आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 15 March 2023

आज का राशिफल

दैनिक राशिफल 15 March आपके लिए कैसा दिन होने वाला है, आपको अपनी सेहत, परिवार, करियर और वित्त से संबंधित जानकारी इस राशिफल में मिलती है। यह राशिफल आपको अपने दैनिक जीवन के लिए संबंधित जानकारी देता है।

आज का मेष राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधो में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रेमी की किसी बात का आज बुरा लग सकता है और इसके कारण आप दोनों के बीच तनाव का माहौल भी बन सकता है। इस राशि के जातकों को अपने किसी क़रीबी को कोई भी उधार आज देने से बचना चाहिए क्योंकि आज ग्रहों की चाल ये बता रही है कि आपका ये पैसा फ़ांस सकता है। पारिवारिक स्तर पर आज आपका छोटा भाई आपके लिए उम्मीद से बढ़कर मददगार साबित हो सकता है। आज भाई के लिए आप का प्यार पहले से भी ज्यादा बढ़ जाएगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर आज बहस छिड़ सकती है लेकिन आप इस स्थिति को जहाँ तक हो सकें शान्ति और आपसी सहमति से ही हल करने का प्रयास करें अन्यथा परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कार्यक्षेत्र में आपको आज मेहनत करने की आवश्यकता है। क्योंकि आज परिस्थितियाँ बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए आज अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर चलें। आज हो सकता है कि आपके ऊपर काम का दबाव भी देखने को मिले। लेकिन आप अपने धैर्य के बलबूते इस दबाव में कार्य करने में पूरी तरह सक्षम हैं। क़ारोबार से जुड़े जातकों को भी आज सावधानी से व्यापार करने की आवश्यकता है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन उत्तम है। आज शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो आपके रोग में सुधार हो सकता है। मधुमेह रोग से पीड़ित जातकों को परहेज़ करने की जरुरत है। आज के दिन रात्रि में अधिक भोजन न करें अन्यथा आपको अपच अथवा गैस की शिकायत हो सकती है। पानी जमकर पिएँ इससे आपका हाज़मा बढ़िया रहेगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 8

आज का वृषभ राशिफल

प्रेेम का अहसास आपके दिल में रहेगा लेकिन उसे व्यक्त कर पाने में आप समर्थ नहीं हो पाएंगे। आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज होने वाले खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आज ख़रीददारी करते वक़्त या पैसों के लेन देन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है।
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप अच्छी अनुभूतियों के चलते घर के सदस्यों का दिल जीत पाएंगे। हालांकि उनके कुछ सुझाव आपको परेशान कर देंगे लेकिन बावजूद इसके परिवार का सुख मिल सकेगा जिससे आपको तरो-ताज़गी का एहसास होगा। घर के छोटे सदस्य के लिए कुछ मीठा जैसे चॉक्लेट या टॉफी लेकर जाएं। जब भी हम अपने घर के छोटों को उपहार देते हैं तब उनके चेहरे पर आ रही मुस्कान देखने भर से ही हम दफ़्तर की थकान भूल जाते है। कामकाज की बात की जाए तो लोग आपको आपके बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे और आपकी एक नई पहचान बनेगी और इसके मूल में होगा मेहनत और आपका मन लगाकर काम करना। आज आपको अपने सामान्य दायरे से बाहर निकलना होगा और ऐसे लोगों से मिलना होगा जो समाज में ऊंची जगह अथवा ओहदों पर बैठे हैं, क्योंकि वही आपको आपके करियर में सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन काफी बेहतरीन रहेगा और आप अपने पूरे जोश में रहेंगे। आज का दिन भरपूर मौज मस्ती करने और अपने मनपसंद काम को करने का दिन है। इसलिए इस दिन का सदुपयोग करें और कोई ऐसा काम करें जो भविष्य में आप के लिए लाभ का मार्ग प्रशस्त करे।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 7

आज का मिथुन राशिफल

प्रेम प्रसंग के लिये आज दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप अपना मन बहलाने के लिए अपने प्रिय संग कहीं घूमने जा सकते है। इस दौरान अपने प्रेमी को अपनी भावनाएं बताएं और अगर आप किसी तरह से परेशान हैं तो भी अपनी उस समस्या से उन्हें अवगत कराएं। आज आपके पास धन का आगमन हो सकता है। लिहाज़ा उसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो संभवतः आज आपके पास वह धन वापस आ सकता है। जहाँ तक पारिवारिक जीवन का सवाल है तो आपको उसमें सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। घरेलू समस्या के कारण आपका मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। हालाँकि किसी ख़ास का अहसास आपको इस तनाव से छुटकारा दिला सकता है।
कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों से बना कर रखें और अपने काम पर पूरा फोकस रखें, नहीं तो आप स्वयं को संकट में घिरा हुआ पाएंगे। कारोबारी किसी काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आज आप अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान नहीं देंगे।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 7

सिद्धांत तीर्थ क्षेत्र शिखोपुर जैन मंदिर

आज का कर्क राशिफल

अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। इससे आपका साथी भी आपसे नाराज हो सकता है। जहाँ तक आपके आर्थिक पक्ष का सवाल है तो इसमें आपको लाभ मिलने के योग दिखाई दे रहे हैं। यदि आप किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आज आप अपने परिवार वालों के बीच हँसी मज़ाक करेंगे और सब के बीच प्यार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इससे घर का माहौल एकदम से खुशनुमा हो जाएगा और अपनों का प्यार देखते ही बनेगा। आज के दिन का आनंद लें।
आज आपको अपने कामों पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत होगी, क्योंकि उम्मीद है कि आज आप धीमी गति से कार्य करेंगे जिससे आपको हानि हो सकती है। आज आपके ढीले पन के चलते भी आपके कई महत्वपुर्ण काम रुक सकते हैं या बाधित हो सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप और दिनों की अपेक्षा ज्यादा फिट दिखाई दे सकते हैं। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। इसके बाद आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखेंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 2

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा और आज का सूरज ढलते ढलते आपका मन किसी आकस्मिक रूमानियत की ओर बढ़ेगा और प्यार का सुरूर आपके दिलो दिमाग पर छा जाएगा। इससे आप अपने प्रियतम के साथ बेहतरीन समय गुजारेंगे। धन के मामले में आज का दिन काफी बेहतर रहने वाला है और आज आपके पास एक से अधिक माध्यमों से आमदनी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर आएगा। आप अपनी अतिरिक्त आमदनी के लिए अपने सर्जनात्मक विचारों का सहारा लें और अपने विचारों के माध्यम से नए-नए क्षेत्रों में धन प्राप्ति के बारे में विचार करें। इससे जहां एक ओर आपके अंदर मजबूत इच्छाशक्ति का विकास होगा वहीं आर्थिक रूप से आप समृद्ध हो जाएंगे। आज संभावना है कि आपके घर किसी बच्चे या युवा का आना हो जिसकी शैतानियों से आपका पूरा घर परेशान हो जाएगा। और आप खुद भी इसके कारण असहज सा महसूस करने लगेंगे।
कारोबारियों को आज मुनाफा होने की पूरी संभावना है। आज आपमें उत्साह की अधिकता रहेगी और इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी ख़ुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी वहीं इस राशि के कुछ जातक आज विजेता की तरह उभर सकते हैं। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो आज आपको कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। क्योंकि आज उम्मीद है कि कोई पुरानी बीमारी या कोई पुराना दर्द आज उभर कर सामने आए जिससे आप परेशान हो जाएं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कन्या राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है आज आपको महसूस हो सकता है कि प्यार से खूबसूरत अहसास इस दुनिया में और कोई नहीं है। आपका साथी आज बिना बोले आपकी बातें समझने में सक्षम होगा। शाम का वक्त आप अपने प्रेमी के साथ गुजारने का आज प्लान बना सकते हैं।
आर्थिक दृष्टि से देखेें तो आज आपके दिन की शुरुआत सामान्य रह सकती है। लेकिन आज आपको धन प्राप्ति की संभावना है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो वह आज आपके पैसे लौटा सकता है। अपने आर्थिक जीवन को मजबूत बनाने के लिए आपको आर्थिक प्रबंधन करने की आवश्यकता है। इसके लिए आप अपने आय-व्यय का लेखा-जोखा रख सकते हैं और यदि आप पहले से ही ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें।
कई बार घर का बड़ा होने के चलते आपको कई कठोर निर्णय लेने पड़ते है, जो आप दूसरों की भलाई के लिए लेते हैं। लेकिन अक्सर भलाई के चलते आपको अपने ही लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ता है और आज भी आपको अपने पारिवारिक जीवन में कुछ ऐसा ही अनुभव होगा।
आज कार्यस्थल में मनचाहे परिणाम मिलने की उम्मीद है आज आपका बॉस आपके काम करने की गति से प्रभावित हो सकता है और सबके सामने आपकी तारीफ़ कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत पड़ सकती है। आज घर का बना खाना ही खाएं अन्यथा आपको गैस्टिक या अपच जैसी समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 3

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts