आज का राशिफल | Today Horoscope in Hindi – 22 March 2023

aaj ka rashifal

दैनिक राशिफल 22 March 2023 पर आप अपनी राशि के अनुसार अपने दैनिक भविष्यफल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहाँ आपको अपनी राशि के लिए उपलब्ध भविष्यफल मिलेंगे जो आपको उस दिन के लिए समस्त जीवन क्षेत्रों के बारे में बताएंगे, जैसे कि प्रेम, करियर, धन, स्वास्थ्य, आदि। यहाँ आप भविष्यफल में बताए गए सुझावों का उपयोग कर अपनी ज़िन्दगी को सुधार सकते हैं और अपने लक्ष्यों की ओर अधिकतम प्रगति कर सकते हैं। तो आज ही अपनी राशि के अनुसार भविष्यफल देखें और एक अच्छा दिन बनाएं।

आज का मेष राशिफल

जो लोग प्रेम में पड़े हैं वो आज चाहकर भी अपने लवमेट के करीब नहीं जा पाएंगे। आज आपका संगी आपसे बात करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखायेगा, इसकी वजह यह हो सकती है कि वो किसी काम में व्यस्त हों। आर्थिक जीवन में आज थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं, आज के दिन किसी से उधार लेने से बचें और अगर लेना बहुत जरुरी हो गया हो तो अपने किसी विश्वास पात्र से ही उधार लें। पारिवारिक जीवन में चली आ रही परेशानियाँ आज दूर हो सकती हैं। इसमें आपके परिजनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। अपने पड़ोसियों के कारनामों को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अगर आप अपने घर वालों से दूर हैं तो, उनकी ओर से आपको कोई अच्छा समाचार मिल सकता है।

कारोबारियों को आज फायदा होगा लेकिन साथ ही थोड़ा बहुत नुकसान भी हो सकता है। दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन दिन ढलने के बाद जब आप आकलन करेंगे तो पाएंगे कि यह दिन बाकी दिनों के मुकाबले ज्यादा जीवंत था। नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के लोग आज अपने किसी जूनियर के काम से नाखुश हो सकते हैं और उनपर भड़क सकते हैं हालांकि बाद में आपको अपने व्यवहार की वजह से ग्लानि होगी और आप इसके लिए माफ़ी भी मांग सकते हैं। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा, किसी शारीरिक कष्ट से आपको मुक्ति मिल सकती है, खुद को बिल्कुल सेहतमंद महसूर कर सकते हैं।

आज मेष राशि का शुभ अंक :- 5

आज का वृषभ राशिफल

प्यार एक ऐसा जज़्बा है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। यह आपका ही निर्णय होगा। आज आपको अपने अतिरिक्त धन को संभालकर रखने की ज़रूरत होगी, क्योंकि यही धन भविष्य में आपको न केवल आने वाली कई मुसीबतों से बचाएगा बल्कि ये आपके काम भी आ सकता है। इसके अलावा जो-जो परेशानियां धन को लेकर आपके जीवन में आती हैं इस बारे में विचार करते हुए इस बात को समझना चाहिए कि इनके पीछे की वजह अक्सर आप ही होते हैं, क्योंकि कई बार आप धन को ऐसे खर्च कर देते हैं जैसे उसकी कोई अहमियत ही नहीं जिसका पछतावा आपको बाद में होता है। परिवार का कोई सदस्य आज आपकी गलत आदत के कारण आपको डांट सकता है। आपको उनकी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए।

ऑफिस या कार्य स्थल पर आज आपको अपने किसी सहकर्मी के कारण सीनियरों या फिर अपने बॉस से डांट पड़ सकती है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहकर काम करें।
स्वास्थ्य को लेकर आज ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सेहत आज पूरी तरह से आपका साथ देगी। जो लोग पेट से संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं उन्हें आज ज्यादा मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए।

आज वृषभ राशि का शुभ अंक :- 5

आज का मिथुन राशिफल

यदि आप प्यार में हैं तो आज आप अपने पार्टनर को ज्यादा समय दे पाएंगे। आपके आपसी तालमेल का लेवल भी इससे बढ़ेगा और प्यार में इजाफ़ा होगा।
बेवजह के ख़र्चों से दूर रहें और किसी यात्रा पर जाने से पहले पूरी प्लानिंग करके जाएं ताकि व्यर्थ में धन की बर्बादी न हो। पारिवारिक जीवन में आज दिन अच्छा बीतेगा आपके भाई-बहन आज आपसे किसी मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं। शाम के वक्त आप घर के किसी बुर्जुर्ग के साथ मिलकर बीते दिनों की बातों को याद कर सकते हैं, इन बातों को याद करके आपके मन में कई तरह की भावनाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। काम में मजबूती आप को आगे बढ़ाएगी, लेकिन जो काम आप स्वयं नहीं करना चाहते, उसके लिए दूसरों को बाध्य ना करें, अन्यथा आप को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।

सेहत के हिसाब से आपकी राशि के ग्रह नक्षत्र आज आपके लिए अनुकूल रहेंगे। जिससे आप खुद को फिट महसूस करेंगे और यदि आप किसी बिमारी से ग्रस्त हैं तो आज आपको अपनी सेहनत में सुधार महसूस होगा। क्योंकि हर व्यक्ति की सेहत ही उसकी सबसे बड़ी पूँजी हैं। इसलिए आपको भी आज इस बात को समझते हुए काम की अधिकता के चलते अपनी सेहत को बिलकुल भी नज़रअंदाज़ करने की ज़रूरत नहीं है।

आज मिथुन राशि का शुभ अंक :- 2

आज का कर्क राशिफल

प्रेम संबंधों में आज आपको अच्छे फल मिल सकते हैं, जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में थे उनके रिश्तों में जमी धूल आज हट सकती है। आज आपका प्रेमी आपको अपनी मनोदशा बताएगा और आप अपनी मनोदशा उनको बताएंगे। टकरार से शुरू हुई बातचीत भी अंत में प्रेम का रूप ले लेगी। आज आप सैर-सपाटे पर जाने का प्लान कर सकते हैं, जहाँ आपको आर्थिक तंगी से झूझना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में आज ज्यादा उथल-पुथल देखने को नहीं मिलेगी। आज आप बहुत सक्रिय रहेंगे और घर के उन कामों को करवाने में सक्षम होंगे जो लंबे समय से अटके हुए थे। आज आप घर के छोटे सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारियां दे सकते हैं।

भविष्य में अगर आप खुद को किसी बेहतर स्थिति में या किसी स्थान पर देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आज से ही सही योजना बनाते हुए ज़रूरी मेहनत की शुरुआत करनी होगी। क्योंकि वक़्त का पहिया किसी की भी प्रतीक्षा नहीं करता। इसलिए अगर आपने भी अब और अधिक समय लेते हुए इस कीमती वक्त को बर्बाद किया तो इसका पछतावा आपको बाद में उस वक़्त महसूस होगा जब आपके हाथ सिवाए मायूसी के कुछ नहीं होगा। इसलिए अब समय आ गया है कि आपको वक्त की कीमत और नजाकत दोनों को भली भांति समझते हुए अपने प्रयासों को बढ़ाना होगा और ज्यादा से ज्यादा वो काम करने की कोशिश करनी होगी जिससे आपका भविष्य सुधर सके। अपने शरीर की थकान को मिटाने और अपने शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने के लिए आपको काफी आराम की आवश्यकता होगी क्योंकि आपने बहुत अधिक काम किया है जिसकी वजह से आपका शरीर थका हुआ है। इसलिए आवश्यक है कि आप अपने शरीर को आराम ज़रूर दें क्योंकि शरीर भी एक ऐसी मशीन है जिससे आराम की आवश्यकता होती है। आपने अपने शरीर को आराम नहीं दिया तो थकावट महसूस कर सकते हैं या आपके मन में निराशा जन्म ले सकती है जिसके कारण आप अवसाद में या मानसिक रुप से तनाव में आ सकते हैं।

आज कर्क राशि का शुभ अंक :- 6

AstroGanit app
AstroGanit: Horoscope,Panchang

आज का सिंह राशिफल

आज आपके प्रेम जीवन में उड़ने का दिन है। जी भर के प्यार के समुंदर में गोते लगाइए क्योंकि प्रेम और रोमांस आपके दिल पर पूरी तरह हावी है। अपने प्रियतम को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें। आज के दिन किसी महत्वपूर्ण परियोजना में आप धन का निवेश कर सकते हैं और यह आप के दूरगामी लाभ का कारण बनेगा।
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आप अपने परिवार में सबके बीच आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। खासकरके आज आपके पिता भी आपकी किसी बात से बेहद प्रभावित होंगें और दूसरों के बीच आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो आज पारिवारिक रूप से आपका दिन काफी अच्छा बीतेगा।

कारोबारियों को आज थोड़ा घाटा होने की संभावना है। देखिये कारोबार में यदि आपको नुकसान हुआ है तो इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, हर दिन एक समान नहीं होता यदि आज का दिन बुरा था तो अच्छा दिन भी अवश्य आएगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोग आज घर में अच्छा दिन बिताएंगे लेकिन जो लोग आज के दिन भी ऑफिस गए हैं उनके लिए भी आज दिन अच्छा है आज आप अपने बॉस की नज़रों में अपनी अच्छी छवि बनाने में कामयाब होंगे। स्वास्थ्य को बेहतर करने की दिशा में आज आप खान पान और जीवनशैली में सुधार कर सकते हैं।

आज सिंह राशि का शुभ अंक :- 3

Educational Qualification of Ambani Family

आज का कन्या राशिफल

आज आपको अपने प्रेमी की भावनाओं को समझने का प्रयास करना होगा वार्ना आपस में लड़ाई हो सकती है। कई बार आप भावुकता में बहकर बिना किसी पर भरोसा किए ऐसे ही अपना धन दे देते हैं और बाद में पछताते हैं। आज आपको इस आदत के प्रति सतर्क रहना होगा अन्यथा कोई आपका अनुचित लाभ उठाकर आपका धन ले सकता है। परिवार में परिस्थिति आपके अनुकूल नज़र आ सकती है। घर में परिजनों के बीच प्रेम-भाव नज़र आ सकता है। हालाँकि घर की महिलाओं के बीच स्थिति जस की तस देखने को मिल सकती है। अगर परिवार में कोई व्यक्ति बीमार है तो उसकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। घर में छोटे भाई बहनों को अधिक समय तक मोबाइल यूज़ करने से रोकें। ख़ासकर यदि वह अपना अधिक समय सोशल मीडिया में बिता रहे हैं तो उन्हें इस बात के लिए अवश्य टोकें।

अच्छा प्रदर्शन कार्यक्षेत्र में न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा बल्कि इससे आपका व्यवहार पहले से ज्यादा लचीला भी होगा। इससे आप डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों को अपने ऊपर हावी होने से रोक पाएंगे। कारोबारी अच्छा प्रदर्शन करने की हर संभव कोशिश करेंगे। जिन जातकों को लगता है कि वो जो भी खा पी रहे हैं वो सब सही है, उनको आज अहसास हो सकता है कि गलत खानपान से शरीर पर कितने बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

आज कन्या राशि का शुभ अंक :- 4

आप पंचांग, कुंडली, कुंडली मिलान, भगवद गीता, मुहूर्त,आरती और भी बहुत कुछ अपने फ़ोन पर पाने के लिए अभी डाउनलोड करें – एस्ट्रोगणित:होरोस्कोप,पंचांग ऍप

Related posts