आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 20 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल 20 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

प्रेम जीवन में संगतता बनी रहेगी आज किसी बात को लेकर अपने संगी से आप झगड़ सकते हैं लेकिन जब आपको अपनी गलती का अहसास होगा तो आप तुरंत माफ़ी भी मांग लेंगे जिससे चीजें फिर से सामान्य हो जाएंगी। जिन जातकों का रिश्ता लंबे समय से चल रहा है वो आज अपने प्रेमी को शादी का प्रस्ताव दे सकते हैं। शादी का प्रस्ताव देने से पहले अपने प्रेमी के मूड का पता कर लें, जब वो अच्छे मूड में हों तभी शादी का प्रस्ताव दें। धन संबंधित मामलों में आज का दिन अच्छा रहने वाला है क्योंकि आज तक आपने जितनी भी मेहनत की है उसका फल भी आपके सामने आएगा। परिवार के सदस्यों और बच्चों आदि को जरूरी ताज़गी भी मिलेगी और एक दूसरे के प्रति उनका रिश्ता और भी अधिक मजबूत होगा। मनोरंजन के लिए आप सभी मिलकर कोई खेल खेल सकते हैं। यही एक ऐसा मौका होता है जब सभी परिवार के लोग मिलकर एक साथ खुशी से दिन बिताते हैं। इससे आपके पारिवारिक जीवन में एक नई ताज़गी आएगी।

कारोबारियों को आज के दिन मन मुताबिक फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान से जुड़ा बिजनेस करते हैं तो आज आपको लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में मिले-जुले फल मिलने की आशा है। अपने काम में ध्यान लगाने के लिए अपनी वर्किंग टेबल के सामने गणेश जी की छोटी सी मूर्ति लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज के दिन आपकी सेहत थोड़ी नाज़ुक रह सकती है और आप शारीरिक रूप से कमज़ोरी का अनुभव कर सकते हैं। आपकी उच्च बौद्धिक क्षमता है जो आपको अपने अंदर की कमियों से लड़ने में सहायता करेगी और अपनी कमियों को जानकर आप उन्हें दूर करने का भरसक प्रयत्न करेंगे। इससे आपको आशातीत सफलता और लोगों का स्नेह प्राप्त होगा।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 1

आज का वृषभ राशिफल

प्यार के मामले में आज का दिन सुपर हिट होने वाला है और आप अपने प्रियतम के साथ आज के दिन का भरपूर लुत्फ़ उठाएंगे।चाहे साथ खाना खाने जाएं या फिर कहीं घूमने फिरने या फिर कोई मनोरंजक फिल्म देखने, आज का दिन आप प्रेमी युगल के नाम रहेगा। आज के दिन अपने प्रियतम को कोई ऐसा उपहार दें, जो उनके दिल को छू जाए और आपका प्रेम जीवन आपके प्रियतम के प्यार और आपके रोमांस के साथ एक अच्छे दिन की ओर आगे बढ़े। आज के दिन प्यार के सकारात्मक संकेत आपको प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष की बात करें तो आज आपको धन लाभ के योग हैं। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। आय के स्रोत में भी वृद्धि होने की संभावना है। परंतु धन के मामले में जरुरत से ज्यादा किसी व्यक्ति विशेष पर भरोसा करना उचित नहीं रहेगा। इससे आपको धन हानि भी हो सकती है इसलिए आपको इस बात पर ग़ौर करना होगा। पैतृक संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। आज आप कोई वाहन भी ख़रीद सकते हैं या फिर ख़रीदने का विचार बना सकते हैं। परिवारिक जीवन में भी बाकी सदस्यों बातों को सुनने की आदत डालें अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो बाकी लोग भी आपकी बातों पर ध्यान नहीं देंगे और फिर आपको अकेलापन महसूस होगा।

कार्यस्थल पर आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। यह कार्य आपके लिए चुनौतीभरा ज़रुर रह सकता है। परंतु इसे करने में आपको आनंद की अनुभूति प्राप्त होगी। किस्मत की बजाय अपने कर्म पर भरोसा रखें। क्योंकि कर्म ही आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को भुनाने का पूरा प्रयास करें। कारोबार से जुड़े जातकों को आज व्यापार में अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। वस्त्र एवं फूड से संबंधित व्यापार करने वाले जातकों को आज अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है आज आपको सेहत को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 3

आज का मिथुन राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन दिलकश है आज आप एक अलग अंदाज से अपने प्रेमी को आकर्षित करने की कोशिश करते नज़र आएँगे। आज आप वो बातें भी अपने प्रेमी से खुलकर कह पाएंगे जिन्हें आप अब तक छुपाकर रखते थे। जो लोग सच्चे प्यार की तलाश में हैं उन्हें अपने लवमेट का इंतज़ार अभी और कुछ दिन करना पड़ेगा। इस राशि के पुरुष जातकों को आज आर्थिक तंगी के चलते अपने साथी के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती हैं क्योंकि संभावना है कि आज वो आपसे कुछ ऐसी चीज़ माँगे जिसे दे पाने में आप सक्षम न हो। पारिवारिक जीवन में आज शांति बनी रहेगी आज आप परिवार के बाकी सदस्यों को बहुत ध्यान से सुन सकते हैं और हो सकता है कि उनकी बातों को सुनकर आपको अपनी समस्याओं का हल मिल जाए।

क़ारोबार में आज आपकी तरक्की हो सकती है। आज आप अपने व्यापार के विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। हालाँकि साथ ही आपको अपने साझेदार पर भरोसा भी करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सेहत अच्छी रहेगी। साथ ही तनाव भी पहले के मुकाबले काफी कम महसूस करेंगे। अगर आप पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे तो आज सेहत में सुधार आने की आशंका है। लेकिन इसके लिए आपको अपनी दवाइयों को समय पर लेते रहने की ज़रूरत होगी। हो सके तो आज ध्यान और योग का सहारा लें। इससे आपको अच्छे से शुद्धता का एहसास होगा।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 5

आज का कर्क राशिफल

जो जातक प्रेम में पड़े हैं उन्हें आज अपने प्रेमी से किसी ऐसी चीज की मांग नहीं करनी चाहिए जिसे वो आपको दे न सकें। अगर आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता बना रहे तो अपने अहम् को रिश्ते के बीच न आने दें। हालांकि आज आपको अचानक से किसी स्रोत से धन की प्राप्ति होगी जिससे आपको अंदरुनी प्रसन्नता का एहसास होगा। ये एहसास आपको न केवल मेहनत ज्यादा करने की प्रेरणा देगा बल्कि आपकी मेहनत की गति को भी आश्चर्यजनक रफ़्तार देगा। जैसा सभी जानते हैं कि धन आज के युग में हर व्यक्ति की ज़रूरत है इसलिए आज हर दूसरा व्यक्ति धन पाने के लिए किसी भी हद तक जाने में हीचकीचाहट महसूस नहीं करता है। आज आपको भी इस बात को समझते हुए अपनी भावनाओं के आवेश में न आकर अपनी भलाई के बारे में सबसे पहले सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन का सुख वहीं मनुष्य ले पाटा है जो उसका सम्मान करता है। इसलिए आज आपको भी इस बात को गाठ बांधने की ज़रूरत पड़ सकती हैं।

कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन खुद को अभिव्यक्त करने के लिए काफी उम्दा है। आज आप कुछ ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं जो काफी रचनात्मक होगा। किसी सहकर्मी के साथ आज काम को लेकर आपकी झड़प हो सकती है, इस दौरान खुद पर काबू रखें और मामले को शान्ति से सुलझाने का प्रयास करें। लोगों को अपनी छवि बनाने में वर्षों लग जाते हैं लेकिन छवि खराब होने में सिर्फ एक सेकेंड का वक़्त लगता है। इसलिए इन बातों का ख्याल रखते हुए ही आज कोई कदम उठाएं। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है, इस दिशा में उठाया जाने वाला कदम आपको आने वाले दिनों में तरक्की दे सकता है। अध्यात्म की सहायता लेने का सही समय है, क्योंकि मानसिक तनाव को भगाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। ध्यान और योग आपकी मानसिक मज़बूती को बढ़ाने में कारगर रहेंगे।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 1

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें आज अपने लवमेट की बातों पर ध्यान देने की जरूरत है अगर आप उनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं तो आप पर से उनका विश्वास उठ सकता है। जो लोग आज के दिन यात्रा करने वाले हैं उन्हें अपनी जरुरी चीजों को आज अपने साथ ले जाना नहीं भूलना चाहिए। घर से निकलने से पहले अगर अपने सामान को एक बार फिर देख लेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके पास धन का आगमन हो सकता है। लिहाज़ा उसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो संभवतः आज आपके पास वह धन वापस आ सकता है। पारिवारिक जीवन आज बेहतर रहेगा आज आपके बड़ों का आपको आशीर्वाद मिलेगा और आपके मन में भी उनके प्रति आज सेवाभाव जागेगा।

कारोबारियों को आज मेरी सलाह है कि कारोबार के संबंध में कोई लंबी यात्रा न करें और अगर यात्रा करना जरुरी हो तो घर से अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर अवश्य निकलें। आज उन लोगों से बचने की कोशिश करें जो आपके सामने अच्छा बनने का स्वांग करते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराइयां करते हैं। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में अच्छा दिन बिताएंगे खासकर शाम का वक्त आपके लिए बहुत अच्छा होगा। आज आप ऑफिस से जल्दी घर आकर अपने साथी ख़ुशी दे सकते हैं। खेलना-कूदना आपके स्वास्थ्य को भी आज अच्छा बना सकता है। आज के दिन आप ऐसे काम कर सकते हैं जिससे लोगों का ध्यान आपकी ओर जाएगा।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 4

आज का कन्या राशिफल

प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों को भी आज सतर्कता से चलने की जरूरत है। आज के दिन इस राशि के कुछ प्रेमियों को प्यार में निराशा हाथ लग सकती है। जितना हो सके चीजों को सुलझाने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आज आपका दिन काफी निराशाजनक बीत सकता है। आज का समय आपके परिवार के लिए अच्छा रहेगा और आपके माता-पिता अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे। यदि आप कोई ऐसा कार्य करना चाहते हैं, जिसमें आपको अपने परिजनों की सहमति अथवा स्वीकृति लेनी आवश्यक है, तो आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला होगा।आपको अपने माता पिता को विश्वास में लेने का प्रयास करना चाहिए। इससे ना केवल आपको उनका सहयोग मिलेगा बल्कि आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।

कार्यक्षेत्र में आज आपके मन में नए-नए विचार जन्म लेंगे और आप जिन कार्यों को भी आज करना चाहेंगे उनमें आपको और दिनों के मुकाबले ज्यादा सफलता मिलेगी और अधिक फायदा भी प्राप्त होगा। यदि कोई पुरानी परियोजना अटकी पड़ी है तो उस पर पड़ी हुई धूल साफ करें और उसे दोबारा चालू करें। साथ ही किसी भी काम को करने से पहले घर के अनुभवी लोगों से राय अवश्य जरुर ले लें। अपनी सेहत को दुरुस्त बनाए रखने के लिए दिन की शुरुआत कसरत से करें। इससे आपके मन में सकारात्मक भाव पैदा होंगे। नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 7

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts