानदारी को न भूले। क्योंकि अक्सर अपने फायदे के लिए हम दूसरों की भावनाओं के साथ न चाहते हुए भी खेल जाते हैं जिससे उनकी बद्दुआ हमें लगने का खतरा रहता है। ऐसे में हमें ये सुनिश्चित करना चाहिए कि भले ही आज हमें लाभ न हो लेकिन भविष्य में हमें बिना किसी व्यक्ति का श्राप लिए इसका बहुत लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आज कई अन्य मायनों से आर्थिक तौर पर आपके लिए दिन अच्छा है। यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है क्योंकि धन लाभ के मामले में आपके लिए ग्रहों की स्थिति अच्छी है। आज आपके लिए महालक्ष्मी यंत्र की स्थापना घर या दफ्तर में करना अति शुभ रहेगा।घर में छोटे सदस्यों की स्कूल या टूशन से कोई शिकायत आग घर पर आ सकती है जिससे घर का वातावरण थोड़ी देर के लिए ही सही लेकिन तनाव से भर जाएगा।
कार्य के लिए समय बहुत ज्यादा अच्छा नहीं है। इसलिए आज के दिन नए कार्य को करने से बचें।वक्त पर न सोना और वक्त पर न जागना आपके लिए समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए अपनी दिनचर्या में सुधार करने की कोशिश करें।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 6

आज का मिथुन राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उनके लिए दिन थोड़ा निराशजनक रह सकता है क्योंकि आपका प्रेमी आज आपकी बातों को समझने में नाकाम हो सकता है। ऐसे में आपके हाथ निराशा लग सकती है। खैर हर दिन एक जैसा नहीं होता अगर आज आप परेशान हैं तो कल ख़ुशी भी अवश्य आएगी।आर्थिक आधारों पर देखें तो आज का दिन आपके लिए अशुभ परिणाम ला सकता है।पारिवारिक जीवन में आपको आनंद आएगा। घर में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। भाई-बहनों की ओर से आपको कोई ख़ुशख़बरी मिल सकती है। किसी रिश्तेदार के यहाँ फैमिली फंक्शन में जाना हो सकता है।ऑटोमोबाइल्स और टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को आज व्यपार में लाभ मिल सकता है। यदि आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बेहद शुभ है। नौकरी पेशा से जुडे लोगों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा से जुडे़ लोगों को आज ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है नहीं तो नुक्सान उठाना पड़ सकता है।शारीरिक शक्ति आपकी आज सामान्य से कम रहेगी। इसलिए कई ज़रूरी कार्य आप आज पूरा कर पाने में असफल रहेंगे। ऐसी स्थिति में आज आपको मेरी सलाह है कि प्रात:काल जल्दी उठकर सैर पर जाएं या योग का सहारा लें।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कर्क राशिफल

इस राशि के प्रेमी जातकों को आज प्रेम के कई नए पहलु देखने को मिल सकते हैं। आज आपका प्रेमी आपको रिझाने के लिए कई स्वांग रचा सकता है। यह सब देखकर आपको अपने प्रेमी पर और ज्यादा प्यार आएगा। शाम के वक्त आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।धन लाभ के मामले में ग्रहों की स्थिति कमज़ोर है। इसलिए धन हानि की संभावना बनी रह सकती है। यदि जेब में पैसा नहीं रुक रहा है तो महालक्ष्मी यंत्र को विधि-विधान से स्थापित करना चाहिए और उसकी आराधना करनी चाहिए।परिवार में आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। आज आपको अपनी संतान पर गर्व होने का मौक़ा मिल सकता है। घर में बड़े बुजर्गों की सेवा करने से आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।आज के दिन आपको अपने कार्य व्यवसाय में नुकसान उठान पड़ सकता है। लेकिन अगर आप चौकन्ने रहे तो इस नुकसान को टाला जाना भी संभव है।स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आज आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 5

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

आपके प्रेम जीवन की बात करूं तो, इसमें आपको सफल परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी से प्यार का इज़हार करेंगे तो मुमकिन है कि आपको उसमें सफलता मिले। रोमांस आपके दिल-दिमाग़ पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाक़ात अपने प्रिय से होगी। हमेशा व्यक्ति बचपन से ही पैसों के पीछे भागना शुरू कर देता है जिसका परिणाम उसे अपनी सेहत और अपने समय का त्याग कर मिलता है, इसलिए आपको भी इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि पैसा जरुरत है लेकिन उसे खुद पर हावी न होने दें। परिवार के बीच आज आपकी स्थिति सुधरती हुई दिख रही है। आज आपके घर का कोई सदस्य आपको गुप्त बात बता सकता है। आज आपके छोटे भाई-बहन आपका सहयोग करेंगे और यदि आप घर के छोटे हैं तो आप अपने बड़े भाई-बहनों को लेकर बहुत विनम्र रहेंगे।अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो आज आपको अपने भागीदार को किसी योजना के लिए मानाने में काफी समय देना होगा। बिजनेस के किसी काम से आज आपको लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, आपकी ये यात्रा थोड़ी हेक्टिक भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपनी बातें कहने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।स्वस्थ जीवन हर कोई जीना चाहत है लेकिन स्वस्थ जीवन जीने के लिए मेहनत करनी पड़ती है आपने उस मेहनत को हमेशा नजरअंदाज किया है जिसका बुरा परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 3

आज का कन्या राशिफल

प्यार की नाजुक डोर को स्वार्थ और अहम से बचाने की सलाह आज मैं इस राशि के प्रेमी जातकों को देना चाहूंगी। प्रेम की शुरुआत खूबसूरत होती है लेकिन वक्त की धूल कई बार खूबसूरती को देखने की नज़र को धुंधला कर देती है ऐसे में गलतफहमियां जन्म लेती हैं जो अच्छा नहीं है इसलिए आज के दिन रिश्ते में ताजगी लाने के लिए कुछ पुरानी यादों को ताजा करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि ये यात्रा आपको थकान और तनाव तो देगी लेकिन आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक उन्नति के लिए आपके द्वारा उठाये गए कदम आपके लिए आने वाले दिनों में लाभदायक साबित हो सकते हैं।आज आपके घर में किसी सदस्य की अचानक तबीयत खराब हो सकती है, जिसके चलते परिवार का माहौल थोड़ा निराश पूर्व रह सकता है।आज ऑफिस में आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफ़ी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना बनेगी। वहीं अगर आप बिज़नेस में हैं तो आज आपको अपने पार्टनर और विरोधियों से बचने की सलाह दी जाती है। क्योंकि आज वो आप पर हावी रहेंगे जिससे आपको हानि पहुँच सकती है।स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठीक है आज आप योग आदि करके अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने की कोशिश कर सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 8

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts